केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना यानी छात्रों और नौजवानों की आवाज़ सुनी गई है। यह जवाबदेही पहले ही तय हो जानी चाहिए थी।
जिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके इस नुकसान की भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती।
सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है। यह युवाशक्ति की जीत है।
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार को छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए तथा इस पूरे मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
@RahulGandhi
देश के छात्रों ने जो मांग रखी है, उनसे कोई समझौता नहीं हो सकता।
⦿ भ्रष्ट-अयोग्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए
⦿ छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
⦿ नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तथा युवाओं को न्याय दिलाने और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ आज जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
@INCIndia@RahulGandhi#SaveDemocracy#Congress
LDC परीक्षा पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि परीक्षा धांधली को लेकर युवाओं की आशंकाएँ निराधार नहीं थी। घटना के दिन ही इस मामले को उठाया गया लेकिन 3 दिन बाद एफआईआर दर्ज करना मामले में कई सवाल खड़े करता है।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस मामले की उच्चस्तरीय एजेंसियों से जाँच करवाई जाए। मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और अंतिम कड़ी तक जांच होनी चाहिए तथा इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कठघरे तक लाया जाए।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
अगर मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरी है.. तो आम जनता की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सत्ता का मतलब जनता को रास्ते से हटाना नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करना है।
मुख्यमंत्री जी के काफिले के दौरान खौलते पानी से झुलसी इस बेटी का दर्द सिर्फ उसका नहीं, बल्कि उस हर आम आदमी का दर्द है जिसे VIP संस्कृति ने हमेशा कुचला है। वहीं, अखाड़े में पहलवान पर थानेदार का हमला कर देता है। जिन पर कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी है, अगर वही लोग ऐसे करेंगे तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?
आख़िर आम लोगों की जान की कीमत कब समझी जाएगी? सरकार पीड़ितों को इलाज, उचित मुआवजे और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें।
@RajCMO
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम) परीक्षा में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले थार परिवार के देवका (बाड़मेर) निवासी युवा हंसराज पुरी गोस्वामी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।
शिक्षा में क्षेत्र में थार परिवार के युवाओं की बढ़ती भागीदारी बेहद गर्व का विषय है। हंसराज पुरी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ।
देश के नेता @RahulGandhi जी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर इस दिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया।
इस दिन को यादगार बनाने के लिए जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष भाई @Amardeenfakir जी एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद।
जनगणना अभी भी पूर्ण नहीं हुई है, मेरी सरकार से मांग है कि देश के बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं की कद्र करते हुए कॉलम 12 में ओबीसी वर्ग को भी पृथक रूप से जोड़ा जाए।
@Barmer_Harish
मोदी सरकार- "पेट्रोल-डीज़ल, गैस की कोई कमी नहीं"
भजनलाल जी के मॉडल में साल सिर्फ 25 दिन काम करने वाले किसान पेट्रोल पंप पर 2-2 किलोमीटर लंबी लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं.. लेकिन पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा।
#PetrolDieselPrice
जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी।
और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।
अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।
पर हम डरने वाले नहीं हैं।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।
यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।
आखिर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, या फिर निजी कंपनियों की वसूली एजेंसी बन चुकी है?
तारानगर के सिधमुख थाना क्षेत्र के गांव दयावठ में किसान बलवान जी के घर में घुसकर जिस तरह निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस तंत्र ने तांडव मचाया, वो सरासर तानाशाही है।
भाजपा सरकार में गरीब किसान की इज्जत और अधिकार दोनों कुचले जा रहे हैं। महिलाओं के साथ बदसलूकी और 47 डिग्री की भीषण गर्मी में पशुओं व परिवार को घर से बाहर निकालना कानून राज नहीं, सत्ता के संरक्षण में चल रहा दमन है।
अत्याचार का ये मामला सिर्फ बलवान जी के परिवार का नहीं है, ये हर किसान के आत्मसम्मान पर हमला है। ऐसा दमन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान परिवार के सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती से साथ खड़ी है। तारानगर से वरिष्ठ विधायक @NBudania_INC जी और चूरू सांसद @RahulKaswanMP जी पीड़ित परिवार की आवाज़ बनकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी, राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान बायतु विधायक श्री हरीश चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
@Barmer_Harish
“थू है ऐसी BJP पर. अंकिता भंडारी को इंसाफ मिलना चाहिए, कीड़े पड़े ऐसी BJP पर. इन्होंने हमारे पहाड़ की 19 साल की बेटी को मार दिया, ये दरिंदे पहाड़ों में रिजॉर्ट खोलकर हमारी बेटियों से सर्विस मांग रहे हैं”
यह शब्द BJP मंडल अध्यक्ष के हैं
यह दर्द बयां नहीं किया जा सकता
बीकानेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बिशनाराम सियाग जी ने आज पीसीसी में मुलाकात कर अपने नव दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बीकानेर देहात में कांग्रेस का जनाधार और अधिक मजबूत होगा और कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी और नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के न्याय संकल्प को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।