लालू जी सूरज हैं हमारे
हम सब उनकी हैं किरणें
वो जनता के एक मसीहा
जो रहते हैं जनता के दिल में
हर ग़ुलामी की बेड़ी तोड़ी
आज़ादी का राग दिया
सदियों से ख़ामोश थे जो
उन्हें स्वर है दिया साहस भी दिया
हर शोषित वंचित को उन्होंने
न्याय दिया अधिकार दिया
जन जन को रक्खा सर माथे
हम सबको दिल से प्यार किया
हर गरीब की मुश्किल का जिसने है ढूँढा हल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम हैं बिहार का दिल
हम ही हैं देश का बल!
राजद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
"बिहार की जनता के नाम संदेश "
प्रिय साथियों,
आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। बिहार में व्यापत सामाजिक एवं आर्थिक असमानता और फिरकापरस्ती को नेस्तनाबूद करने के साथ-साथ एक विकसित,मजबूत, समृद्ध, खुशहाल व समतामूलक बिहार के निर्माण के लिए राजद के असंख्यक निस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं वोटरों ने सेवा, त्याग, बलिदान और परिश्रम की देश भर में एक अनूठी मिसाल कायम की है। पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही पार्टी का विस्तार सम्भव हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रतिदिन राजद और मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी का हर दौर में साथ देने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं को मैं तहे दिल से सलाम करता हूं।
राजद की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमज़ोर व मजलूम तबकों की वकालत रही है। बदलते दौर में भी हमारी राजनीति मूलतः सामाजिक आर्थिक ग़ैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ़ रही है। हमारे विकास का मॉडल चमकते हवाई अड्डे, आलीशान मॉल और चमचमाते होटलों तक सीमित नहीं रहता बल्कि विकास के हरेक पहलू में हम समाज के गरीब एवं आखिरी व्यक्ति की भागीदारी और उसकी हिस्सेदारी के लिए संकल्पित हैं। इन मॉल, होटलों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों, कामगारों, कारीगरों और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के जीवन में गुणात्मक तथा सकारात्मक परिवर्तन आए यही हमारा ध्येय है। इससे कम हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
हमने सामाजिक और राजनीतिक संरचना में व्याप्त असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर अपने लोकतंत्र को व्यापक, समृद्ध और समावेशी बनाया है। अपनी इस यात्रा में हमने कई ऐसे मुक़ाम हासिल किये हैं जिनकी चार-पाँच दशक पूर्व कल्पना भी असंभव थी। लोहिया, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर के इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और प्रगाढ़ हुई है साथ ही हमने वो मंजिल हासिल की है जहाँ से अब आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सबलीकरण की लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाना है। यह विरासत हमारी शक्ति भी है और पूँजी भी!
देश में तमाम जनवादी, प्रगतिशील, समाजवादी और लोकतान्त्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के क्षणिक बादल छाये हैं। Compromised constitutional institutions, आक्रामक बाज़ार, वोटर ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि खरीदने में पूंजी का असीमित उपयोग तथा दक्षिणपंथी प्रतिक्रियावादी राजनीति ने लोकतंत्र के अस्तित्व पर कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों की समानता, अकलियतों के हक़ूक़,उनकी सुरक्षा,असमान विकास के मुद्दों तथा सरकार की नाकामियों को एक तथाकथित ‘हिंदुत्व के आवरण’ से ढंका जा रहा है।
साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाज़त नहीं देती। अतः राजद के सभी साथियों को बिना वक़्त जाया किये इस ऐेतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा।हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ ‘चुनाव लड़ने की मशीन’ नहीं है।
समर्थक समूहों और अन्य प्रगतिशील वर्गों के साथ लगातार संपर्क रखकर यह भरोसा दिलाना होगा कि राजद उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए संसद और सड़क दोनों ही जगह लड़ने में सक्षम है। साथियों, यह लड़ाई पिछली सारी लड़ाईयों से अलग होने वाली है क्योंकि यह लड़ाई ‘असंवेदनशील सम्पन्नता’ और ‘चेतन विपन्नता’ के बीच कि लड़ाई है।यह लड़ाई ‘मज़बूत’ और ‘मजबूर’ वर्गों के बीच की है,यह लड़ाई संवैधानिक संस्थाओं के असंवैधानिक तरीकों को ख़त्म करने की है,यह संघ और कोर्पोरेट घरानों की नयी जुगलबंदी के बीच की लड़ाई है।ये हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों और वंचितों के अस्तित्व की लड़ाई है।अतः छोटी-मोटी चिंताओं और मतभेदों को ताक पर रखकर इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाने के लिए मिलकर लड़ना होगा।
आज का दिन यानि 5 जुलाई, उस दृढ़ संकल्प का दिन है, जब बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पिछड़े, दलितों, वंचितों, शोषितों, गरीबों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। आज लालू यादव जी के सामाजिक न्याय के संकल्प के वृक्ष राष्ट्रीय जनता दल के 30 वर्ष हो गए हैं। संघर्ष के साथी सभी राजद कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई!!
#RJD #LaluYadavJi #TejashwiYadav
महागठबंधन की तेजस्वी सरकार में बिहार में बढ़ाई गयी 65 फ़ीसदी आरक्षण सीमा को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल करने की माँग को लेकर तथा मोदी-नीतीश सरकार द्वारा की जा रही आरक्षण चोरी के विरुद्ध राजद सांसदों ने आज संसद भवन में धरना -प्रदर्शन दिया।
एनडीए द्वारा बिहार सहित देश में आरक्षण चोरी, SC/ST/OBC पर बढ़ते अत्याचार, वंचित वर्गों की हकमारी तथा पारदर्शी तरीके से जातिगत जनगणना कराने को लेकर भी आवाज बुलंद की। #RJD #LaluYadav #TejashwiYadav #bihar
प्रदेश के कोने-कोने से पटना पधारे पार्टी के समर्पित, कर्मठ, निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सादर उपस्थिति में आयोजित “अभिनंदन समारोह” उपरांत अध्यक्षीय कक्ष में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। #TejashwiYadav#RJD
नवनिर्वाचित बिहार विधानसभा में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपने संवैधानिक कर्तव्यों, मूल्यों और उत्तरदायित्वों को सर्वोत्तम तरीके से पूरी निष्ठा, क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
#TejashwiYadav#RJD#Bihar
जातिगत अत्याचार, अस्पृश्यता, ऊँच-नीच एवं वर्ण व्यवस्था का आजीवन विरोध तथा शिक्षा की अलख जगाने के लिए अपना समस्त जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक, लेखक और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। #Bihar #TejashwiYadav
राष्ट्रवाद, सुशासन, अमृतकाल का भिन्न भिन्न नामकरण करके सत्ता की दीवारों पर परिवारवाद की बेल चढ़ा दी गई है!
ठगे गए मतदाता और सत्तारूढ़ पार्टियों के आम विधायक अब 5 साल और इंतजार करें!
#RJD
मुजफ्फरपुर स्ट्रॉंग रूम का कैमरा बंद!
सभी जिलों से ऐसी ही खबरें लगातार आ रही हैं! चुनाव आयोग का ध्यान किधर है? या जानबूझकर ऐसा करवाया जा रहा है?
प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सारा ध्यान देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा को छोड़ बिहार चुनाव के मतगणना में धांधली करवाने पर है!
@yadavtejashwi
#RJD #Bihar #तेजस्वी_सरकार #TejashwiYadav
बिहार को अब 𝐑𝐞𝐬𝐮𝐥𝐭 चाहिए, 𝐑𝐞𝐬𝐩𝐞𝐜𝐭 चाहिए और 𝐑𝐢𝐬𝐞 चाहिए।
सबसे पहले हृदय से आपको धन्यवाद देता हूँ कि आपने प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया और पूरे देश को ये संदेश दिया कि अब भाषण और जुमले नहीं चलेंगे, अब परिवर्तन का शंखनाद हो चुका है और बिहार सिर्फ़ परिणाम चाहता है।
विपक्षियों की हर चाल आप लोगों ने नाकाम की। हमेशा की तरह उन्होंने बिन बात के मुद्दों में आपको उलझाने का प्रयास किया लेकिन आपने संयमित, संगठित और सारगर्भित ढंग से जिस तरह पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली तेजस्वी सरकार को चुना उसके लिए मैं आजीवन आपका कृतज्ञ रहूँगा।
आपका और मेरा सपना एक है। आपका और मेरा दर्द एक है, आपका और मेरा लक्ष्य एक है , इसे कोई बिहार के बाहर वाला नहीं समझ सकता। पहले से ही बहुत देर हो चुकी है, बीस साल में हम विकास नहीं कर पाये, बीस साल में सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई, बिहारवासियों को अपराध मुक्त वातावरण नहीं दे पाई, अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, अच्छा इलाज नहीं दे पाई। किसान को बाढ़ से मुक्ति नहीं मिली, व्यापारी को घाटे से मुक्ति नहीं मिली और हर घर को महंगाई से मुक्ति नहीं मिली।
जो मिला वो बस आश्वासन, जुमले, झूठ, वादे, हवाबाजी। ये सब अब एक सेकंड भी बिहार सहना नहीं चाहता। पिछले कई सालों में हमने बिहार की विकास नीति बनाने में बहुत मेहनत की है, हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म, हर समुदाय के लिए हमने नीतियाँ गठित की है। 17 महीने के अल्प समय में इन्हें लागू कर के ये भी सिद्ध किया कि हमारी हर नीति लोकनीति है, लोकहित की नीति है।
असली आज़ादी बेरोज़गारी, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, महंगाई, अत्याचार, भ्रष्टाचार, झूठ, जुमला, अन्याय, शोषण और असमानता से मुक्ति में है। हमारी हर बिहारी को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की सोच है! गाँव का उत्थान होगा तभी राष्ट्र का उत्थान होगा और हम उसी भावना से बिहार के गांवों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकारी नौकरी चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
रोजगार चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
बिहार में फैक्ट्री चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
पलायन पर रोकथाम चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
शांति और कानून व्यवस्था चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
सामाजिक सुरक्षा और न्याय चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
बढ़ा हुआ पेंशन चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
बाढ़ के दंश का अंत चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
14 जनवरी को ₹30 हजार चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
भ्रष्टाचार, अफसरशाही, कमीशनखोरी, घूसखोरी पर लगाम चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
₹500 में घरेलू गैस सिलेंडर चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
सशक्त किसान चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
संतुष्ट श्रमिक चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
खुशहाल परिवार चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
पक्के मकान चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
विश्वस्तरीय सड़क चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
पक्की नाली, गली और स्वच्छ जल चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
जीवन में तरक्की और दुनिया की हर सुविधा बिहार में ही चाहिए तो #तेजस्वी_सरकार बनाइए!
@yadavtejashwi
#तेजस्वी_सरकार #तेजस्वी #jobs #TejashwiYadav #education #health