भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी विकास चिंकारा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।@VikasChhikara_
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, हमारे पथप्रदर्शक आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@kharge ji
जूली जी, यह आपने बहुत अच्छा किया।
दो दिन पहले ख़बर पढ़कर ही मन में सिरहन हुई। अफ़सोस हुआ कि हमारे राजस्थान में सरकारी व्यवस्था इतनी निर्मम कैसे हो सकती है ?
मुख्यमंत्री के काफिले को निकालने के लिए स्टॉल लगाकर अपने परिवार को पालने वाली रेशु गुप्ता जी की स्टॉल को पुलिस द्वारा पलट देना, जिससे उन पर गर्म पानी गिर गया, शरीर झुलस गया; यह सब अमानवीय और राक्षसी प्रवृत्ति से कम नहीं।
CM के काफिले को निकालने के लिए क्या इस स्तर का दबाव अब प्रदेश की पुलिस पर बनाया जाता है, कि मानवता भी पीछे रह जाए ? यह तो सरासर शासनिक अत्याचार है।
बड़ा ताज्जुब है कि अब तक मुख्यमंत्री या सरकार ने पीड़िता महिला की कोई मदद नहीं की है। उल्टे, सुनने में आ रहा है कि पीड़िता पर इस मामले को दबाने का दबाव डाला जा रहा है।
सरकार एवं प्रशासन का यह आचरण बेहद निंदनीय और घोर अमानवीय है।
इस सरकार में बैठे लोगों की आँख में थोड़ा भी पानी बचा हो तो रेशु गुप्ता जी का इलाज करवाएं, उन्हें और परिवार को प्रताड़ित करना बंद कर पूरी मदद करें, ताकि वो इससे उबर पाएं।
@RajCMO@TikaRamJullyINC
करोड़ों दिलों की धड़कन, जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
#HappyBirthdayRahulGandhi
लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ।
राहुल जी देश के युवाओं, GenZ, किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और हर वर्ग की मजबूत आवाज हैं।
Education, Environment, Employement Social Security, Health, Infrastructure जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपका विमर्श देश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है।
लोकतंत्र और संविधान के प्रति आपकी प्रतिबद्धता व निडरता करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और यशस्वी बनाएं रखें।
@RahulGandhi@INCIndia
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, AICC राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जन-जन के प्रिय विकास पुरुष आदरणीय @JitendraSAlwar को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपका जीवन सुख, समृद्धि, सफलता और जनकल्याण के कार्यों से सदैव आलोकित रहे।
@IYC
भाजपा सरकार के ढाई साल के कामकाज की सच्चाई उजागर करती भाजपा की पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता श्रीमती अनिता गुर्जर जी।
क्या गृहराज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म जी इन आरोपों पर जवाब देंगे? @jawaharbedam
चूरू के गाँव दयावठ का यह दृश्य बेहद शर्मनाक है।
प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन ने स्थानीय किसान के घर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है।
क्या पुलिस (यहाँ पुरुष पुलिस) इस तरह महिला को घसीट सकते हैं ? यह आपराधिक है!
@RajCMO
प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं।
#दौसा में घर में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, #बांसवाड़ा में रेप पीड़िता को पुलिस द्वारा “समझौता कर लो” कहना, और आखिरकार न्याय न मिलने पर पीड़िता का आत्महत्या जैसा कदम ये केवल घटनाएं नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी की श्रृंखला हैं।
प्रदेश में दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। आखिर कब तक बेटियां इस असुरक्षा का शिकार होती रहेंगी l मुख्यमंत्री जी भाषणों और दिखावे से प्रदेश नहीं चलता। आपके तथाकथित “डबल इंजन” में राजस्थान अपराधों में अग्रणी बन चुका है। अब भ्रमण और पार्टी के प्रचार को छोड़कर जमीन पर उतरिए और प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दीजिए। @RajCMO@BhajanlalBjp
बहुत हुई मंहगाई की मार !
अब और नहीं मोदी सरकार !
गाँव के पेट्रोल पंप पर मंहगाई के विरोध में लोगों में जागरूकता अभियान चलाया !
साथियों के साथ मिलकर हाथों से पोस्टर बनाकर तपती दोपहरी में खड़े होकर लोगों से संवाद किया !
'खैरथल जिला बचाओ' की मांग को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में आज राज्य के नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली एवं कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए।
कांग्रेस ने इस क्षेत्र को ज़िले की सौगात दी थी, मगर भाजपा सरकार और इसके प्रतिनिधि यहां की बदहाली के लिए नित-नए षडयंत्र रच रहे हैं। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में यहां के लोग पिछले 273 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। जनता इस सरकार से पूछ रही है कि आखिर खैरथल से इतनी दुश्मनी क्यों?
जिला मुख्यालय बदलने की कोशिश केवल प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं पर सीधा प्रहार है।
“डबल इंजन” का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार यहाँ ब्रेक बनकर खड़ी है, विकास रोक रही है, जनता को गुमराह कर रही है और बाहर के भू-माफियाओं को खुली छूट दे रही है। दिल्ली और हरियाणा के भू-माफिया यहां जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और इन सब पर सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
खैरथल-तिजारा की 36 बिरादरी एकजुट है और यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि जिले की पहचान से कोई समझौता नहीं होगा। भाजपा के झूठ और दबाव के सामने यह जनआंदोलन और तेज होगा।
कांग्रेस जनता के साथ खड़ी थी, है और खड़ी रहेगी। खैरथल का जिला यथावत रखना केवल प्रशासनिक मुद्दा नहीं, बल्कि जनभावनाओं और न्याय का सवाल है। इस लड़ाई को अंत तक लड़ा जाएगा।
#खैरथल #Alwar
आदरणीय पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान युवा बोर्ड व राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस बड़े भाईसाहब श्री सीताराम लांबा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते है।
@sitaramlamba