कानपुर: रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि 25 वर्षीय युवक अपने ही परिवार की बच्चियों और महिलाओं के बाथरूम में चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें Google Drive पर सेव करता था। पीड़ितों में आरोपी की एक चचेरी बहन भी शामिल बताई जा रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मामला एनसीआरपी पोर्टल पर गूगल से प्राप्त साइबर टिपलाइन इनपुट के आधार पर सामने आया।
पुलिस के मुताबिक, गूगल से प्राप्त डिजिटल सामग्री की जांच में परिवार की बच्चियों और युवतियों के बाथरूम जाने के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और अन्य संवेदनशील सामग्री मिली है। जांच में आठ वर्ष की बच्ची से लेकर 21 वर्ष की युवती तक के पीड़ित होने की बात सामने आई है।
माननीय सांसद तारिक अनवर साहब आपसे गुज़ारिश है लोहागरा वार्ड नंबर 10,11,12 में ट्रांसफार्मर की हालत बद से बदतर है मेहरबानी करके वहां एक्सट्रा ट्रांसफार्मर लगवा दें। तार की हालत बहुत जर्जर है उसको सुधार करवा दें।
आप ही का दिया हुआ मास हाई लाइट है वो खराब है पिछले 2 महीना से काम नहीं कर रहा है उसको सही करवा दें जिला प्लानिंग ऑफिसर सुन नही रहा है और मलिकपुर आने जाने के लिए जो रोड है वो बहुत ही खराब स्थिति में है उसको बनवा दें :- AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता @AadilHasanAdv1 साहब
इनके हिसाब से उत्तर प्रदेश का 19.8% मुस्लिम समाज बेवकूफ है, जिसके पास न अक्ल है और न ही दिमाग।
मैं एक बात दावे के साथ कह रहा हूं, लिख लो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जितना ये लोग ओवैसी को गालियां देंगे, उतना ही ओवैसी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा।
जिस 👇संविधान ने समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है, उसी संविधान ने ओवैसी की पार्टी AIMIM को भी चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है।
देश की मुस्लिम युवा पीढ़ी में ओवैसी ने मजबूत पकड़ बना ली है। उस मुस्लिम युवा के पास इतना समझ-बूझ है कि वह तय कर सके कि उसके लिए कौन बेहतर है।
इसलिए चुनाव पर ध्यान दीजिए, वरना बाद में शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय करूर के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्होंने सितंबर 2025 में TVK की रैली के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिवारों के 32 सदस्यों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।
मद्रास हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र बांटने की अनुमति देते हुए फिलहाल इन नौकरियों को अस्थायी रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री इस दौरान कई सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होकर लाभार्थियों को कल्याणकारी सहायता भी वितरित करेंगे।
एक रिवायत के मुताबिक़ वाक़िये कर्बला के कुछ अरसे के बाद यज़ीद को अपनी मौत का ख़ौफ़ सताने लगा था। वो घबराया सा फिरता था किसी भी आहट से डर जाता था उसका हल्क़ सूख जाता था थोड़ी थोड़ी देर पर पानी माँगता था फिर पानी देख के डर जाता था।
कुछ ही समय में वो इस बीमारी का शिकार हो गया और वासिल ए जहन्नुम हो गया।
मौत का ख़ौफ़ मौत के क़रीब ले गया था उसको
नई दिल्ली: आगामी 24 जुलाई को दिल्ली में 'इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स' (IMCR) संगठन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के मौजूदा हालात और मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस बैठक में कांग्रेस के सलमान खुर्शीद, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सपा सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के मुस्लिम सांसद शामिल होंगे। साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मौलाना अरशद मदनी व मौलाना महमूद मदनी, जमात-ए-इस्लामी, जमात-ए-अहले हदीस और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
इस बैठक के मुख्य एजेंडे में विभिन्न राज्यों में मस्जिदों-मदरसों पर चल रहे बुलडोजर, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), और उत्तराखंड में मदरसों को बंद किए जाने जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सरकारों द्वारा न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए 'नॉन-कॉपरेशन मूवमेंट' (जैसे चुनाव बहिष्कार) के विकल्प और इन मुद्दों को संवैधानिक, लोकतांत्रिक व कानूनी तरीके से उठाने के लिए भविष्य का एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
तमिलनाडु: राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को राजनीति से पूरी तरह दूर रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
नए आदेश के अनुसार, अब किसी भी सरकारी स्कूल परिसर या कक्षा में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही, स्कूलों में किसी भी राजनीतिक दल या नेता का जन्मदिन मनाने अथवा अन्य राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्कूल केवल शिक्षा के केंद्र हैं और उनका वातावरण राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहना चाहिए। यह आदेश सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से लागू होगा और विद्यार्थियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल स्थित दैवालागुडा गांव में शनिवार तड़के छह लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक आरोपी राजकुमार को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार के खिलाफ 16 मई को एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। 26 मई को उसकी गिरफ्तारी हुई थी और बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था।
पुलिस का आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने शिकायतकर्ता के परिवार पर हमला कर 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता, उसकी मां लक्ष्मी और दादी रुक्कम्मा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी सरिता और दो बेटों परीक्षित और रुद्रावंश की भी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ये वारदातें दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं। फिलहाल आरोपी राजकुमार पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।
अब्दुल पंचर वाले के लिए सबसे पहले इंसानियत है। ❤️
गुजरात में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच इंसानियत की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जब कई लोग हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत की बातें करने में लगे थे, उसी समय अनेक मुस्लिम युवक बिना किसी भेदभाव के बाढ़ पीड़ितों तक खाना, पानी और ज़रूरी राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे रहे।
मुसीबत की घड़ी में उन्होंने धर्म नहीं, बल्कि इंसानियत को सबसे ऊपर रखा। यही संदेश हर समाज के लिए प्रेरणा है कि आपदा के समय एक-दूसरे का हाथ थामना ही सबसे बड़ा धर्म है।
नफरत फैलाने वाली बातों से ऊपर उठकर अगर हम सभी मिलकर एक-दूसरे की मदद करें, तो समाज और देश दोनों मज़बूत बनेंगे। मुसीबत के समय राम और रहीम, हिंदू और मुसलमान नहीं, बल्कि इंसान ही इंसान के काम आता है। यही असली भाईचारा और इंसानियत की पहचान है।
मिस्र के फुटबॉल कोच होसाम हुसैन ने कहा, अगर दुनिया में कोई ऐसा शख़्स है जिसे फ़िलिस्तीनी अवाम से कोई हमदर्दी नहीं है, तो वह इंसान नहीं है, चाहे वह अरब हो, यूरोपियन हो या अमेरिकन.
हमे जिस पीढ़ी से उम्मीद थी वो पीढ़ी Owaisi साहब की बात समझ चुकी है। आज का नौजवान ये समझ चुका है कि अगर अपना नेता और अपनी पार्टी नहीं होगी तो इस मुल्क में आपकी कोई नहीं सुनेगा UP में इस बार बदलाव होगा इंशा अल्लाह और AIMIM को बड़ी कामयाबी मिलेगी....
कल्पना कीजिए कि यदि यह व्यक्ति अमेरिका के श्वेत ब्रिटिशों का होता; तो हम देख पाते कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने कैसी प्रतिक्रिया दी होती, क्योंकि वो गजा से है, इसलिए सब कुछ चुप है।
Free Palestine,
मेरठ में एक दलित समुदाय के व्यक्ति को पुलिस ने थप्पड़ मारा दिया था, एक आज़ाद खुदमुख्तार सांसद चंद्रशेखर रावण से अब पुलिस हाथ जोड़ रही है, इसी उत्तर प्रदेश में 06 से ज्यादा मुस्लिम सांसद हैं लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं की अपने समाज के लोगों के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ बोल भी सके, इस लिए ग़ुलाम नहीं आज़ाद खुदमुख्तार लीडर बनाओ वो भी अपनी क़यादत से ना कि इन मुर्दा नाम निहाद सेकुलर पार्टी से,
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के बच्चे के हत्यारे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।आरोपी जितेंद्र पाठक ने बच्चे को जमीन पर 8 बार पटक-पटक कर मार डाला था। वह एकतरफा प्यार में बच्चे की मां से शादी की जिद कर रहा था। बच्चे की मां के मना करने के बाद से युवक गुस्से में था। सरकारी वकील राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि कोर्ट ने 1 महीने 10 दिन में फैसला दिया है।