उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर 🚨
टिहरी के ग्राम देवल में पीड़ित परिवार से मिलने जाते वक्त नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद को रोकने की कोशिश
पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के हजारों जवान सांसद चन्द्रशेखर को रोकने के लिए खड़े किये गये...!!
जिला हापुड़ के रहे वाले आज़ाद समाज पार्टी के भावी जिला पंचायत प्रतियाशी माननीय अभिषेक यादव पर कुछ गुंडों ने रात को जानलेवा हमला करा। आरोपी चाकू लेकर गाड़ी चलाता दिख रहा है, गुंडो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
@Uppolice@dgpup@ghaziabadpolice
लखीमपुर-खीरी में मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा एक दलित व्यक्ति की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी
घटना के तुरंत बाद आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की टीम मौके पर पहुंचती है और पीड़ित परिवार के न्याय के लिए शासन से टकराती है
खुद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी द्वारा परिवार से बात करके न्याय का भरोसा दिलाया गया
मामले को हाइलाइट होता देख कुछ फर्जी दलित हितैषी दलों के लोग भी बाद में अपना चेहरा दिखाने पहुंचे ताकि समाज से नजरें मिलाई जा सकें, जबकि पूरा मामला भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की पैरवी में लड़ा जा रहा है
यह उन लोगों को भी जवाब है जो मुस्लिम होने के कारण भीम आर्मी पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं.. दरअसल भीम आर्मी लड़ती तो हर मामले में है, बस दूसरों की तरह फर्जी प्रचार-प्रसार नहीं करती क्योंकि यह जिम्मेदारी है उनकी कोई फाॅर्मैलिटी नहीं।।
जनपद गौतम बुद्ध नगर के GIMS अस्पताल में कार्यरत लगभग 450 आउटसोर्स कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, पिछले दस दिनों से अपने रोजगार की सुरक्षा, सेवाओं के सम्मानजनक समायोजन और दीर्घकालीन अनुभव को उचित मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें से अनेक कर्मचारी पिछले 10 से 13 वर्षों से संस्थान की सेवा कर रहे हैं तथा कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे कर्मचारियों को धमकाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या यही उन स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशवासियों की सेवा की थी? जिन कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्थान को दिए, उनमें से कई आज आयु सीमा पार कर चुके हैं और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। क्या उनकी सेवाओं, अनुभव और योगदान को इस तरह नजरअंदाज किया जाना न्यायसंगत है?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उनकी सेवाओं, अनुभव और रोजगार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं मानवीय समाधान निकाला जाए।
बरेली नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों के ऊपर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा झूठे मुकदमे लगाने भीम आर्मी विरोध करती है और कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए सभी मांगो का समर्थन करती है।
@nagarayukt@bareilly_nn@Drkuldeepbhargv जी
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। सभी साथियों की सहभागिता और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया।
बाबा साहब के सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं!
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र के ग्राम कालादेव में संविधान शिल्पी, भारत रत्न परम पूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है।
भीम आर्मी बरेली महानगर अध्यक्ष शिवम भारती जी के नेतृत्व में 15 जून 2026 को बरेली नगर निगम नगर आयुक्त के नाम शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा यदि जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई तो नगर निगम परिसर में बड़े आंदोलन की चेतावानी दी
उप्र दलित में किशोरियों की सुरक्षा बना सवाल!
बरेली के PS फतेहगंज पूर्वी में दलित नाबालिग बच्ची के साथ मनचलों द्वारा बाजार में छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी गई
@bareillypolice उल्टा दबंगों और मनचलों का साथ दे रही है, क्या यही महिला सुरक्षा है
@adgzonebareilly
कल नगर निगम बरेली पर शहर में जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दलित पिछड़ों की बस्तियों से भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया वॉर्ड 12 के लोगो को जल निकासी दो शहर को जलभराव से मुक्ति दो
@nagarayukt@bareilly_nn
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 13 से 18 जून तक लखनऊ में संभावित प्रत्याशियों का इंटरव्यू लेंगे.
#UttarPradesh#Chandrashekhar#Lucknow | @ashishaajtak
https://t.co/qWGl0yPcOK