आज मंडी ज़िला के जंजैहली पहुँचा। पिछले दिनों यहां लगातार बारिश ने मचाई भारी तबाही में कई घरों को उजाड़ दिया और कई परिवार अपनों से बिछड़ गए।
आज भी मौसम ख़राब है, रास्ते दुर्गम बने हुए हैं। यहाँ कुछ लोगों ने अपना सब कुछ गंवा दिया है-छत, जीवन की जमा-पूंजी और उनके अपने।
ऐसे समय में उनके बीच बैठकर उनका दुःख सुनना, उसे महसूस करना और उन्हें राहत देना - इस घड़ी की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
हम मिलकर इस कठिन दौर से बाहर आएँगे - आपदा के अंधेरे को हराकर, उम्मीद की सुबह लेकर।
हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
एक समय था जब अव्यवस्थित नीतियों और सुविधाओं के अभाव में मरीजों के लिए समय पर उपचार केवल एक सपना बनकर रह गया था। लोगों की पीड़ा को हमने करीब से समझा और इसे बदलने का संकल्प लिया।
आज यह सपना हकीकत बन रहा है। IGMC, टांडा और नेरचौक में अत्याधुनिक थ्री टेस्ला MRI मशीनों की खरीद के लिए करोड़ों रुपये जारी किए गए हैं। यह मशीनें हर रोगी को समय पर सही उपचार का भरोसा और जीवन रक्षा प्रदान करेंगी।
देहरा की जनता का कोटी कोटी धन्यवाद जिन्होंने ये सिद्ध कर दिया कि हम बेटी का साथ देंगे l होशियार की होशियारी का मुँहतोड़ जवाब आज देहरा की जनता ने दिया l कमलेश भाभी को विधायक बनने पर हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐 "सुक्खू भाई जिंदाबाद