लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
"हज़ारों बर्क़ गिरती हैं, कोई बिजली नहीं डरती,
सितम की रात से जो कौम लड़ती है वो लड़ती है!"
जब से मैंने राहुल जी को देखा है, उन्होंने संघर्ष का यही फ़लसफ़ा अपनाया है।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Rapidly depleting savings due to high inflation,
Unaffordability, betrayal of aspirations, inequality, fall in global credibility, youth anger galore!
Households perish under the weight of Modi Govt's mismanagement of the economy!
🔼Retail Inflation - 16-month high
🔼Food Inflation - 4.78%, Tomotoes vanish from plates
🔼Medical inflation above 15%
🔽Rupee sinking to the pits
🔽Foreign investors shunning us
🔽No Jobs for youth, Unemployment zooms
BJP busy shopping from other parties, but the AAM AADMI can't afford basic necessities!
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय श्री टी.एस. सिंहदेव के कांकेर आगमन पर सर्किट हाऊस कांकेर में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष श्री बसंत यादव, विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, श्री बीरेश ठाकुर, श्री जनक नंदन, श्री उदय शर्मा, श्री यासीन कराणी, श्री अजय रेणु व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था।
कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धाबी।
न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है।
जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।
कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।
हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
श्रीमती कलावती कश्यप की पुत्री सौं. कां. गरिमा के विवाह समारोह में ग्राम रतेसरा (चारामा) में शामिल होकर वर वधू को शुभाशिष प्रदान किया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष श्री बसंत यादव, श्री बीरेश ठाकुर, श्री हेमंत ध्रुव, श्री पुरुषोत्तम गजेंद्र व अन्य शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंजाब प्रभारी माननीय श्री भूपेश बघेल जी का कांकेर आगमन पर सर्किट हाऊस कांकेर में आत्मीय स्वागत किया।
अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महँगी fees का दर्द झेला है
अगर इस व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं
अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है
तो सुनिए: ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।
यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुँचाने का ज़रिया है। सस्ती शिक्षा। निष्पक्ष परीक्षा। सम्मानजनक रोज़गार।
और इसमें जुड़ना सिर्फ़ 30 सेकंड का काम है:
1️⃣ नीचे दिए लिंक पर जाइए
2️⃣ अपना नाम भरिए, अपने सुझाव दीजिए
3️⃣ पिटिशन sign कीजिए - बस।
आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताक़त देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।
👉 अभी sign कीजिए: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj