मेरी आप सभी से विनती है की मेरे comments को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाए। Sports हम सबको एकजूट होकर साथ रहना सिखाता हैं और कमेंट करने से पहले खेल के रूल्स जानना जरूरी होता है 🙏🏽
विशाल के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया में काफी प्रदर्शन भी हो रहे हैं। विशाल के समर्थकों का दावा है कि देश विरोधी कुछ ताकतों ने विशाल जूड से मारपीट की और बाद में आस्ट्रेलिया सरकार से मिलकर झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया था।
विदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि विशाल जूड बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया की जेल से रिहा हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में तिरंगे के सम्मान के लिए हरियाणा के युवा विशाल जूड ने देश विरोधी ताकतों से डटकर लड़ाई लड़ी और तिरंगे का अपमान नहीं होने दिया।
ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद हरियाणवी युवक विशाल जूड की तत्काल रिहाई के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विदेश मंत्री श्री एस.जयशंकर से बात की और मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की। विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलियन एंबेसी को भारत की चिंता से अवगत कराया है।