आज आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है, NEET UG परीक्षा। सबसे पहले सभी छात्रों से बस इतना कहना है कि शांत रहें और खुद पर भरोसा रखें। आपने जो मेहनत करनी थी, वह कर चुके हैं। अब केवल संतुलित दिमाग और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का समय है।
#NEET2025
अदम्य साहस, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और पराक्रम की प्रतीक राजस्थान पुलिस के 76वें स्थापना दिवस पर सभी जांबाज पुलिसकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#rajasthanpoliceday
हमारे देश की सीमाओं को दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए हर क्षण सीमा पर तैनात है सीमा सुरक्षा बल (BSF)।
सीमा सुरक्षा बल का हर जवान त्याग, समर्पण, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है।
#BSF_RAISING_DAY_2024 के अवसर पर हम BSF जवानों के जज्बे को दिल से सेल्यूट करते हैं।