जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल की एक होम गार्ड का पिछले पाँच महीनों से मानदेय नहीं आया है,इससे पहले भी एक महिला होम गार्ड ने फिनाइल पी ली थी माननीय श्री @HemantSorenJMM जी इस महिला के अंशु के दर्द को तो समझिए ।
@BJP4Jharkhand@ShahiPratap@DCEastSinghbhum
भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सागर राय जी के विवाह उपरांत गुरुद्वारा मैदान, बर्मामाइंस में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भगवान महादेव की कृपा से आप दोनों का दांपत्य जीवन सदैव सुखद, मंगलमय और मधुर बना रहे, कामना करती हूँ।
षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम सत्र के पाँचवें दिन सदन की कार्यवाही में शामिल हुई। अपने क्षेत्र में पूर्ववर्ती एनडीए सरकार द्वारा निर्मित प्रोफेशनल कॉलेज में शीघ्र पढ़ाई प्रारंभ कराने का मुद्दा मैं सदन में निरंतर प्रमुखता से उठाती रही हूँ। विद्यार्थियों के हित में लगातार पूछे गए प्रश्नों और सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है, सरकार ने प्रोफेशनल कॉलेज को शीघ्र प्रारंभ करने की बात स्वीकार कर ली है।
जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है। कॉलेज को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के रूप में राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाएगा तथा अकादमिक सत्र 2026–27 से MBA, IPM और DCA जैसे पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। छह वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण मामले में यह निर्णय युवाओं के हित में एक बड़ा कदम है। साथ ही, यहाँ कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
#EffortsBearFruit #EducationForYouth
#jamshedpur #ProfessionalCollege
#openingsoon
@blsanthosh
हारे का सहारा श्याम, तू ही मेरी आस है,
श्री श्याम शरणं मम- यही हर श्वास का विश्वास है।
द्वार तेरे आकर मिट जाए हर पीड़ा, हर अभाव है,
खाटू नरेश, तेरे चरणों में ही मेरा सच्चा निवास है।
#जय_श्री_श्याम 🚩🙏
सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा आज जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत लटकू गोडा में मकर संक्रांति टुसू पर्व को देखते हुए लोगों के बीच चावल तेल गुड का वितरण कर टुसू पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।🙏
"हार्दिक शुभकामनाएं”
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी को भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
@AdityaPdSahu
@BJP_Jamshedpur_Mahanagar के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री @Sanjeev_Sinha जी को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई. आपके नेतृत्व मे जमशेदपुर महानगर और ऊंचाई प्राप्त करेगी ।।
@BJP4India@BJP4Jharkhand
बिहार की प्रचंड जीत पर मैं समस्त जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।ऐतिहासिक जनादेश ने एक बार फिर साबित किया है कि जनता ने विकास, स्थिरता और सुशासन को विश्वास और समर्थन दिया है,बिहार में बंपर जीत हो गई,मोदी–नीतीश जी की जोड़ी हिट हो गई.
@narendramodi @sahupurnima0818
भाजपा,जमशेदपुर,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय जी पर असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में हमला होना बेहद निंदनीय है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।पार्टी परिवार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।@DCEastSinghbhum@JharkhandPolice
बागबेड़ा,शिवनगर कृष्णा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव में शामिल हुआ।
भजन, कीर्तन और प्रसाद के साथ यह पावन अवसर अत्यंत दिव्य और आनंदमयी रहा।
ऐसे आयोजन समाज में भक्ति और एकता की भावना को और भी मजबूत करते हैं।
✨🌼 जय कन्हैया लाल की 🌼✨
🔸 ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
पवित्र सावन मास कि पहली सोमवार कि आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
"गरीबों की आवाज़, सामाजिक न्याय के पुरोधा"
आज श्री लालू प्रसाद यादव जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ।
आपने भारतीय राजनीति में हाशिए पर खड़े वर्गों को न सिर्फ आवाज़ दी, बल्कि उन्हें सत्ता के केंद्र तक पहुँचाया! @laluprasadrjd#LaluPrasadYadav
भगवान बिरसा मुंडा पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि !
आज भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर साकची गोलचक्कर स्थित उनकी प्रतिमा पर एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
धरती आबा अमर रहें!
जय बिरसा, जय भारत!
@mpbidyutmahato