मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग
मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले चिकित्सक अभ्यर्थियों ने वर्तमान में घोषित 600 पदों की संख्या बढ़ाकर 2,000 करने और परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में यह सबसे कम पदों पर होने वाली भर्ती है। वहीं, सरकार ने अपने संकल्प पत्र में 15,000 डॉक्टरों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में घोषित 600 पदों की संख्या उस वादे की तुलना में बेहद कम है।
इन्हीं मांगों को लेकर 23 नवंबर को समस्त चिकित्सक अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टरों की आवश्यकता और बेरोजगार चिकित्सकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पदों की संख्या बढ़ाकर 2,000 की जाए तथा परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए।