अदब भी देखिए उसकी उस रवानगी का,
न मुड़ के देखा, न अलविदा कहा बस नदी की तरह बहता चला गया !
वो तो अपनी नई मंज़िलों की तलाश में आज़ाद था,
कमबख़्त हम वफ़ा के भरम में पहाड़ की तरह वहीं खड़े रह गए !!
~Sabdalay
जो कह गए थे कि साए की तरह साथ रहेंगे,
हमने भरी दोपहर में उन्हें भी बिछड़ते देखा है !
तस्वीर-ए-वफ़ा के रंग यूँ ही फीके नहीं पड़ते,
यहाँ लोगों को अपनी ही कसमों से मुकरते देखा है !!
~Sabdalay
स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि हवा का रुख बदल गया,
जिस सफ़र को मुकम्मल समझा था वो बस एक मोड़ पर ढल गया !
हम तो लफ़्ज़ तराशते रहे उनके हर अहसास के लिए,
शायद वह किस्सा ही अधूरा था जो किसी और के हिस्से में बदल गया !!
~Sabdalay
अपना दर्द अपना ही होता है,
दूसरों के पास सिर्फ हमदर्दी के दो लफ़्ज़ होते हैं !
इसलिए छुपा लेते हैं हर गम चेहरे के पीछे,
यहाँ मुस्कुराहटों के मोल, आंसुओं से सस्ते होते हैं !!
~Sabdalay
क़त्लेआम किया उसने हमारी मोहब्बत का,
और इल्ज़ाम भी हमीं पर रख दिया !
खुद ही मसीहा बन बैठा ज़माने की नज़र में,
और हमें कातिल-ए-वफ़ा कह दिया !!
~Sabdalay
उसे भूलना ही मुनासिब समझा हमने,
उसकी यादों का सफ़र तय करना मुमकिन नहीं था !
वो एक ख़्वाब था जिसे टूट ही जाना था,
बंद आँखों से हक़ीक़त को बदलना मुमकिन नहीं था !!
~Sabdalay
शायद वो खामोशी ही अब सबसे हसीन है,
कि दूरियाँ सही पर यादें तो बेहतरीन हैं!
अब लफ़्ज़ों में क्या बयां करें दास्ताँ अपनी,
वो अधूरा सा ही सही पर किस्सा बड़ा हसीन है !!
~Sabdalay
सोचा था मिलेंगे तो हिसाब करेंगे हर बात का,
वो जो अधूरी रह गयी थी उस मुलाकात का !
पर अब जो गुजर गए हैं सदियों जैसे ये साल,
न दिल में कुछ शिकायत बची हैऔर ना ही कोई सवाल !!
~Sabdalay