नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ऐसा क्यों हुआ?
प्रदेश के एक्सप्रेस-वे से जुड़ी यूपीडा जैसी अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनसे छीन ली गई।
योगी आदित्यनाथ ने इसे अपने पास ले लिया।
नंदी अपने कार्यकाल में सबसे अधिक चर्चा में तब आए,
जब उन्हें महाकुंभ के दौरान वीआईपी अतिथियों को डुबकी लगवाने की महान जिम्मेदारी सौंपी गई।
इधर महाकुंभ में आम जनता भारी भीड़ और अव्यवस्था में अपनी आत्मा की एडियां रगड़ रही थी,
उधर नंदी महाकुंभ के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता से लेकर भूटान नरेश तक को वीआईपी स्नान कराकर तीनो लोकों का समस्त पुण्यफल अकेले ही बटोर रहे थे!!
हैरानी इसी बात की है कि इतने पुण्य कर्म के बावजूद उनसे इतनी महत्वपूर्ण और समृद्ध जिम्मेदारी कैसे छीन ली गई?
ये क्या Puch AI की बददुआ रही?
गनीमत है कि अभी औद्योगिक विकास विभाग और इंवेस्ट यूपी उनके ही पास है।
प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी से प्रार्थना है कि बचे हुए 6 महीनों में उनके कंधों पर इतना भार तो बनाए ही रखें,
कि कंधों को पतंग होने का एहसास न होने पाए।
प्रयागराज की वीआईपी डुबकियों का इतना पुण्य फल तो बनता ही है!!
मंहगाई की आग में पेट्रोल & डीज़ल महंगा !!
पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है
दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67
मुंबई: पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14
कोलकाता: पेट्रोल ₹108.74 और डीजल ₹95.13
चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67 और डीजल ₹95.25
UP कैबिनेट का विस्तार कल राजभवन में होगा
CM योगी की राज्यपाल से मुलाकात के बाद मंत्री मंडल की विस्तार का पत्र सौपा
कल दोपहर बाद नये मंत्रियों को जनभवन में शपथ
जनभवन में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू
कल सुबह असम में शपथ ग्रहण होगा उसके बाद शाम को यूपी में कैबिनेट विस्तार…
नए मंत्रियों के सम्भावित नाम
सुरेश पासी
पद्म सेन चौधरी
मनोज पांडेय
महेंद्र सिंह
आशीष सिंह आशु
अवनीश पटेल
राम चंद्र प्रधान
भूपेंद्र चौधरी
बिजली मंत्री से दोनों विभाग लेकर नया विभाग दिया सकता है…
DyCM केशव मौर्या ग्राम विकास के साथ नगर विकास पा सकते हैं।
असीम अरूण का कैबिनेट प्रमोशन तय है…दयाशंकर सिंह भी कैबिनेट मंत्री में प्रमोट होंगे…स्वतंत्र देव सिंह पर खतरे के बादल मँडराते दिख रहे हैं…
योगी आदित्यनाथ शाम को सात बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करेंगे…
सूत्रों की मानें तो यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होना है, ये मुलाकात उसी सन्दर्भ में हो सकती है।
संगठन में 14 नामों पर विचार हुआ है जिसमें से 6 नाम पर अन्तिम मुहर लगनी है शीर्ष नेतृत्व द्वारा…
सोशल अर्थमैटिक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि 8 महीने बाद यूपी में चुनाव होने हैं
लखनऊ: स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने को लेकर नया आदेश जारी।
पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल डिस्कॉम को भेजे गए निर्देश।
प्रीपेड में समायोजित सिक्युरिटी धनराशि अब 4 किश्तों में जोड़ी जाएगी।
जून-2026 से अगले 3 मासिक बिलों में उपभोक्ताओं से राशि जोड़ी जाएगी।
RMS सिस्टम के जरिए बिलों में स्वतः समायोजन किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिए निर्देश।
#SmartMeter #PrepaidMeter
#PostpaidMeter #UPPCL
#ElectricityBill
#SmartMeterUpdate
#UPNews
#NitishKumarOrder
हाल ही में बदले गए जगहों के नाम 🇮🇳
केरल राज्य का नया नाम:— केरलम
मनरेगा योजना का नाम:— VB Gram G
पोर्ट ब्लेयर का नया नाम:— श्री विजयपुरम
चंद्रयान 3 लैंडिंग स्थान:— शिव शक्ति बिंदु
प्रधानमंत्री कार्यालय :— सेवा तीर्थ
जुबीन गर्ग द्वीप का नया नाम:— सेंट जॉन्स द्वीप
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन:— अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन
आदमपुर हवाई अड्डा:— श्री गुरु रविदास महाराज
"अवैध संबंध मत बनाए, कर्मफल बहुत बुरा मिलेगा"।
हमारे शास्त्रों में, खासकर गरुड़ पुराण, भागवत महापुराण और कर्म सिद्धांत में बार-बार कहा गया है कि पराई स्त्री/पुरुष के साथ अवैध संबंध (विवाहेतर संबंध या adultery) सबसे बड़े पापों में से एक है। यह न सिर्फ परिवार तोड़ता है, बल्कि आत्मा पर गहरा दाग लगाता है।
कर्मफल के नियम से:
शुरू में ऐसा लगता है जैसे थोड़ा सुख मिल रहा है, लेकिन अंत में वही दुख, अपमान, टूटन, बीमारी, सामाजिक बहिष्कार, और कई बार कानूनी/पारिवारिक मुसीबतों के रूप में लौटता है।
गरुड़ पुराण में स्पष्ट वर्णन है कि ऐसे कर्म करने वालों को नर्क की भयानक यातनाएँ भुगतनी पड़ती हैं, और अगले जन्म में भी नीच योनि (जैसे गधा आदि) मिल सकती है।
विचारक कहते हैं कि बुरा कर्म करने से पहले ही मन को सजा मिल जाती है — अपराधबोध, डर, अशांति — और असली फल बाद में आता है।
सच तो यह है कि सच्चा सुख वैध, पारदर्शी और नैतिक रिश्तों में ही मिलता है। अवैध रिश्ते जितना भी आकर्षक लगें, वे आखिरकार सिर्फ खोखला दर्द छोड़ते हैं — खुद के लिए, पार्टनर के लिए, बच्चों के लिए, परिवार के लिए।
अगर कोई इस चक्कर में फंस गया है, तो सबसे अच्छा है:
तुरंत संपर्क तोड़ना
पश्चाताप करना
अच्छे कर्म बढ़ाना (सेवा, सत्संग, ध्यान)
जरूरत पड़े तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति या काउंसलर से बात करना
कर्म बदल सकता है — अच्छे कर्म से पुराने बुरे कर्मों का प्रभाव कम होता है।
🛑अगर आप अवैध संबंधों के पक्ष में हैं तो मेरी बला से,खूब बनाएं ,आपकी जिंदगी है ।सही राय देना मेरा मंतव्य था।मानो तो ठीक न मानो तो सानू की😊
❤️कमेंट्स देखिए,कितने लोगों को मिर्ची लगी है पोस्ट से और कितने लोग अवैध संबंधों के पक्ष में बोल रहे हैं ये भी देखने लायक बात है।हद है ।बर्बाद है ज़माना
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिये आवश्यक सूचना।
उ0प्र0पा0का0लि0 द्वारा समस्त प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।
समस्त उपभोक्ताओं को माह मई 2026की खपत का बिल पोस्टपेड माध्यम से निर्गत करते हुए माह जून 2026 में SMS/WhatsApp द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नम्बर पंजीकृत नहीं है अथवा गलत पंजीकृत है तो कार्यालय/1912 पर सम्पर्क कर सही करवा सकता है।
SMS/WhatsApp से बिल प्राप्त न होने की स्थिति में अपने डिस्कॉम के WhatsApp Chatbot पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकतें हैं।
डिस्कॉम वाइज WhatsApp Chatbot नंबर-
1- पूर्वांचल : +91 801-096-8292
2- मध्यांचल : +91 766-900-3409
3- पश्चिमांचल : +91 785-980-4803
4- दक्षिणांचल : +91 801-095-7826
5- केस्को : +91 828-783-5233
किसी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नम्बर 1912 पर सम्पर्क करें।
UPPCL आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl
जनता के विरोध से सरकार ने लिया U Turn
स्मार्ट मीटर पर मंत्री अरविंद शर्मा का बड़ा ऐलान। अब नए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जायेंगें।
यूपी में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर को लेकर उठे विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे और प्रीपेड व्यवस्था खत्म की जा रही है। उपभोक्ताओं को फिर से मासिक बिल मिलेगा, बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए और शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध हो रहा था जिसके बाद सरकार जागी है।
लखनऊ दिन में रात हुई 🧐
लखनऊ: लखनऊ में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत।
सुबह 9 बजे तक छाया अंधेरा, दिन में ही रात जैसा नज़ारा।
8:20 बजे अचानक बदला मौसम, घने बादलों से ढका शहर।
कुछ ही मिनटों में तूफान संग शुरू हुई तेज बारिश।
मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 3 दिन जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर।
आज लखनऊ का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान।
रविवार को अधिकतम तापमान 33.3°C, सामान्य से 6.1°C कम दर्ज।
न्यूनतम तापमान 21.4°C, नमी 56 से 63% के बीच दर्ज।