“या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।“
माँ दुर्गा की अष्टम शक्ति माँ महागौरी को कोटि-कोटि प्रणाम।
हे पापनाशिनी माँ! अपनी दिव्य कृपा से समस्त कष्ट, क्लेश और दुःख का नाश कर समस्त मानवता के जीवन में सुख, शांति और पवित्रता का प्रकाश भर दीजिए।
जय माँ महागौरी!
.@BJP4India के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी जी के बस्ती स्थित आवास पर आज पहुंचकर उनकी दिवंगत पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
अगला लोकसभा चुनाव 2029 अभी दूर है, लेकिन 2014, 2019 और 2024 के जनादेश को देखते हुए इंडी गठबंधन की हालत अभी से पतली नज़र आ रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और भाजपा के प्रति जनता का विश्वास आज हमारी सबसे बड़ी ताक़त बन चुका है। भविष्य का जनादेश भी जनता के आशीर्वाद से भाजपा के पक्ष में होगा, यह हमारा दृढ़ विश्वास है। देश और प्रदेशों में भाजपा ही वर्तमान और भाजपा ही भविष्य है।
कांग्रेस के सदाबहार अपरिपक्व व अनुभव से शून्य श्री राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना और श्री अखिलेश यादव, श्री अरविंद केजरीवाल, सुश्री ममता बनर्जी और श्री उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी शून्य है। राष्ट्रहित के विरुद्ध संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का दुस्साहस करना ही जिनका एकमात्र मक़सद है, ऐसे साजिशकर्ताओं को यह समझ लेना चाहिए कि भारत कभी भी बांग्लादेश जैसी ‘राजनीतिक अस्थिरता’ का शिकार नहीं होगा।
ऐसे सपने देखने वाले वामपंथियों को जनता पहले ही ‘बंगाल की खाड़ी’ और ‘अरब सागर’ में फेंक चुकी है। बचे-खुचे पहले अपना अस्तित्व बचाएं, फिर सपना देखने की गुस्ताखी करें।
भारत की निरंतर चतुर्दिक प्रगति से स्पष्ट है कि भारत विकास में कई देशों से आगे निकलेगा। विश्व बंधुत्व की भावना से संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा। मुगल और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले हमारे वीर पूर्वजों के स्वतंत्र, स्वाभिमानी और समृद्ध भारत के सपने को साकार करना वर्तमान भारत का लक्ष्य है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी और भाजपा के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनेगा, सबका यह संकल्प अटूट है।
15 बीघे लैंड पर माफिया अतीक अहमद और उसके गुंडों ने कब्जा कर अपना अस्तबल बनाया था...
उसके नाजायज साम्राज्य को ध्वस्त कर लैंड को वापस लिया गया। अब वहां गरीबों के लिए आवास बनेगा...
ऊर्जावान एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी, भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@DrMNPandeyMP
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सम्भल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी श्री परमेश्वरलाल सैनी जी के पूजनीय पिताजी के निधन के पश्चात आज जनपद सम्भल स्थित उनके निज निवास पहुँचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
दुःख की इस घड़ी में मेरी विनम्र संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
सामाजिक न्याय के प्रखर स्वर, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उपेक्षित वर्गों को अधिकार, सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए समर्पित कर दिया।
सामाजिक समरसता और समानता के लिए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।