शिक्षक दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का प्रचलित कथन है—
“एक वकील की गलती फाइलों में दब जाती है, एक डॉक्टर की गलती कब्र में दब जाती है, लेकिन एक शिक्षक की गलती पूरी पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर सकती है।”
यह कथन शिक्षक के दायित्व और उसकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके ज्ञान, विचार, संस्कार, चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है।
आज शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है। शिक्षक को विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ आलोचनात्मक सोच, नैतिक मूल्य, संवेदनशीलता, आत्मनिर्भरता, तकनीकी समझ, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करनी होती है। विद्यार्थी शिक्षक की बातों के साथ-साथ उसके व्यवहार और आचरण से भी बहुत कुछ सीखते हैं।
एक अच्छे शिक्षक का उद्देश्य केवल यह नहीं होना चाहिए कि विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करे, बल्कि यह भी होना चाहिए कि वह जीवन में सही निर्णय लेने वाला, जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मविश्वासी और चरित्रवान नागरिक बने। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना है।
इसलिए शिक्षक का प्रत्येक शब्द, व्यवहार, निर्णय और दृष्टिकोण महत्वपूर्ण होता है। शिक्षक की सही दिशा किसी विद्यार्थी के जीवन को नई ऊँचाइयाँ दे सकती है, वहीं गलत मार्गदर्शन उसके भविष्य को प्रभावित कर सकता है।
शिक्षक केवल भविष्य पढ़ाता नहीं, बल्कि भविष्य का निर्माण करता है। उसके हाथों में केवल एक विद्यार्थी का भविष्य नहीं, बल्कि आने वाले समाज और राष्ट्र की दिशा भी होती है। यही इस कथन की सबसे गहरी और सार्थक भावना है।
लालसोट विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए जरूरी सूचना..
📢
अब आपको सर्पदंश के इलाज के लिए जयपुर या दौसा जाने की जरूरत नहीं है। लालसोट ब्लॉक के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है।
लालसोट विधानसभा क्षेत्र में 11.44 करोड़ रुपये से 22 सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण की स्वीकृति पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी का हार्दिक आभार। यह विकास कार्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं को नई मजबूती देंगे। 🙏
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ (अलवर) विधायक श्री मांगेलाल मीना जी का आभार।🙏
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के वेतन संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाकर आपने हजारों शिक्षकों की आवाज़ को सदन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है।
#पे_प्रोटेक्शन
आज जन्मदिन कार्यक्रम में पधारे सभी स्नेही जनों, कार्यकर्ताओं और गणमान्यों के साथ साझा किए गए कुछ स्मरणीय क्षण। आपके इस असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार! 🙏
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर वार्ता कर मुझे आत्मीय शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके इन स्नेहमयी शब्दों और सतत मार्गदर्शन के लिए आपका हृदय से आभार!
लगभग 25000 तृतीय श्रेणी से उच्च पदों पर गए शिक्षकों को पे प्रोटेक्शन से वंचित किया जाकर उनके खिलाफ 5 से 10 लाख तक के रिकवरी नोटिस जारी हो रहे हैं। पर मजाल है कि शिक्षक संगठनों के मुंह से एक शब्द निकल जाए। इस विषय में ना ही कोई ज्ञापन दिया गया और ना ही अधिकारियों से वार्ता की गई।
परबतसर विधायक श्री रामनिवास गावड़िया जी का आभार।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के वेतन संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाकर आपने हजारों शिक्षकों की आवाज़ को सदन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है।
#pay_protection
परबतसर विधायक श्री रामनिवास गावड़िया जी का आभार।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के वेतन संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाकर आपने हजारों शिक्षकों की आवाज़ को सदन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। @RamniwasGawriya
जनसेवा ही सर्वोपरि!
आज अपने निज आवास पर आयोजित जनसुनवाई में सम्मानित क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।
संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज अटल पथ योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलौना कलां से प्रजापत मोहल्ला (लड्डू प्रजापत के मकान तक वाया कब्रिस्तान पानी की टंकी) सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
लोकतंत्र के इस पावन मंदिर ने पिछले 75 वर्षों में जनभावनाओं को आवाज़ दी है और राजस्थान के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।