विवेकानंद जी जातिवाद व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक व सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करने के साथ आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार दिए।
उनका असीम ज्ञान व प्रेरक विचार युगों-युगों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बने रहेंगे।
गुजरातियों में भगवान श्रीराम को लेकर अपार श्रद्धा है। अयोध्या के निकट घर बताने पर लोग तपाक से गले लगा लेते हैं। ख़ूब सारा प्यार देते हैं।
गुजरात के अमरेली ज़िले का ये वीडियो श्रीराम के भक्तों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देगा।
आदरणीय PM श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा Rupay Debit Card व कम मूल्य के BHIM-UPI लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु ₹2,600 Cr की प्रोत्साहन योजना की स्वीकृति अभिनंदनीय है।
सुरक्षित-स्वदेशी डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम को मजबूत करते इस निर्णय हेतु आभार प्रधानमंत्री जी!
स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
'गर्व से कहो- हम हिंदू हैं।'
सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सभी युवा साथियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में गर्भ गृह के समीप परिवार समेत रूद्राअभिषेक का सौभाग्य मिला।
भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। जय भोलेनाथ 🙏 #somnath#SomnathMandir
'जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
आप सदैव सादगी, सामाजिक शुचिता, मूल्यों एवं आदर्शों के श्रेष्ठ प्रतिमान के रूप में स्मरण किए जाएंगे।