असम में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है।
आर पी फाउंडेशन इस भीषण आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।
#AssamFlood#Asssm#RPFoundation
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। 🧵🇮🇳
आरपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करते हुए हथकरघा उत्पादों को मंच प्रदान किया गया तथा विशेष रूप से स्थानीय महिला बुनकरों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की सार्थक पहल की गई।
आरपी फाउंडेशन के संस्थापक एवं पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रोहित पंडित जी ने स्थानीय बुनकरों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके कौशल, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्यमिता को प्रोत्साहित किया।
#NationalHandloomDay #VocalForLocal #Swadeshi #Handloom #RPFoundation #AtmanirbharBharat
दिल्ली प्रवास के दौरान आर.पी. फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आर पी फाउंडेशन के संस्थापक एवं पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रोहित पंडित जी के नेतृत्व में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान महिला सशक्तिकरण हेतु आर.पी. फाउंडेशन की पिंक ई-रिक्शा मुहिम पर चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की दुर्गा ई-ऑटो एवं ई-बाइक दीदी योजना की जानकारी साझा की तथा आर.पी. फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में समन्वय एवं संभावित सहयोग पर सकारात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर भामला फाउंडेशन के संस्थापक श्री आसिफ भामला जी,डॉ अल्का कपूर जी,श्री अंकित द्विवेदी जी,श्री रोमांचक अरोरा जी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#RohitPandit #RekhaGupta #RPFoundation #PinkERickshaw #WomenEmpowerment #ElectricVehicle
सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भगवान महादेव की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से आर पी फाउंडेशन द्वारा भोपाल स्थित करुणा धाम आश्रम में श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया गया।
सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से सम्पन्न इस पुण्य कार्य के माध्यम से आश्रम के श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच प्रसाद वितरित कर धर्म लाभ अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा समाज में सेवा, करुणा और परोपकार की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।
हर हर महादेव! 🚩🔱
#harharmahadev🙏🌿🕉️ #mahakal #Prashad #RPFOundation #RohitPandit
ॐ नमः शिवाय
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आर पी फाउंडेशन की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
#Mahakal#mahakaal#mahadev #RPFoundation #rohitpandit
"कभी-कभी एक अवसर, पूरी ज़िंदगी बदल देता है..." ❤️
कुछ समय पहले तक ऊषा अहिरवार अपने भविष्य को लेकर चिंतित थीं। आज वही ऊषा आत्मविश्वास के साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। यह बदलाव किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि सही समय पर मिले एक अवसर से संभव हुआ।
आर पी फाउंडेशन के संस्थापक एवं पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रोहित पंडित जी के मार्गदर्शन में आयोजित "विशाल रोजगार मेला 2026" ने हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी।
आज ऊषा अहिरवार की मुस्कान इस बात की गवाही देती है कि एक नौकरी केवल आय का साधन नहीं होती, बल्कि पूरे परिवार के सपनों, सम्मान और आत्मविश्वास को नई पहचान देती है।
आर पी फाउंडेशन का विश्वास है कि जब युवाओं को अवसर मिलता है, तो केवल उनका भविष्य नहीं बदलता, बल्कि पूरे परिवार की तकदीर बदल जाती है।
हमारा संकल्प — हर युवा को रोजगार, हर परिवार को सम्मान। 🇮🇳
#RPFoundation #VishalRozgarMela2026 #Employment #YouthEmpowerment #CareerSuccess
विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस 🫁
जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
फेफड़ों के कैंसर की समय पर पहचान और सही उपचार से अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं।
आर पी फाउंडेशन आव्हान करता है, जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। 1/2
#WorldLungCancerDay#LungCancerAwareness#RPFoundation #HealthAwareness #Cancer
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ❤️🙏
पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिवस सेवा, संवेदना और समर्पण के इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए सेवा भारती के सहयोग से संचालित अन्नपूर्णा भोजन सेवा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल, भोपाल में आयोजित भोजन वितरण सेवा कार्य में आर.पी. फाउंडेशन के संस्थापक, पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रोहित पंडित जी ने सहभागिता की ।
#RPFoundation #RohitPandit #SevaBharti #AnnapurnaBhojanSeva #Bhopal
The Golden Judoka!
India's daughter Asmita Dey has scripted history by becoming India's first judoka to win a CWG Gold Medal.
#CWGGames#asmitadey#gold#india
ॐ नमः शिवाय 🔱
पावन श्रावण मास के शुभारंभ पर आप सभी को आर.पी. फाउंडेशन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।
श्रावण केवल एक मास नहीं, बल्कि आस्था, तप, त्याग, भक्ति और आत्मशुद्धि का दिव्य पर्व है।
आइए, इस पावन अवसर पर सेवा, समरसता, करुणा और मानव कल्याण का संकल्प लेकर समाज को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील बनाने का प्रयास करें।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और मंगल का सदैव वास बना रहे।
हर हर महादेव! 🔱🕉️
#Mahadev #HarHarMahadev #jaimahakal #RPFoundation #RohitPandit
आर.पी. फाउंडेशन के 500 से अधिक समर्पित वॉलंटियर्स जनसेवा अभियान से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में निरंतर सेवा दे रहे हैं।
फाउंडेशन द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ हजारों नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही, गंभीर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास एवं संपूर्ण उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
अब तक 5 लाख से अधिक लोगों तक जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाया जा चुका है।
सेवा ही संकल्प, जन-जन तक स्वास्थ्य।
#RPFoundation #RohitPandit #SevaHiSankalp #HealthcareForAll
आर.पी. फाउंडेशन की 'पिंक ई-रिक्शा मुहिम' को विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य मीडिया संस्थानों द्वारा प्रमुखता से स्थान एवं व्यापक कवरेज प्रदान करने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया जगत का आर.पी. फाउंडेशन हृदय से आभार व्यक्त करता है।
आप सभी के सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता ने इस जनहितैषी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आपके अमूल्य सहयोग, विश्वास एवं समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद।
#RPFoundation #pinkerickshaw #RohitPandit #womenempowerment #mediacoverage
पीपुल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा आर.पी. फाउंडेशन के संस्थापक श्री रोहित पंडित जी ने दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से सौजन्य भेंट की ।
इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए आर पी फाउंडेशन द्वारा संचालित पिंक ई रिक्शा मुहीम के विषय में अवगत कराया, माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने श्री रोहित पंडित जी को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित दुर्गा ई - ऑटो एवं ई बाइक दीदी योजना के विषय में जानकारी प्रदान की एवं आर पी फाउंडेशन की पिंक ई रिक्शा मुहीम की सराहना करते हुए आगामी समय में इस दिशा में आपसी समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा संभावित सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया, ताकि दिल्ली सरकार एवं आर पी फाउंडेशन के आपसी सहयोग से अधिक से अधिक महिलाओं तक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।
@gupta_rekha@rohitpandit_18
#RohitPandit #RekhaGupta #RPFoundation #pinkerickshaw #electricvehicle