कल अमेरिका में हुए चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावर्ती चुनाव में हार हुई
ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को 44 सीटे तो वही डेमोक्रेटिक पार्टी को 54 सीटो पर विजय प्राप्त हुई
चुनाव परिणाम आने के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वांस ने कहा कि हमे इस चुनाव ईरान युद्ध के कारण का सामना करना पड़ा
साथ में ही उन्होंने इजरायल के साथ अमेरिकी संबंधों में बदलाव को लेकर भी अपनी बात कही
जेडी वांस ने कहा कि सरकार को महंगाई और लोगो की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने तमाम बाते कही
अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में आजम खान ने कहा कि पार्टी जहां जहां भेजेगी वहां वहां जाएंगे और जहां नहीं भेजेगी वहां नहीं जाएंगे
आजम खान ने कहा कि वोट केवल साइकिल के निशान पर मांगा जाएगा ना जाति के नाम पर और ना ही धर्म के नाम पर
उन्होंने प्रत्यासियो को लेकर भी अपनी बात कही आजम खान ने कहा कि जो व्यक्ति जीतने वाला होगा पार्टी टिकट उसे हो बांटेगी
आजम खान ने अपने इलाके से किसी को भी लड़ाने कि बात कही है अजीत अंजुम के साथ बातचीत में उन्होंने ये नहीं बताया है कि वह किस व्यक्ति को रामपुर से टिकट दिलवाना चाहते है
उत्तर प्रदेश में अब मुस्लिम वोट को लेकर सपा और असदुद्दीन ओवैसी में खूब लड़ाई जारी है।
अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में आजम खान असदुद्दीन ओवैसी का नाम सुनते ही गुस्से से तिलमिला उठे
असदुद्दीन ओवैसी नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर अपना दावा ठोक रहे है
असद्दुदीन ओवैसी की इस लड़ाई से समाजवादी पार्टी काफी चिंतित है क्योंकि अभी तक उत्तर प्रदेश का मुसलमान सपा के लिए वोट करता आया है।
अब सपा इस बात की के लिए डर रही है कि असदुद्दीन ओवैसी उनके वोटो में बंटवारा करेंगे जिससे यह उन्हें सत्ता से दूर रख सकता है।
बिहार में भी इसी प्रकार से असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव के समय एंट्री मारा था और राजद का खेल बिगड़ा था
हालांकि असदुद्दीन ओवैसी का उत्तर प्रदेश में लड़ना सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा
इसलिए भाजपा शांति के साथ दोनों के युद्ध को देख रही है।
जेल से रिहा होने के बाद आज पहली बार आजम खान कैमरे के सामने आए और तमाम राजनीतिक विषयों पर बातचीत की
उन्होंने खासकर असद्दुदीन ओवैसी को लेकर तमाम तरह की बाते की
आजम खान ने अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में कहा कि काट डालने वाले के बात करने वाले और 15 मिनट के लिए पुलिस हटवाने की बात कहने वाले लोग आजाद है और मै तनख्वाहिया वाले बयान पर जेल में
आजम खान ने कहा कि मैं नगीना जाऊंगा और वहां के मुसलमानों का शुक्रिया अदा करूंगा कि आपने जो खंजर दिया है वो हमारे पीठ में घोपा गया है।
आजम खान ने कहा कि खुद के राज्य में 4 MLA वाला आदमी 400 पर अपना दावा ठोक रहा है
अजीत अंजुम ने कहा कि असद्दुदीन ओवैसी आपके शुभचिंतक है तब आजम खान ने कहा मै उनको तब अपना शुभचिंतक मानता जब मेरा एक भी केस लड़े होते ।
उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बयान कि अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा पर अपना बयान देते हुए आजम खान ने कहा कि अब्दुल अल्लाह का नाम है और इस प्रकार की बात करना अल्लाह की तौहीन
उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर उनको मथुरा जाने की बात कही
पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव अयोध्या जाना चाहे तो जाए कोई मनाही नहीं है
लेकिन उनको पहले मथुरा जाना चाहिए क्योंकि सपा के कार्यकाल के दौरान ही अयोध्या में हिंदुओं के ऊपर गोलियां चली थी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चूंकि अभी अयोध्या में मंदिर नहीं बना है और कृष्ण जन्मभूमि पर आज भी ईदगाह है ।
अखिलेश यादव मथुरा में ईदगाह को हटाने को लेकर आंदोलन करे हम सब उनका साथ देंगे
उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है
लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर और आस पास के क्षेत्रों से साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है।
उन्होंने योगी आदित्यनाथ के गढ़ को लेकर इस प्रकार की बात कही है इसके पहले भी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए भी दावा कर चुके है।
इस प्रेस कांफ्रेंस में सपा नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने को लेकर भारत में राजनीति में शुरू हो गई
कांग्रेस के नेता इमरान मसूद का कहना है कि इतनी अच्छी गेंदबाजी करने के बाद अगर सिराज को टीम में जगह नहीं मिलती है तो इसका कारण उनका मुस्लिम होना है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में जगह न मिलना भेदभाव को दिखाता है।
हालांकि इमरान मसूद के इस बयान से कांग्रेस पार्टी ने दूरी बनाई और कुछ नेताओं ने इनसे असहमति दिखाई
हाथ जोड़े पुलिस की हथकड़ियों के साथ मार्च के कर रहे लड़के कोई और नहीं बल्कि छेड़छाड़ के गुनाहगार है
इन तस्वीरों में दिख रहे लड़के कुछ दिन पहले मुंबई में एक कपल के साथ अभद्रता और मारपीट किए थे
घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और उन्हें बीच सड़क पर मार्च करवाती है
इन लोगो के साथ इसी प्रकार की कार्यवाही होनी चाहिए
क्या उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा में राम कथा कराने के बाद राजा भैया की छवि हिंदुत्व वाली बनकर उभरी है??
कुंडा में आयोजित बागेश्वर बाबा की कथा का आयोजन राजा भैया के द्वारा किया गया था जिसमें अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली
राजनितिक और कई क्षेत्रों में अपना प्रभाव रखने वाले लोग इस कथा को सुनने के लिए कुंडा आए बृजभूषण शरण सिंह ने इस कथा को सबसे बड़ी कथा करवाने की बात कही
इस कथा को सुनने के लिए पाकिस्तान से करीब 500 हिंदू भारत आए थे और तीन दिन तक कुंडा में रहकर बागेश्वर सरकार की कथा को सुने
राजा भैया ने पाकिस्तान हिन्दू शरणार्थी के लिए बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पाकिस्तान के हिंदुओं की नागरिकता वाले मामले को जल्द ही आगे बढ़ाया जाय