आज का सबसे *बड़ा सवाल ?*
*आम प्रेमी मीडिया* क्या जंतर मंतर से आम के *आम-गुठलियों के दाम* वाली ही सिर्फ पत्रकारिता करेगी 😃
या फिर आम लोगो के हित में भी *Real रिपोर्टिंग करेगी 🎙️*
@abhijeet_dipke@PeekTV_in
राजनीति में नए नाम और नए रंग! 🪳
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को दिल्ली पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरने की आधिकारिक अनुमति मिल चुकी है।
@abhijeet_dipke@Cockroachisback
पीछे 'मजबूरी' लिख देने से किसी की जान जोखिम में डालने का लाइसेंस नहीं मिल जाता
अलवर के बहरोड़ रोड पर दिन के उजाले में यह ओवरलोडेड वाहन पूरी व्यवस्था और सुरक्षा को मुंह चिढ़ा रहा है। जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना हमारी 'बहादुरी' कब से बन गया?
प्रशासन इस पर संज्ञान ले।
@HelleLyngSvends "This is highly uncomfortable for the real Indian media!
That even today, my India stands at the 157th position on the Press Freedom Index. 🎙️"
जिस “अंदाज़ में प्रधानमंत्री मोदी जी,पेट्रोलियम पदार्थ बचाने को लेकर जनता से अपील” किये है 🎙️
काश उसी “अंदाज़ में एक बार देश से भ्रष्टाचार ख़त्म करने को लेकर भी दो बात ! PM @narendramodi जी,बोल” देते 🦠
क्योंकि ! “भ्रष्टाचार मुक्त भारत” आज देश कि सबसे बड़ी जरूरत है 🎙️
अलवर 🕹️
अलवर में चंबल का 'डेमो' शुरू! 🌊
चंबल का पानी तो,आज तक अलवर नहीं पहुँचा, लेकिन जलदाय विभाग की लापरवाही देखिए ! स्कीम नंबर-8 में पाइप फटने से लाखो लीटर पानी ऐसे बहाया गया जैसे कोई बांध खोल दिया हो😳
जनता प्यासी है और पानी नालियों में
#Alwar#ChambalProject#WaterWaste#Rajasthan
न्याय की कुर्सी पर बैठने वाले जज अमन शर्मा की खुदकुशी आधुनिक समाज में दरकते रिश्तों की करुण चीख है। रसूख की जंग और आपसी कलह ने दो मासूमों से पिता छीन लिया।
जब कानून के जानकार ही 'मानसिक युद्ध' में हार जाएं, तो समाज को आत्ममंथन की ज़रूरत है। दुखद! 💔
#JusticeForAmanSharma#Alwar
ट्वीट:
@gssjodhpur@RajCMO
सिलीसेढ़ झील (अलवर) स्थित RTDC होटल में ₹18 MRP वाली पानी की बोतल ₹30 में बेची जा रही है।
मेन्यू कार्ड में भी दरें नियमों के विरुद्ध हैं।
10 अप्रैल (शुक्रवार)
पानी बोतल कूलिंग के नाम पर 12 ₹ अधिक लिया जाना क्या ठीक है ?
क्या ऐसे बढ़ेगा ! पर्यटन ?
विकास या भ्रष्टाचार की बारिश? 😳 अजमेर की टंकियां और अलवर के डिवाइडर चीख-चीख कर हकीकत बयां कर रहे हैं। सच दबाने और वीडियो हटवाने से ज़मीनी सच नहीं बदलता। 👎🏻
अलवर के शिवाजी पार्क में कानून को खुली चुनौती🚨
होम्योपैथी कॉलेज के पास से रात 2:30 बजे पिकअप सवार तस्कर पालतू गौ माता को उठा ले गए। CCTV में कैद यह दुस्साहस पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलता है।
FIR (BNS 305a) दर्ज है,अब परिणाम चाहिए!
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp
पुलिस बेसुध,गौ रक्षक मुस्तैद 🎙️
लोहारवाड़ी (रायबका पुलिया) के पास बीती रात पलटी गौ तस्करों की गाड़ी।
ग्रामीणों व गौ रक्षकों ने समय रहते नंदी को सुरक्षित निकाला।
जब गौ रक्षकों को भनक लग जाती है, तो हाईवे के थाने को क्यो नहीं ?
#Alwar#CowSmuggling#GauRakshak#Rajasthan 🐂🙏🏼
📍 स्थान: देसूला गांव (दिल्ली रोड हाईवे), अलवर
कई साल बाद बनी सड़क की हालत ऐसी कि 3 महीने भी न चले! लाखो की लागत से बन रही इस सड़क में भ्रष्टाचार की बू साफ आ रही है।
प्रशासन और सरकार ध्यान दें
जनता के पैसों की बर्बादी बंद हो 👎🏻
#StopCorruption#Alwar#Rajasthan@svoruganti1466
अलवर के वो,नेता जो दिन भर विकास कि बात करते हैं
आज इस मार्ग पर मौन क्यों हैं?
क्या इस मार्ग की बदहाली सरकारी बजट और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है?
CM साहब जनता को ऊँट गाड़ी वाले दौर में वापस मत भेजिए🐪
धरातल पर आइए और इस 'गड्ढा फिल्म🎥' का द एंड कीजिए❌
@svoruganti1466
प्रधानमंत्री @narendramodi जी,के प्रयासों से जुड़े @SwachhBharatGov Mission में यदि राजस्थान सरकार @RajCMO के #DLB कि मासिक रैंकिग मामले में यह हाल है 😳
तो,सोचिये पूरे राजस्थान में भारत स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर ! DLB का सालाना सरकारी आँकड़ो कि रैंकिंग हकीकत क्या होगी ?
रेल में ऑवर लोड सवारी को लेकर कोई बड़ी कार्यवाही क्यो नहीं ?
क्या रेल तय नियमों से परे है ?
जयपुर से अलवर@पूजा एक्सप्रेस के सामान्य कोच डिब्बे का हाल
₹90 किराया देने के बाद भी भीड़ इतनी कि सुविधा के नाम पर कुछ नही
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RailwaySeva#AlwarToJaipur