आज हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री यशपाल ठाकुर जी के साथ संत कबीर कुटीर पर पधारे समाज के सम्मानित जनों ने प्रदेश की नॉनस्टॉप सरकार द्वारा सैन समाज, श्रमिकों, पिछड़ों, शोषित और कमजोर वर्गों सहित सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए सरकार का आभार प्रकट किया।
अंत्योदय योजना के तहत नॉनस्टॉप सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। समाज के परिवारजनों को भरोसा दिया है कि हरियाणा की आपकी भाजपा सरकार के समक्ष समाज से जुड़े कोई भी विषय आप लेकर आएंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
सचिन कुमार सैन सुपुत्र श्री अशोक श्रीवास्तव जी, जैथरा (एटा) को आईएएस बनने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें 🌹🌹. आपकी यह कामयाबी देश और समाज को आने वाले समय में नई ऊंचाई देगी ।🙏
हरियाणा के जिला पलवल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बोर्ड को उखाड़ फेंकने की घटना न सिर्फ निंदनीय, बल्कि सामाजिक न्याय के खिलाफ सोची-समझी साजिश है। यह घटना उन जातिवादी मानसिकताओं की पोल खोलती है जो आज भी पिछड़े, दलित और वंचित समाज के महापुरुषों के सम्मान से चिढ़ती हैं।
लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि कर्पूरी ठाकुर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति और हक-हकूक की ज्वलंत मशाल हैं, जिसे कोई मिटा नहीं सकता!
यह हमला उस विचारधारा पर है जिसने पिछड़ों, दलितों और गरीबों को उनका हक दिलाया। यह घटना दर्शाती है कि जातिवादी शक्तियां आज भी समतामूलक समाज से डरती हैं और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों के प्रतीकों को मिटाकर बहुजन चेतना को कमजोर करना चाहती हैं।
मैं @mygovharyana से माँग करता हूँ कि —
1. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. वहीं पर दोबारा कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मानजनक बोर्ड लगाया जाए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
3. ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए सरकार व प्रशासन सार्वजनिक रूप से इस घटना की निंदा करें।
मैं चेतावनी देता हूं कि अगर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे बहुजन समाज पर हमला माना जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से निर्णायक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
कर्पूरी ठाकुर जी अमर थे, अमर हैं, और अमर रहेंगे! उनकी विचारधारा को कोई ताकत नहीं मिटा सकती!
@NayabSainiBJP, @cmohry
गोहाना में जननायक कर्पूरी ठाकुर खेल प्रतिभा वरिष्ठ नागरिक एवं अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के सेन समाज के लोगों ने भाग लिया विशेष रूप से यह आह्वान किया गया जो राजनीतिक पार्टी समाज के लोगों को टिकट देगी उसी पार्टी का समाज पूर्ण रूप से समर्थन करेगा