आज RWA फेडरेशन से.-28,रोहिणी की आमसभा श्री परसराम शर्मा जी के नेतृत्व में यूनिटी एनक्लेव में आयोजित हुई।जिनमे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय फेडरेशन को गतिशील करने की दिशा में लिए गए।
विशेषरूप से आगामी दिनों में फेडरेशन के किन किन कार्यों को मूर्तरूप देना है,उसकी रूपरेखा तैयार की गई।
दिल्ली बाहरी जिले के पुलिस सहायक आयुक्त आदरणीय श्री मनीष लाडला जी से RWA फेडरेशन रोहिणी से.-28 के पदाधिकारियों ने औपचारिक भेंटवार्ता की व आगामी कार्यक्रम के विषय में आमंत्रण दिया,जिससे आम जनता व पुलिस प्रशासन में और घनिष्ठ समन्वय व विश्वास की भावना स्थापित हो।
@ManishLadla1
नव निर्वाचित निगम पार्षद व पूर्व विधायक श्री रामचन्द्र जी का आज स्वागत किया गया।
बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई,जिसमे फेडरेशन के अध्यक्ष श्री परसराम शर्मा जी, सँस्कृति RWA अध्यक्ष श्री गजेंद्र यादव जी, व फेडरेशन के महासचिव श्री अश्विनी पांडेय जी व अन्य मेहमान उपस्थित रहे।
आप सभी को और आपके समस्त परिवार को नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!
नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव,सुख-शांति, सौहार्द एवं अपार खुशियों की रोशनी से जग-मग करे...।
इसी मंगल कामना के साथ आप सभी का नूतन वर्ष मंगलमय हो।
#नववर्ष2021#HappyNewYear2021