RSESA is a registered association(COOP/2018/JAIPUR/102590) of directly recruited engineers through RPSC to State Engineering Services in PWD/PHED/WRD and RD&PR.
पुत्र की पीड़ा और मां की परिस्थिति पर मुख्यमंत्री का मर्म
बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चुड़ादा में प्रातः भ्रमण के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अपने पुत्र की पीड़ा और परिस्थितियों को लेकर महिला रोशनी कलाल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से संवाद करते हुए अपने पति हेमेंद्र कुमार कलाल (सहायक अभियंता) का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय सागवाड़ा से बांसवाड़ा स्थानांतरण करने का आग्रह किया।
एक मां की व्यथा और परिवार की परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए।
यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि संवेदनाओं से भरे सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
भारी दबाव और जनाक्रोश के बाद आखिरकार दलित इंजिनियर श्री जगनलाल बैरवा के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहानी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। तकरीबन एक हफ्ता लग गया पुलिस को विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने में जबकि श्री बैरवा के खिलाफ तो तुरंत ही पुलिस एक्शन हो गया था। न्याय कब तक होगा, दूध का दूध पानी का पानी कब तक होगा यह अब बड़ा सवाल है।
मुख्यमंत्री जी से मेरी मांग है कि जांच निष्पक्ष और पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए, चूंकि मामले में सत्ताधारी पार्टी के विधायक का नाम है तो कोई दबाव न हो, श्री बैरवा की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।
🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵 अभियंता एकता जिंदाबाद
आज पुलिस थाना जवाहर नगर, गंगानगर में श्री जयदीप बिहानी विधायक और अन्य के ख़िलाफ़ FIR 201/2026 दर्ज की गई।संगठन को पूर्ण विश्वास है कि इस मामले में श्री जगन लाल बैरवा जी को न्याय मिलेगा।@RajCMO@Bhajanlalofc@svoruganti1466
गंगानगर में पानी के संकट के बीच विधायक–इंजीनियर प्रकरण में आख़िर क्या हुआ, किसने - किसको पीटा भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और इंजीनियरों के बीच मारपीट के बारे में नए खुलासे भरमाने वाले हैं, एक दिन पहले विधायक ने आरोप लगाए और अब इंजीनियर यह आरोप लगा रहे हैं कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। AEN जगनलाल बैरवा की चोट लगे शरीर की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं, जहां उनकी आंख के साथ साथ शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
गत दिनों श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा अधिकारियों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब जो घटनाक्रम सामने आया है, उसमें संबंधित अधिकारी AEN श्री जगनलाल बैरवा ने जमानत मिलने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें अभद्र भाषा का प्रयोग, कपड़े फाड़ना, प्रताड़ित करना तथा शरीर पर चोट के निशान दिखाना शामिल है।
वीडियो और फोटो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि संबंधित कर्मचारी को बेरहमी से गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है।
यह पूरा मामला बेहद गंभीर है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। जांच प्रक्रिया पारदर्शी हो ताकि कानून पर आमजन भरोसा कायम रहे।
कांग्रेस के शासन में जो भाजपाई एईएन से मारपीट के आरोपी विधायक पर कार्रवाई नहीं करवा पाए थे, वे अब अपनी सरकार से एईएन से मारपीट के आरोपी विधायक पर कार्रवाई करवा लें।
मौका है आपके पास
गंगानगर में इंजीनियर पर ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्र व्यवहार और फिर झूठे आरोप यह खुला अन्याय है।
FIR तक दर्ज न होना प्रशासन की विफलता है।
यदि तुरंत SC/ST Act के तहत FIR दर्ज नहीं हुई, तो इंजीनियर समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा
@RajCMO@PMOIndia@sgnrpolice@RajPoliceHelp
कौन बता रहा था कि राजस्थान में BJP विधायकों के पास कोई पॉवर नहीं है? राजस्थान में तो ब्यूरोक्रेट्स हावी है? यहाँ तो BJP विधायक ने सरकरी अफ़सर को घर बुलाकर पिट दिया, शर्ट पर लगा ख़ून और फटा शर्ट किसी को दिखे ना इसलिए अधिकारी को नया शर्ट पहना दिया। BJP विधायक तरक्की कर रहे हैं, उनके पास बहुत पॉवर है अगली बार विधायक जी को पावरलैस बोल दिया तो आपकी बारी आएगी 🥱 जय जय राजस्थान 🙌
कल श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा RUIDP के अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए थे, परन्तु आज उन अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और अपने शरीर पर लगी चोटें भी मीडिया को दिखाई हैं। यह एक गंभीर घटना है एवं दलित वर्ग से आने वाले अधिकारी के साथ ऐसी घटना इस मामले को और संगीन बनाती है।
राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, जिससे असलियत का पता चले एवं दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@GovindDotasra@SachinPilot@TikaRamJullyINC@rubykooner1@INCRajasthan