Pran Pratishtha: "अंधभक्त राम को लाने से पहले अंदर के रावण को बाहर निकाले", प्राण प्रतिष्ठा के दिन तेज प्रताप का पोस्ट
अयोध्या के भव्य और दिव्य मंदिर में अब से थोड़ी देर बाद रामलला विराजमान हो जाएंगे. पूरा देश इस उत्सव के जश्न में डूबा हुआ है. इसी बीच लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक पोस्ट के जरिए विरोधियों पर निशाना साधा हैं.
तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "राम तो सबके मन में हैं….अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते …सबसे पहले महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद होना चाहिए और गरीबी और भूख जैसे रावण को कैसे खत्म करें इस पर विचार होना चाहिए. राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिए और देश को प्रेम सद्भाव और खुशहाली के रास्ते पर लेके चलिए."
#ATCard #TejPratapYadav #RamMandir #Ram #Bihar
"राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, जिसने हमारे में प्राण डाले, उसके प्राणों की प्रतिष्ठा हम कर रहे हैं. धर्म के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है..."
- सुरेंद्र शर्मा, हास्य कवि
#RamMandirPranPratishta#RamMandir