देवधाम देवमाली का चयन देश में ‘बेस्ट टूरिस्ट विलेज’ के रूप में होने पर देवमाली वासियों को शुभकामनाएं।
आपने सभ्यता और संस्कृति को संजो कर रखा, आधुनिकता व चकाचौंध के इस दौर में भी पुरातन परंपराओं को अक्षुण बनाए रखा, आप सभी बधाई के हकदार है।
#देवमाली#देवनारायणजी
अब मैं जीवन के उस मुकाम.. पर हूँ, जहाँ हर किसी को कुछ समझाने या अपनी सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं होती। जिसे जो समझना है, समझे; जिसे गलत ठहराना है, ठहराए और जिसे दूसरों से सुनी बातों पर विश्वास करना है, वह भी करे। अब हर गलतफहमी दूर करने की जिम्मेदारी मैंने अपने कंधों से उतार दी है।
क्योंकि हर व्यक्ति को अपनी सच्चाई समझाना भी एक तरह की थकान है और हर किसी की नजर में सही बने रहना अपने आप से अन्याय।
डॉ धीर सिंह धाभाई
#psychologyvibes
समाज में लोगों की रुचि व्यक्ति में नहीं होकर उसके पद में होती है।
लोग सफल/धनवान व्यक्ति से दूर का रिश्ता भी नजदीक का जाहिर करते है,
जबकि
असफल/गरीब व्यक्ति से करीबी रिश्ता भी छुपाते है।
*अपनी कीमत किसी और की नज़रों से मत तौलो”*
कल RAS का परिणाम आया है
और बहुत से लोग दूसरों की फोटो, उनके नाम और रिश्तेदारी दिखाकर
यह जताने में लगे हैं कि — “वो हमारे रिश्तेदार हैं…”
भले इससे कुछ क्षणों के लिए मन को सुकून मिले,
पर सच्चाई यह है —
रिश्ते हमेशा बराबरी या अपने से अधिक शक्तिशाली लोगों से ही बनाए जाते हैं।
यह समाज व्यक्ति की नहीं, पद की पूजा करता है।
जब तक तुम समान स्थिति में नहीं पहुँचते,
वही लोग जो कभी तुम्हें पहचानते तक नहीं थे,
तुम्हारे संघर्ष को भी अनदेखा कर देते हैं।
पर जैसे ही तुम सफल हो जाते हो,
सबसे पहले वही कहते हैं —
“वो तो हमारे अपने हैं…”
🌿
प्रिय अभ्यर्थियों,
दूसरों की सफलता पर ताली बजाने में बुरा कुछ नहीं,
पर अगर उसी में तुम्हारा समय और आत्मविश्वास चला जाए —
तो वह तुम्हारे सपनों के साथ अन्याय है।
यह समय किसी और की तस्वीर लगाने का नहीं,
अपने भविष्य की रूपरेखा गढ़ने का है।
समाज हमेशा परिणाम देखता है,
पर जीवन परिणाम से नहीं, प्रक्रिया से बदलता है।
आज जो सफल हुए हैं,
वो भी कभी तुम्हारी ही तरह थके, गिरे, रोए थे —
पर उन्होंने हार नहीं मानी, बस चलते रहे।
और यही निरंतरता उन्हें वहाँ ले गई,
जहाँ पहुँचना तुम भी चाहते हो।
इसलिए आज से एक संकल्प लो —
“मैं किसी और की सफलता से नहीं,
अपनी तैयारी से प्रेरणा लूँगा।
क्योंकि असली सम्मान वही है,
जो मैं खुद अपनी मेहनत से अर्जित करूँ।”
🌿
अपनी तुलना मत करो, निर्माण करो।
क्योंकि जिस दिन तुम खड़े हो जाओगे,
दुनिया खुद तुम्हें पहचानने दौड़ेगी।
वही लोग, जो आज मौन हैं —
कल तुम्हारे सम्मान में खड़े होंगे।
✍️ डॉ. धीर सिंह धाभाई
🔗 https://t.co/WnREH0xitJ
#ras #result
ज़िंदगी में सिर्फ एक सही खेल, एक सही प्रदर्शन, इंसान को बड़ा बना देता है। तिलक वर्मा ने कल भारत–पाक मैच में वही कर दिखाया। हज़ार मैचों में अगर औसत प्रदर्शन करो तो लोग शायद ध्यान न दें, लेकिन जिस दिन हालात कठिन हों, बाकी सब असफल हो जाएँ, और तुम वहीं चमक उठो — उसी दिन पूरी दुनिया तुम्हें जानने लगती है। वही दिन तुम्हें सुपरस्टार बना देता है।"
यही नियम अभ्यर्थी की तैयारी पर भी लागू होता है।
👉 सालों तक मेहनत करते रहो, पढ़ाई करो, कभी किसी को पता नहीं चलता।
👉 लेकिन जिस दिन परीक्षा हॉल में, कठिन पेपर में, बाकी सब हार मान जाएँ और तुम धैर्य से डटे रहो — वही दिन तुम्हारी जीत लिखता है।
मनोविज्ञान भी कहता है कि Opportunity Recognition (अवसर पहचानना) और Performance Under Pressure (दबाव में प्रदर्शन) ही सफलता की असली कसौटी हैं।
#INDvsPAK #indvspak2025 #IndianCricket #AsiaCup2025
किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. #राजेश_पायलट जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन!
“जब तक गरीब, मजदूर, किसानों के बच्चे के पढ़ लिखकर उन पदों पर नहीं पहुंचेगें, जहां से इस देश की नीतियां बनती है, तब तक सही मायनों में भारत का विकास असंभव है।”
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
@JATbera1 भाई, अगर आप फ़िक्स ड्यूटी टाइम वाली नौकरी करते हुए भी ऐसा सोच रहे हो तो क्या आप सोच सकते हो कि पुलिसकर्मियों की क्या फीलिंग होगी।
और
सबसे बड़ी बात कि वो अपना दर्द भी बयां नहीं कर सकते।
@ManzuDinesh राजनीति से परे सबसे अच्छी बात इनकी ये है कि इनके द्वारा किसी भी पार्टी या नेता के लिए इनके द्वारा की गई आलोचना में शब्दों का चयन बहुत अच्छा होता है।
और इनका ध्येय वाक्य,
किसी के लिए उन शब्दों का इस्तेमाल मत करो जो आप अपने लिए नहीं सुन सकते।