स्वतंत्रता, स्वाभिमान के वैश्विक प्रतिमान, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की 489 वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#महाराणा_प्रताप_जयंती
विनायका के निवासी हमारे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आदरणीय श्री कन्हैयालाल जी मीणा के नवोदित होनहार एक मात्र 17 वर्षीय युवा पौत्र की लापरवाही पूर्वक थॉर चौपहिया वाहन से टक्कर मारकर बेरहमी से कई फ़िट दूरी तक घसीटने कर मारने वाले आरोपियों पर संबंधित नान्ता थाना ( कोटा ) से माँग हैं कि दोषियों पर पुलिस कठोर से कठोरतम कार्यवाही करे।
भाई साहब कन्हैयालाल जी के कुल का एक मात्र चिराग़ लगभग सत्रह वर्षीय
युवा कौशल मीणा पुत्र श्री लेखराज जी मीणा की लापरवाही पूर्वक एवं बेरहमी से मौत कारित करने वाले बाहर से कोटा में आने वाले बड़े परिवारों के बिगड़ैल युवाओं को किसी क़ीमत पर बख्शे नहीं वरना फिर हो सकता हैं कि न्याय के लिए थाने के बाहर या ऐसी ही किसी जगह सड़कों पर उतरना पड़े।
में उम्मीद करता हूँ कोटा पुलिस आरोपियों को नहीं बख्शेगी और पीड़ित के आँख के आंसू के मद्देनज़र न्याय करेगी ।
#justicforpeople #NantaPolice #Kotapolice @PoliceRajasthan
आज बूंदी बरड क्षेत्र के अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी परम आदरणीय #नानक_भील एवं #देवीलाल_गुर्जर के #बलिदान_दिवस पर आत्मिक श्रद्धा सुमन शत्-२ नमन: 💐💐🙏🙏
हमारे बूंदी जिले का मस्तक अपनी शहादत देकर गर्व से ऊँचा करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद नानक भील एवं देवीलाल गुर्जर की शहादत को कोटि-२ नमन करते है 🙏🙏
राष्ट्रीय मीणा छात्र संगठन के बूंदी जिलाध्यक्ष प्रिय अनुज श्री भेरूप्रकाश मीणा (टाकरवाडा) के जन्मदिन के अवसर पर काप्रेन क़स्बे में आयोजित हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर नौजवान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया ।
मानवता की सर्वार्थ इस पुनीत आयोजन के लिए में भाई भैरूप्रकाश सहित सभी नौजवान साथी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की बहुत-२ बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
#Hbd_Bairuprakashmeena #Kapren #Blooddonationcamp
जीवन-पुष्प चढ़ा चरणों में, मांगे मातृभूमि से यह वर,
तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें...
काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
स्वतंत्रता आंदोलन में आपका अविस्मरणीय बलिदान अनंत काल तक सभी को प्रेरित करता रहेगा।
अंग्रेजों से आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़कर भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपना पूरा जीवन देशहित और वनवासी भाईयों के अधिकारों के लिए तथा सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महान लोकनायक के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन। #BhagwanBirsaMunda
आज #KDA आयुक्तालय कोटा पहुँचकर बूंदी जिलें के 63 गांवों के प्रमुख पंच,पटेलों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
दो टूक चेतावनी देते हुए कहा की #KDA प्रशासन कान खोलकर सुन ले आज हम सांकेतिक विरोध दर्ज कराने यहाँ आए है यदि #KDA द्वारा गाँवों में जा जा कर घरों व खेती की जमीनों को उजाड़ने व बेदखली की कार्यवाही कर किसान भाइयों को परेशान करने का कार्य बंद नहीं किया तो आने वाले दिनों मैं हम महा जन आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी #KDA प्रशासन की होगी ।
इस दौरान ‘’केडीए भगाओं-बून्दी बचाओं’’ संघर्ष समिति से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्य सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन व किसान भाई भी मौजूद रहे ।
#KdaGoBack #Kota
चन्द्रेसल गाँव में हाड़ौती के 1100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मठ मायापुरी अखाड़े के महंत श्रद्धेय श्री देवानंद जी महाराज की निर्मम हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय हैं।
इस दुष्कृत्य के अपराधी जो कोई भी हो उनकी शीघ्र गिरफ़्तारी हों, क़ानून द्वारा कठोर से कठोरतम दण्ड, मत्यु दण्ड से कम न हों मिले ऐसी मेरी कोटा पुलिस प्रशासन एवं सरकार से पुरज़ोर माँग हैं ।
#justiceforSaint #Kota
#केडीए आयुक्त कार्यालय #कोटा (दशहरा मैदान, पशु मेला ग्राउण्ड ) पर आगामी 8 जून को प्रातः 11:30 🕚 बजे से आमसभा, प्रदर्शन एवं ज्ञापन ( गैर-राजनैतिक जन आंदोलन ) में भाग लेने की पूर्व सांसद एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष : रामनारायण मीणा,
भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी - बूंदी विधानसभा : रुपेश शर्मा सहित संघर्ष समिति की विनम्र अपील 🙏
#KDA_भगाओ_बूंदी_बचाओ #8_जून_को_कोटा_चलो
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@myogiadityanath@BJP4India@BJP4UP@BJP4Rajasthan
राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सतीश पूनिया जी को पार्टी की और से राज्यसभा उमीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@BJP4India@BJP4Rajasthan
#KDA के काले क़ानून की आड़ में #KDA प्रशासन द्वारा सरकारी लवाज़में को लाकर बूंदी ज़िलें के किसानों-ग्रामवासियों की जबरन की जा रही बेदख़ली एवं तोड़फोड़ की बेजा कार्यवाही का तीव्र विरोध किया ।
आज शाम भगवान श्री देवनारायण जी के मंदिर पर हाथ उठाकर सभी ने एक स्वर में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में साथ देने का सामूहिक संकल्प लिया ।
भील, गुर्जर, मीणा, माली, बंजारा, राजपूत सहित सभी कौम-बिरादरी के लोगों में #KDA की कार्यवाही को लेकर भारी ग़ुस्सा झलका। सभी ने 8 जून को कोटा #KDA के बाहर ज्ञापन प्रदर्शन एवं दशहरा मैले के पशु मैला ग्राउंड में आयोजित आमसभा में पहुँचने का भरोसा दिलाया।
#KDA_Go_Bacj #8_जून_को_कोटा_चलो
#KDA प्रशासन कोटा द्वारा बूंदी जिलें के 63 गाँव में सरकारी लवाज़में के साथ आकर पीढ़ियों-२ से यहाँ पर निवास कर रहें निर्धन किसानों-ग्रामवासियों की जबरन बेदख़ली का सामूहिक लोकतांत्रिक विरोध का निर्णय।
8 जून 2026, सोमवार को प्रातः 11:00 बजे कोटा विकास प्राधिकरण ( #KDA ) आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित दशहरा मैले के पशु मेला ग्राउण्ड में आमसभा व ज्ञापन प्रदर्शन में सम्मिलित होनें का #KDA कार्यवाहीयों से आहत ग्रामवासियों द्वारा निर्णय लिया ।
#Baradaria #KDA_Goback #8_जून_कोटा_चलो
साइकिल चलाना बच्चों एवं बड़ों सबके स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए ही हितकारी है। तो आइए, अपने आस-पास के वातावरण को साफ़-स्वच्छ रखने व खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जीवन में साइकिल का उपयोग बढ़ाने का संकल्प लें।
“विश्व साइकिल दिवस” की अनंत शुभकामनाएं ।
#WorldBicycleDay #
🚲🚲🚲🚲🚲🚲
8 जून, सोमवार, 2026 को प्रातः 11बजे
कोटा में आयोजित सार्वजनिक एवं गैर राजनीतिक सभा में आप सभी महानुभाव, मातृशक्ति एवं साथी कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं ।
#KDA_भगाओ_बूंदी_बचाओं
#बूंदी: आज ही के दिन 30 मई 2021 #कोविड_काल में माननीय @VasundharaBJP जी की प्रेरणा से आमजन की सेवार्थ लगातार 4 माह तक अनवरत बूंदी शहर एवं देहात में शुरू हुई थी, वसुन्धरा जन रसोई, उस समर्पित सेवारत बूंदी की युवा टीम का पुनः ह्रदय से आभार-साधुवाद 🙏
#Bundi: कल रात्रि #डाबी उप तहसील ( बरड क्षैत्र ) के #लम्बाखोह में दूधिया रोशनी में चल रही रात्रि क़ालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुआ, संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक युवा साथियों की माकूल व्यवस्थाओं के साथ ग्राम बेवड़िया V/S सलावटीया के बीच रोमांचक मेच का आनंद लिया।
#Lambakhoh #NightCricket