सुनो स्वरा,
शायद तुम्हें अभी तक अंदाज़ा भी नहीं है कि मैंने तुम्हारा नाम अपने दिल के सबसे पवित्र कोने में “मुहब्बत” लिख रखा है।तुमसे प्यार करने की इतनी गहरी और मधुर व्यस्तता रही कि मैं यह बात तुम्हारे सामने कभी खुलकर कह ही नहीं पाया।
ठीक वैसे ही जैसे उन अनगिनत बातों को नहीं कह पाया, जो रोज़ तुम्हारे ख़्यालों में डूबकर मेरे दिल में उमड़ती रहती हैं।कभी मैं उन्हें कागज़ पर उतारता हूँ, कभी कुछ लिखते लिखते छोड़ देता हूं, क्योंकि शब्द छोटे पड़ जाते हैं और कभी दिल भर आता है।
मैंने पाया है कि मैं सिर्फ़ प्रेम ही जी सकता हूं और इस दौर में जब प्रेम की सबसे अधिक ज़रूरत है, तब मेरी ज़िम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।यह ज़िम्मेदारी की अनुभूति, किसी नैतिक या सामाजिक बल से नहीं उपजी है।सच कहूँ…. यह तुम्हारे उन हल्के-फुल्के, शरारती शब्दों का सबसे प्यारा तोहफ़ा है… जब तुम मुस्कुराती हुई बातों-बातों में मुझे “प्रेमियों का मसीहा” कहकर चिढ़ाया करती थीं।आज उसी बात को अपनी पूरी ईमानदारी और सम्पूर्णता के साथ जीने की कोशिश कर रहा हूँ।
मैं अपनी सम्पूर्णता के साथ प्रेम, करुणा, वात्सल्य, स्नेह, भाव को सिर्फ तुम्हारे लिए मेहसूस करता हूं।
जब मैंने तुम्हें अपना दिल सौंपा था, तुमने बहुत धीमी आवाज़ में, पर भारी वज़न के साथ अपनी फ़िक्र और अपने डर का ज़िक्र किया था।
तुमने कहा कि तुम सरल और सहज हो।पर जो मेरा व्यवहार है वह किताबी या दिखावे का नहीं है और यही बात है कि तुम मुझे पसंद करती हो,मेरा सम्मान करती हो मगर लेकिन सच यह भी हैं कि तुम उस तरह से मुझे प्रेम नहीं कर सकतीं, जैसे मैं कर सकता हूं।फिर भी तुमने मुझे दुआएं दी साथ ही कहा कि मैं अपना ख़्याल रखूं।
वैसे कहना तो बहुत चाहता हूँ…तुम्हें शायद नहीं पता कि इस दुनिया में सिर्फ़ दो ही जगह रहने लायक हैं, एक मेरा दिल और दूसरा तुम्हारा दिल।✨ ❤️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्ते वे होते हैं जो महज शादी, प्रेमी-प्रेमिका या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की सीमाओं से कहीं ऊपर उठ जाते हैं।
वे असल में एक-दूसरे के सबसे सच्चे, सबसे करीबी और सबसे प्यारे दोस्त होते हैं।उनके बीच वो अनोखी दोस्ती होती है जो खिलखिलाती हंसी में बदल जाती है, जो छोटी-छोटी शरारतों में महक उठती है, और जो हर लड़ाई के बाद और भी गहरी हो जाती है।
वे साथ में बच्चों की तरह खेलते हैं,एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं, चुटकियां लेते हैं और फिर खुद ही एक-दूसरे की बाहों में समा जाते हैं।इन नटखट पलों में उनका प्यार इतना निश्छल, इतना निर्मल और इतना साफ़ होता है कि पूरी दुनिया देखकर भी कभी शक नहीं कर सकती।
उनकी आँखों में वो गहराई है, उनके स्पर्श में वो नरमी है, और उनके दिलों की धड़कन में वो ताल है जो कहता है… हम एक हैं, हम हमेशा एक रहेंगे।
प्यार सिर्फ़ चुम्बनों की बारिश या रातों की गर्माहट तक सीमित नहीं होता।असली प्यार तो वो है जो हर सांस में महसूस होता है।
….जैसे कि जब थके-हारे घर आओ और वो चुपचाप तुम्हारे कंधों पर हाथ रखकर सारा बोझ उतार ले, जब तुम बीमार पड़ जाओ तो वो रात भर जागकर तुम्हारी सांसों को गिनता रहे, तुम्हारे माथे पर ठंडी सिक्की रखे, और बार-बार पूछे, “क्या चाहिए जान?”
यही प्यार हैं .. जो देखभाल है, स्नेह है, गहरी दोस्ती है, वो अनकहा वादा है जो बिना किसी शर्त के हर जन्म तक साथ निभाने का होता है।
इसीलिए जब दो लोग सबसे पहले सच्चे दोस्त बनते हैं, फिर एक-दूसरे के प्रेमी बनते हैं, तो उनका रिश्ता कभी नहीं टूटता। वे एक-दूसरे की कमियों को जानते हैं, फिर भी पागलों की तरह प्यार करते हैं। वे एक-दूसरे की ताकत को और निखारते हैं, साथ में सपने बुनते हैं, साथ में बारिश में भीगते हैं, साथ में चुपचाप सूरज डूबते देखते हैं, और रात को एक-दूसरे की गोद में सिर रखकर सारी दुनिया भूल जाते हैं।
समय बीतता है, उम्र बढ़ती है, लेकिन उनका प्यार कभी पुराना नहीं पड़ता।उनकी शरारतें, उनकी हंसी, उनकी वो नज़रें जो बिना बोले हजार बातें कह जाती हैं, सब कुछ वैसा ही रहता है।
वे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं और महसूस करते हैं कि दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता उनके पास है। यही है वो अनमोल प्यार, यही है वो सबसे सुंदर जोड़ी, जो दोस्ती की नींव पर खड़ी होकर, हर तूफान को पार कर जाती है और हर पल को रोमांचक बना देती है।
तुम और मैं… बस ऐसे ही प्यार करें, हमेशा दोस्त बने रहें, हमेशा एक-दूसरे को चिढ़ाएं, हंसाएं, संभालें और प्यार करें…इतना गहरा,इतना सच्चा कि पूरी कायनात भी हमारी कहानी सुनकर मुस्कुरा उठे।✨❤️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
अंकुरित आलू स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसे आलू में सोलानिन नामक एक प्राकृतिक विष पाया जाता है,जो शरीर पर नाकारात्मक प्रभाव डालता है। यदि इसे खा लिया जाय तो, गले में जलन, कड़वाहट, उल्टी, सिरदर्द, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह स्थिति गंभीर होकर जानलेवा भी बन सकती है, खासकर जब आलू बहुत अधिक हरा या जादा अंकुरित हो। इसलिए हमेशा साफ और बिना अंकुर वाले आलू का ही सेवन करना चाहिए। #HealthyLiving
प्रदेश की स्थिति यह है कि भाजपा सरकार में मंत्री ही अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने को मजबूर है।
अलवर से आज जो तस्वीर सामने आई है, वह भाजपा सरकार के फेलियर की पोल खोलती है।
जब सरकार के वन मंत्री को ही अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठना पड़े और यह कहना पड़े कि “सरकार के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र क्यों नहीं दिए जा रहे?”, तो सवाल पूरी शासन व्यवस्था का है।
आखिर अफसरशाही इतनी हावी है तो सरकार कौन चला रहा है? सोचिए, आम जनता किस हाल मे जी रही होगी…
सरकार को सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना चाहिए।
शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में प्रोबेशन पीरियड के दौरान भी 2nd Saturday का अवकाश देय है। इसे क्षतिपूर्ति आकस्मिक अवकाश (CCL) के रूप में माना जाता है।
कोई कर्मचारी अगर यह अवकाश 2nd Saturday को नहीं लेता है तो अगले दिनों में किसी भी दिन प्राप्त कर सकता है।
यदि किसी विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा 2nd Saturday का अवकाश देने से मना किया जाता है, तो संबंधित कर्मचारी इसकी शिकायत राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर दर्ज करवा सकते हैं।
सहायक कर्मचारियों के अधिकारों के बारे में मेरे द्वारा समय समय अवगत करवाया जाता रहेगा।
नोट: यह अवकाश मंत्रालयिक कर्मचारियों एवं सहायक कर्मचारियों के लिए देय है।
-- प्रवेश शर्मा
मेल सेक्स वर्कर की कहानी। कैसे यूपी में जिगोलो कर रहे कमाई। एक रात की कमाई 20 से 50 हजार। बड़े घर की लेडीज हैं इनकी क्लाइंट। डर पुलिस से। HIV से। और कई लेडी नशे में पीटती भी है। दैनिक भास्कर का खुलासा।
#malesexworker#jigolo#maleescort#upnews
कुछ लोग ज़िंदगी में बहुत देर से आते हैं और जब आते हैं तो लगता है “अब क्या ही नया होगा”, और फिर धीरे-धीरे एहसास होता है कि हम बरसों से बस इन्हीं का इंतज़ार कर रहे थे।
शुरू में बातें मामूली होती हैं - खाना खाया?, आज कैसा दिन था? पर फिर ये छोटी-छोटी बातें आदत बन जाती हैं।सुबह की पहली गुड मॉर्निंग और रात की आखिरी गुड नाइट के बीच, हर लम्हा साथ बाँटना सबसे खूबसूरत रिवाज़ बन जाता है।अपनी हर खुशी, हर छोटी जीत, हर बेवजह की टेंशन... सब कुछ बिना सोचे उन्हें बता देना दिन का सबसे सुकून भरा हिस्सा लगने लगता है।
और फिर एक दिन अचानक समझ आता है। प्रेम किसी को पा लेने का शोर नहीं है।प्रेम किसी के साथ “खुद जैसा” हो जाने का नाम है। जहाँ दिखावा नहीं, जहाँ चुप्पी भी बात करती है, जहाँ तुम बिना कहे भी समझ जाते हो।
उनके साथ तुम्हें खुद को साबित नहीं करना पड़ता। तुम जैसे हो वैसे ही पूरे लगते हो।तुम्हारी कमियों के साथ भी वो तुम्हें मुकम्मल कर देते हैं।उनकी मौजूदगी में दिल को एक अजीब सी शांति मिलती है,ना बेचैनी, ना डर, बस एक गहरा सुकून।
शायद हर इंसान की ज़िंदगी में एक ऐसा इंसान ज़रूर आना चाहिए।जो देर से आए,पर आकर सब्र का फल बन जाए। जिसके साथ बैठकर वक्त रुक जाए, और जिसके बिना वक्त काटना मुश्किल हो जाए।
क्योंकि कुछ लोग किस्मत से नहीं आते... वो दुआ बनकर आते हैं और जब वो आ जाएं, तो ज़िंदगी फिर पहले जैसी नहीं रहती।✨❤️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
(शिक्षकों की फिलहाल यह एक पीड़ा है)
हर साल 250 झंडे खरीदने हैं।
न्यूनतम 5000 रुपए का खर्च है लेकिन कोई बजट नहीं है।
आगे कोई खरीदता नहीं, मुफ़्त में बाँटो।
पिछले साल 80% बच्चों ने मुफ्त में भी झंडे नहीं लिए। यह कहकर कि पिछले साल वाला झंडा हमने संभाल कर रखा है। वही इस साल भी काम आ जाएगा। फेंक देते तो झंडे का अपमान होता।
कलेक्टर साहब अपने सारे टारगेट शिक्षा विभाग के मत्थे ही मढ़ते हैं जबकि इस विभाग में बाकी विभागों की तरह "एकस्ट्रा" रास्ते नहीं होते। यहां तो कईं बच्चों की फीस भी शिक्षक अपनी जेब से दे रहे होते हैं।
@JodhpurDm@madandilawar