"जब तक गरीब, मजदूर, किसानों के बच्चे पढ़ लिखकर उन पदों पर नहीं पहुंचेगें, जहां से इस देश की नीतियां बनती है तब तक सही मायनों में भारत का विकास असंभव है। किसान मसीहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री,स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन। #राजेश_पायलट_अमर_रहे
मेरे पिता, स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया।
गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच और संघर्ष सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
The “double-engine” government of the BJP has failed both in the center and states. There is a lack of accountability and transparency in governance , and the Constitution and democratic principles of the nation are under attack.
Farmers, students, and youth are facing challenges, but the government has not provided any relief. Meanwhile, the nation is witnessing how the opposition, under the leadership of @RahulGandhi Ji has risen to the occasion and has been questioning government’s accountability.
The change in government is inevitable, and in coming times, people will vote for accountability, effective governance, and the protection of constitutional and democratic values.
📍Karauli district
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मेरे पिता स्व. राजेश पायलट जी की मूर्ति का अनावरण किया।
उन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
इस अवसर पर मैं उन्हें अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
📍सकरघटा, जिला करौली
आज मेरे जन्मदिवस पर आयोजित स्वेच्छिक #रक्तदान शिविर में सहभागी बने सभी रक्तदाताओं का हृदय की गहराई से कोटि-कोटि आभार एवं वंदन।
आपका यह निःस्वार्थ योगदान अनगिनत ज़िंदगीयों के लिए आशा और संजीवनी है। 🙏
#ShivprakashGurjar#Nasirabad
आज जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम तीर्थराज #पुष्कर पहुँचकर ब्रह्म घाट सरोवर पर विधिवत् पुजा-अर्चना करके पुष्कर-राज का आशिर्वाद प्राप्त किया।🙏
#ShivprakashGurjar#Nasirabad#Puskar
नसीराबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी (2023) एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, अजमेर श्री शिवप्रकाश गुर्जर को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ShivprakashGjr
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अपार सफलता और उन्नति लेकर आए। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@ShivprakashGjr
आज जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के तत्वाधान में आयोजित 'जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव' में सम्मिलित होकर किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हक व अधिकार की आवाज बुलंद की।
किसानों को बारदाना, बकाया डिग्गी अनुदान, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने , NEET पेपर लीक तथा निरन्तर बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर और आमजन के अधिकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। अन्नदाता व युवाओं के समर्थन में संगरिया तथा जिले के कोने-कोने से पधारे समस्त साथियों को साधुवाद। @RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर एक सुदृढ़, समृद्ध एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी है।
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी आस्था एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा। आनेवाली पीढ़ियों के लिए उनके विचार और जीवन हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।
पहले 1500 रुपये कमा लेता था… आज हालात ये है कि 500 रुपये भी बचाना मुश्किल हो गया है। जो दवाई पहले 1200 रुपये में आ जाती थी, वही अब 2800 में पड़ रही है। रोजमर्रा का सामान, बिजली का बिल, बच्चों की पढ़ाई, इलाज, पेट्रोल-डीजल — हर चीज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है।
देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और टूटती हुई उम्मीदों के बीच जीने को मजबूर है। जिस अच्छे दिनों का सपना दिखाया गया था, आज वही सपना आम आदमी के जीवन का सबसे बड़ा बोझ बन गया है।
श्री देवधाम घाटा नैनवाड़ी में भगवान श्री देवनारायण 151 कुंडीय महायज्ञ में सम्मिलित होकर देव दरबार और महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद जी महाराज एवं समस्त देव भक्तों का आशीर्वाद लिया व धर्म सभा को संबोधित किया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने और अभूतपूर्व व्यवस्था के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार।
आप सभी के स्नेह के लिए आभार।🙏
📍श्री देवधाम घाटा नैनवाड़ी, मित्रपुरा, सवाई माधोपुर
जयपुर में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी के नेतृत्व में NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर छात्रशक्ति ने विरोध-प्रदर्शन किया।
23 लाख छात्रों की मेहनत और भविष्य पर पेपर लीक ने पानी फेर दिया, लेकिन केंद्र सरकार अब तक इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय एजेंसी पर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
राजस्थान सहित अन्य राज्यों में छात्रों ने पेपर लीक से निराश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाए हैं।
NSUI की मांगें साफ है — जवाबदेही तय होनी चाहिए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
#JusticeForNeetStudents
@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia@nsui
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक 2026 के महत्वपूर्ण मुद्दे पर धरना एवं प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने इस मुद्दे पर NTA की विफलता पर गंभीर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने इस मामले को CBI को जांच के लिए सौंप कर खानापूर्ति की है।
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद चिंताजनक है — यह पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCIndia@INCRajasthan