उत्तराखंड में सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा🥰🥰🥰
विदेशी नागरिक नाया ने उत्तराखण्ड पुलिस की मानवीय संवेदनाओं और सहायता के लिए धन्यवाद किया।
दरअसल 28 मार्च 2023 को कनाडा की रहने वाली 65 वर्षीय कैथरीन लक्ष्मणझूला स्थित योगा आश्रम में योग सीखने आई थी। इसी बीच तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान 29 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। महिला का डेथ मेमो जनपद के थाना लक्ष्मणझूला में प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई की गई।
विदेशी महिला की मृत्यु की सूचना दूतावास के माध्यम से उसके परिजनों को दी गई, जिनके द्वारा ई-मेल के माध्यम से दूतावास को सूचित किया गया कि मृतक महिला के साथी महिला मित्र नाया को मृतक महिला के अंतिम संस्कार किए जाने व अन्य सभी अधिकार दिए जा रहे हैं।
3 अप्रैल 2023 को महिला का नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके पश्चात उसके शव को उसकी महिला मित्र नाया के सुपुर्द किया गया। नाया द्वारा बताया गया कि कैथरीन द्वारा अपनी मृत्यु के पश्चात अन्तिम संस्कार पूर्ण हिन्दू विधि-विधान से किए जाने की बात कही गई थी।
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चन्द्रेश्वर घाट पर लाकर पूर्ण विधि-विधान से अन्तिम संस्कार कराया गया। मृतक की मित्र नाया द्वारा पुलिस की मानवीय संवेदनाओं और सहायता के संबंध में पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया। #Khaki @JajbatiKhaki
All the candidates, included in the list provided by SSP Haridwar to the Commission's office, have been issued a show cause notice by the Commission's office. It was decided that all these candidates should be debarred from all the upcoming examinations conducted by the commission for 05 years: Commission Secretary Girdhari Singh Rawat
Identified candidates of Uttarakhand Combined State Junior Engineer Service Examination-2021 who were caught cheating will not be able to appear in competitive examinations for 5 years. Apart from this, the Uttarakhand Combined State Engineering Service Examination-2021 has been cancelled.
इस सर्वे के अनुसार जहाँ बीजेपी की सरकार है वहाँ बेरोजगारी दर बहुत कम है। उत्तराखंड में तो बेरोजगारी दर 0.8 प्रतिशत है। मुझे तो समझ ही नही आ रहा कि मैं किस राज्य का निवासी हूं। लगता है इस एजेंसी ने आंकड़े नकल माफियाओं से लिये है क्योंकि उन्होंने तो पैसे लेकर रोजगार दिया है ।
उत्तराखंड सरकार से हमने सीबीआई जाँच की मांग की थी पंरन्तु सरकार ने कहा कि नही सीबीआई जाँच नही,हम हाइकोर्ट के जज की निगरानी में जाँच करा देंगे। अब हाइकोर्ट ने तो जांच के लिए साफ मना कर दिया तो अब मुख्यमंत्री जी इतना घुमा क्यों रहे हो मामला,सीधा सीबीआई जाँच के आदेश दे दीजिए।
मसूरी के पास उत्तराखण्ड रोडवेज़ की बस गहरी खाई में गिरी, कई ज़िंदगी ख़त्म।
राहत बचाव का काम जारी, दुआ कीजिए ज़्यादा नुक़सान न हो।
#mussooriebusaccident#dehradun
हर रोज ज़मीनें बिक रही है,जब सब कुछ बिक जाएगा तब आएगा क्या भूमि कानून ? हम बहुत हल्के में इन हालातों को ले रहे है । दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने ऐसा छला हिमालय को की अब हम सब हाशिये में पहुंचने की कगार में है। आज नही तो कल अब ज्वालामुखी तो फटेगा ही। #उत्तराखंड_मांगे_भू_कानून
समाजहित में अपना अमूल्य सहयोग दे...
सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अश्लीलता परोसने वाले युट्यूबर, एंटरटेनमेंट चैनल एवं वेबसाइट शार्ट वीडियो के नाम पर सेमी पोर्न वीडियो बनाकर नाबालिग बच्चों पर विषैला प्रभाव डाल रहे हैं। राष्ट्रहित में राज्य एवं केन्द्र सरकार इसे तुरन्त बैन करे।