एक अवैध स्पीड ब्रेकर से गाजियाबाद में पिछले महीने राहुल नाम के एक युवा की जान चली गई. परिजनों ने नगर निगम से इस स्पीड ब्रेकर के बारे में जवाब मांगा. सवाल था कि अवैध स्पीड ब्रेकर किसने बनाया? किसकी अनुमति से मौत के अगले ही दिन ब्रेकर हटाया गया? इसे बनाने वाले JE, AE, ठेकेदार और कर्मचारी कौन थे? गाजियाबाद नगर न���गम को लगता है कि यह जानकारी नहीं दी जा सकती. इस अवैध ब्रेकर की जानकारी देने से देश कैसे खतरे में पड़ जाएगा? नगर निगम के अफसरों को क्यों डर लग रहा है इस छोटे से सवाल का जवाब देने में? गाजियाबाद नगर निगम ने जो जवाब दिया है उसकी प्रति नीचे है. @AMRUTCityGzb @sunitadayalbjp
@dm_ghaziabad @JRavinderGoud1 @myogiadityanath
@aksharmaBharat @ChiefSecyUP @UPGovt #JusticeForRahul
राजनीतिक नौसिखियों और शातिर चालबाज़ों के लिए:
- निजी नहीं, भारत मंडपम में हुआ सार्वजनिक कार्यक्रम था जिसमें डिजिटल दुनिया के 250 से ज़्यादा पत्���कार शामिल थे.
- विभिन्न दलों के नेताओं से पत्रकारों की मुलाक़ात और चाय-नाश्ता उतना आम है, जितना सोशल मीडिया पर किसी की सुपारी देने और लेने का चलन.
- पत्रकार और नेता इसी तरह नोट्स एक्सचेंज करते हैं. लोकतंत्र के दो स्तंभ संवाद करते हैं. ये बंद कमरे का संवाद नहीं था.
- इस तरह के कार्यक्रम कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां भी करती रही हैं. संपादक उसमें भी जाते रहे हैं.
- इस भ्रम में न रहें कि आपके चहेते ���त्रकार किसी पार्टी/नेता के सार्वजनिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में नहीं जाते.
मंच पर भिड़े राम और रावण...
वीडियो यूपी के अमरोहा का है. 13 अक्टूबर को रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण आपस में भिड़ गए. बाद में रामलीला देख रहे लोगों ने दोनों को छुड़ाया.
अलविदा हीरो..
देश के जाने-माने उद्योगपति और TATA Sons के चेयरमैन रहे Ratan Tata की मौत हो गई. वो मुंबई के एक अस्पताल के ICU में भर्ती थे. वो 7 अक्टूबर को उम्र से जुड़ी परेशानियों और ब्लड प्रेशर के कारण भर्ती हुए थे. इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई...
#ratan_tata
चालाकी कोई नेता जी से सीखे..
भाई साहब PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करने गए थे. बढ़िया से फोटो बाजी हुई. बाद में बिना खून निकलवाये ही वहां से चल दिए.
वीडियो मु���ादाबाद का है. नेता जी BJP से मेयर विनोद अग्रवाल हैं. Video बारीकी से देखिए और समझिए...
देशभर में सड़कों का बुरा हाल है.जो हर दिन धांधली की पोल खोल रही हैं. हजारों करोड़ की लागत से बनी सड़के कुछ सालों में खराब हो जा रही हैं. ऐसे में सड़क मंत्री जी ने अल्टीमेटम जारी किया है. अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों पर क्या कहा? सुनिए...
वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कर रही विधायक अचानक गिरी..
उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा विधायक सरिता भदौरिया वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे गिर गई.
आज वे आगरा कैंट से वाराणसी के लिए इस नई ट्रेन का शुभारंभ करने गई थी.
कुछ दिन पहले बिहार से तस्वीरें आई थी. जिसमें ट्रेन के डिब्बे को खिसकाकर अलग किया जा रहा था.
अब यूपी के बिजनौर में ट्रेन के इंजन को धक्का मारकर खिसकाते नजर आए.. रेलवे के कर्मचारी
बारिश के चलते मकान ढहा, नीचे 12 लोग दबे..
वीडियो मेरठ के जाकिर कॉलोनी की है. जहां बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया. मकान के मलबे में 12 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है. आसपास के लोग पूरी मुस्तैदी से मलबा हटाने में जुटे ���ैं.
नीचे बढ़िया टाइल्स लगी है. ऊपर से छत टपक रही है. यूपी सरकार के सरकारी स्कूलों के ��िनोवेशन पर इतने पैसे खर्च करने के बाद भी ये हाल है.
वीडियो बागपत का है. जहां छाता लगाकर बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं.
अब इतना भी किस बात पर नाराज हो गए दीवान जी. सीधे जान से मारने की धमकी दिए जा रहे हैं.
घटना यह वीडियो लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र का है. देखिए किस तरह से पीट रहे हैं. और गालियां दे रहे हैं.
जूस में पेशाब मिलाकर पिलाया जा रहा था..
वीडियो यूपी के गाजियाबाद का है. जहां लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाया जा रहा था. इस बात का पता चलने पर ��ोगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की. वहीं पुलिस ने दुकान संचालक आमिर और कैफ को गिरफ्तार किया. दुकान से करीब एक लीटर पेशाब बरामद हुआ.