मैं चाहती हूं कि आप सभी विद्यार्थी कितनी भी मुश्किल परिस्थिति म���ं हों, बुराई को कभी भी हावी न होने दें। बुराई का मार्ग कितना भी सुगम क्यों न हो, हमेशा अच्छाई का ही पक्ष लें। करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का आदर्श बनाएं। इन मूल्यों पर ��धारित आपका जीवन सफल होने के साथ-साथ सार्थक भी होगा।