जनता पूछ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उप्र के पहले दौरे में जनता ने ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के गुस्से की वजह से उनका बहिष्कार तो किया ही है, क्या डबल इंजन की टकराहट भी इस सन्नाटे की वजह है?
दरअसल उप्र का भाजपा संगठन जन-आक्रोश के डर के मारे अपने घरों में दुबका बैठा है या प्रदेश से बाहर भाग गया है, नहीं तो कुछ लोग तो ज़रूर दिखाई देते, बेचारे ‘नव-निर्मित अध्यक्ष जी’ हाथ हिलाने के लिए तरसते दिखाई न देते। आज उन्हें भी पता चला होगा कि ‘5’ बड़ा या ‘7’।
भगवान से धोखा करनेवालों का दुर्भाग्य देखिए कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवालों का झंडा तक उठानेवाले अब कोई नहीं बचा, वो भी किराये पर ही लाए गए।
उप्र ने भाजपा की रिटर्न टिकट कन्फ़र्म कर दी है।
आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फँसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं। बँटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी।
जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।
इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के साथ एक संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी आदरणीय श्री राजेंद्र चौधरी जी के अचानक अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आदरणीय राजेंद्र चौधरी जी को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दें तथा वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से जनसेवा और संगठन के कार्यों में अपना योगदान दें।
हम सभी की शुभकामनाएँ और प्रार्थनाएँ उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हैं।
🙏💐
"इन्होंने अपने भंडारे पर मुझे बुलाया और इसका नुकसान इन्हें भुगतना पड़ रहा है सामाजिक रूप से भी और राजनैतिक रूप से भी।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्री राम और दूसरा नाम संविधान। आस्था से खिलवाड़ किया है और अब लोकतंत्र से भी खिलवाड़ करने की तैयारी चल रही है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
जन्मदिन की बधाई देने के लिए श्री राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद!
‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने में साथ निभानेवाले सब लोगों का स्वागत है। हमें अपनी एकता का संकल्प हर बार दोहराना है, और सांप्रदायिक ताक़तों को दबे-छिपे लाभ पहुँचानेवालों के चेहरे से परदा हटाना है।
PDA राजनीति से बहुत ऊपर उठकर देश की 95% उस आबादी के हक़-अधिकार, मान-सम्मान और ख़ुशहाली-तरक़्क़ी का आंदोलन है, जो सदियों से हर समाज में शोषित, वंचित, ग़रीब रहे हैं। ‘पीडीए’ पीड़ा के एकसूत्र से बंधे हैं और 5% परंपरागत वर्चस्ववादियों के अत्याचार व प्रभुत्व के कारण पीढ़ियों से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ रहे हैं। ‘प्रेम, दया, अपनापन’ पीडीए की एकता का मूल आधार है।
वो हर कोई पीडीए में शामिल है, जिसके पास रहम और इंसानियत भरा दिल है।
@RahulGandhi
#PDA
#सामाजिक_न्याय_का_राज
JPNIC की दुर्गति का आँखों देखा हाल!
आइए सब मिलकर संकल्प लें कि 2027 में अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे और राजनीतिक विद्वेष की वजह से भाजपा सरकार ने हमारे जिन कामों को पूर्ण होने से रोका है, उन सब कामों को पूरा करेंगे और नया उप्र बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे।
समाजवादी पार्टी अमरोहा के कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता श्री सुधीर सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपका समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायक बनी रहे।
आपका जीवन खुशियों, सफलताओं और सम्मान से परिपूर्ण हो।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🎂🌹
"अब बीजेपी सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है, पहला नाम मर्यादा का श्री राम हैं दूसरा संविधान है और भारतीय जनता पार्टी दोनों को दगा दे रही है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
‘पीडीए प्रसार समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ!
आज 1 जुलाई 2026 से समाजवादी पार्टी के नये सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी के App के माध्यम से ‘ऑनलाइन’ सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। ये एक अनवरत अभियान है जो हर ’पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को हमारे समाजवादी मूल्यों से जोड़ेगा और ‘पीडीए परिवार’ को सशक्त करेगा।
प्रदेश-देश के सभी जागरूक नागरिकों से हमारा आग्रह है कि इस ऐप के माध्यम से घर-बैठे आप स्वयं तो सदस्य बनें ही साथ ही और लोगों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें और अन्य लोगों की सदस्य बनने में मदद भी करें। प्रदेश-देश के युवाओं से हमारी विशेष अपील है कि वो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सदस्यता ग्रहण करें और अपने परिवार और अन्य परिजनों को भी प्रेरित करें।
नये सदस्य ‘संपर्क, संवाद और सहायता’ के माध्यम से समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों और संकल्पों का प्रचार-प्रसार करेंगे और हमें ‘प्रेम, दया और अपनापन’ से संपन्न एकता की वो ‘सकारात्मक शक्ति’ भी प्रदान करेंगे जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने और देश को ‘बंधुराष्ट्र’ बनाने के हमारे परम लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करेगी।
जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए सभी आगंतुकों व संपूर्ण विश्व से संदेश भेजनेवाले शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद!
इस अवसर पर जिन लोगों ने समाज सेवा के माध्यम से विभिन्न आयोजन किये हैं या भंडारे या साइकिल वितरण आदि के माध्यम से अपनी सहृदयता का परिचय दिया है, उन सबको भी जन-सेवा करने के लिए दिल से शुक्रिया।