मोदी सरकार ने विश्वविद्यालयों पर क़ब्ज़े की संस्थागत साज़िश की है, कुलपतियों की नियुक्तियों के ज़रिये एक विशेष विचारधारा के लोग विश्वविद्यालयों में टॉप पर बिठाये जा रहे हैं और छात्रों के भविष्य को एक विशेष ढंग से फ्रेम करने की कोश��श की जा रही है, कल संसद में राहुल गॉंधी जी ने जब इस बात को म़ज़बूती से ब़ोला तो पूरी सरकार तिलमिलाने लगी थी।
लोकतांत्रिक देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कल @RahulGandhi जी का भाष�� कमाल का था।
सभी बिहार के भाग्य विधाताओं को मेरा प्रणाम।
आज मतदान का महत्वपूर्ण दिन है। बिहार की आगे की नियति कैसी होगी ये आपके द्वारा दबाया गया एक बटन तय करेगा। लोकतंत्र, संविधान और मानवीयता के हित हेतु आपका मतदान करना बहुत आवश्यक है। मैं सभी मतदाताओं स��, विशेष रूप से पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रही GEN-Z से, माताओं-बहनों से, व्यापारियों से, किसान से, दूसरे प्रदेशों में रहने वाले प्रवासियों से, हर आम नागरिक से, नौकरी के लिए कोचिंग कर रहे हर छात्र से, अपनी बीमारियों का इलाज करा रहे हर मरीज और उसके परिवार से और बिहार के एक-एक मतदान के योग्य नागरिक से ये अपील करना चाहता हूँ कि मतदान जरूर कीजिएगा, हर हाल में कीजिएगा। बिहार का हाल ख़ुशहाल तभी होगा जब आप सब अपने मत का प्रयोग करेंगे।
आपके मत का प्रयोग बनाएगा बिहार की उन्नति का सुयोग। इसलिए याद रखें बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
सबसे पहले मतदान याद से
बाक़ी सब काम-काज बाद में!
#TejashwiYadav