🚨 बीपीएससी सहायक अभियंता BPSC AE भर्ती में शर्मनाक अन्याय!
1. फ्रेशर उम्मीदवारों के साथ हुआ धोखा, संविदा कर्मचारियों को 133 अंक अतिरिक्त दिए गए जबकि 25 अंक (5 अंक/वर्ष) ही देने का प्रावधान है, फ्रेशर्स का चयन शून्य। 300+/400 लाने वाले फ्रेशर अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ और संविदा अभ्यर्थी अतिरिक्त अंक प्राप्त कर 190 अंक लाकर हुए चयनित। मेरिट शर्मसार!
2. अनुभव का लाभ ले चुके कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, जो पहले से स्थाई नौकरी पा चुके हैं, बार-बार इसका फायदा उठा रहे हैं और हकदार उम्मीदवारों की सीटें छीन रहे हैं!
3. घोटाला: BPSC AE सीटें ₹50-60 लाख में बिकीं! इंजीनियर ₹50L, शिक्षक ₹15L—पटना में जॉब डीलरों का पर्दाफाश, कई उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट मिले!
📌 हमारी मांगे-
1. @RCD_Bihar से अनुरोध है संविदा कर्मियों को 133 अंक वेटेज हटाकर, नियम अनुसार अधिकतम 25 अंक दिया जाए।
2. जो संविदा कर्मि एक बार एक्सपीरियंस का लाभ उठाकर स्थाई नौकरी प्राप्त कर चुके है, उन्हें बार बार बार सीट बर्बाद करने से रोका जाए।
3. BPSC AE बीपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा दें ताकि सभी उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर मिले।
@NitishKumar@NitinNabin@BPSCOffice@samrat4bjp@narendramodi@rashtrapatibhvn@BJP4Bihar@RahulGandhi@INCBihar@TheLallantop@Jduonline@jansuraajonline@yadavtejashwi@RJDforIndia
- तुरंत कार्रवाई करें!
#BPSC_AE_133MARKS_SCAM #BPSC_AE #ssc_protest
मित्रों एक राय जानना है कमेंट में जरूर बताएं
आपको 400 में 320 नंबर पाने वाला इंजीनियर चाहिए या 200 पाने वाला।
अंधेर नगरी चौपट राजा, 320 वाले घर बैठे 200 वाला आजा
@NitishKumar@yadavtejashwi@RahulGandhi फिर पुल बह जाते हैं तो इंजीनियर्स बदनाम होते हैं.
📌 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सहायक अभियंता (PHED) 32/2024 परीक्षा के परिणामों में भयावह असमानता देखने को मिल रही है!
👉 नए (फ्रेशर) अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में 306/400 अंक प्राप्त किए हैं, फिर भी उन्हें चयनित नहीं किया गया, जबकि संविदा अभ्यार्थी ने केवल 190/400 अंक प्राप्त किए हैं, और उन्हें 25 अंक (जो कि 25 प्रतिशत है) के अनुभव भारांक के कारण चयनित कर लिया गया है—जो लिखित परीक्षा में लगभग 133 अंकों के समकक्ष है।
👉 नियमों के अनुसार, संविदा कर्मियों को प्रति वर्ष 5 अंक (अधिकतम 25 अंक) दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन यह व्यवस्था गजटेड पदों के लिए वास्तविक योग्यता को पूरी तरह से नष्ट कर रही है।
हम पारदर्शिता की मांग करते हैं, इस अनुचित 133 अंक के लाभ को समाप्त करने की अपील करते हैं, और सच्ची योग्यता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की गुहार लगाते हैं! @NitishKumar@BPSCOffice@BiharPHED@RCD_Bihar@narendramodi@NitinNabin@VijayKrSinhaBih@samrat4bjp@BJP4Bihar@AmitShah@BJP4India@Jduonline@abhinaymaths@TheLallantop
#BPSC_AE #rcd_bihar #BiharElection #biharNews #NitishKumar #बिहारचुनाव2025
विषय: बीपीएससी सहायक अभियंता (एई) परीक्षा नियमों में सुधार की तत्काल आवश्यकता।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, @NitishKumar
मैं आपका ध्यान बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक अभियंता (एई) BPSC AE परीक्षा प्रक्रिया में एक गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जो निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को कमजोर कर रही है और नए उम्मीदवारों को अवसरों से वंचित कर रही है। सड़क निर्माण विभाग (RCD) ने एक नियम लागू किया है, जिसके तहत संविदा कर्मचारियों को 400 में से 133.33 अंक अतिरिक्त रूप से दिए जा रहे हैं। यह नीति, जो संविदा सेवा के वर्षों के आधार पर अंक प्रदान करती है, अत्यंत पक्षपातपूर्ण है और नए स्नातकों के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक है। जबकि संविदा कर्मियों को 25 अंक ( 5 अंक प्रति वर्ष) देने का प्रावधान है। यह नियम प्रतिस्पर्धा की भावना को पूरी तरह समाप्त कर रहा है, जिसके कारण आईआईटी, एनआईटी, बीआईटी, या बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के मेधावी छात्रों को सहायक अभियंता के पदों पर चयनित होने का अवसर नहीं मिल रहा है। 400 में से 133.33 अंक का आवंटन असंगत और अतार्किक है, क्योंकि यह चयन प्रक्रिया को संविदा कर्मचारियों के पक्ष में झुका देता है। आश्चर्यजनक रूप से, हाल के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के परिणामों में एक भी नया उम्मीदवार चयनित नहीं हुआ है। यह प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाता है। ऐसा नियम, जिसे शायद दसवीं कक्षा का छात्र भी अव्यवहारिक माने, आयोग के सचिव द्वारा कैसे स्वीकृत हो सकता है? बार-बार वही संविदा उम्मीदवार इन अतिरिक्त अंकों का लाभ उठाकर चयनित हो रहे हैं, जो व्यवस्था में खामियों और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
मैं आपसे निम्नलिखित कदम उठाने का अनुरोध करता हूँ:-
1. 133.33 अंक के पक्षपातपूर्ण नियम की समीक्षा और संशोधन करें ताकि सभी उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हो और 133.33 अंक के बदले 25 अंक (5 अंक प्रति वर्ष) दिया जाए।
2. जो उम्मीदवार एक बार एक्सपीरियंस का लाभ उठा चुके है और स्थाई नौकरी प्राप्त कर चुके है , उन्हें बार बार एक्सपीरियंस का लाभ न दिया जाए।
3. बीपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा दें ताकि सभी उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर मिले।
आपका हस्तक्षेप बिहार में मेधा-आधारित भर्ती को पुनर्स्थापित करने और महत्वाकांक्षी इंजीनियरों को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सादर,
- समस्त सहायक अभियंता अभ्यर्थी
@NitinNabin@RCD_Bihar@Jduonline@BPSCOffice@samrat4bjp@IPRDBihar
#BPSC_AE #RCD_Bihar #BiharElections #infrastructure #रफ्तार_पकड़_चुका_बिहार #bihar #bpsc #education #NitishKumar #BJP4Bihar
@NitishKumar@NitishKumar sir aapse nivaden k ki aap ye jo BPSC AE mai 25 marks contractual ko allot kr ke 25 percent de rhe h mtlb 133 marks or freshers ke sath jhol kr rhe h agar ye sudhar nhi hua to jis trah aap 25 no se 25 percent chahe kiye ussi trah bihar ka cm bhi change hona chahiye