गोपाष्टमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से गौमाता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। आइए, गौसेवा और संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
#gopashtami2026
।। ऐतरेय उपनिषद् ।।
(प्रथम अध्याय तृतीय खण्ड)
तत्प्राणेनाजिघृक्षत् । तन्नाशक्नोत्प्राणेन ग्रहीतुम् ।
स यद्धैनत्प्राणेनाग्रहैष्यदभिप्राण्य हैवान्नमत्रप्स्यत् ।। १.३.४ ।।
घ्राणशक्ति की सीमा !
पुरुष ने प्राण द्वारा अन्न को ग्रहण करना चाहा। वह सफल नहीं हुआ। यदि ऐसा सम्भव होता, तो अन्न को सूँघने से ही तृप्ति हो जाती।
इस प्रसंग में नासिका से सम्बद्ध प्राणव्यापार का आशय गन्धग्रहण है। गन्ध का अनुभव भोजन का विकल्प नहीं बन सकता।
आत्मविवेक की दृष्टि से घ्राण भी एक विशिष्ट विषय को ग्रहण करने वाला उपकरण है। उसकी सामर्थ्य सीमित है और उसकी क्रिया ज्ञात होती है। अतः उसे ही सम्पूर्ण ज्ञाता मान लेना उचित नहीं है।
अद्वैतबोध : इन्द्रिय अपनी सीमा में विषय ग्रहण करती है; आत्मा उस ग्रहण का भी साक्षी है।
Smelling and Nourishment Are Distinct.
The being attempts to grasp food through prāṇa in its nasal function but cannot. Otherwise, merely smelling food would bring satisfaction.
The context determines the meaning of prāṇa here. The concluding reference to smelling shows that the passage concerns the function associated with the nose. It should not be indiscriminately converted into a statement about every aspect of vital force.
Smell may reveal the presence and character of food. It may stimulate desire and assist recognition. Yet it does not provide the nourishment received through eating.
Adi Shaṅkaracharya treats this sequence as an examination of the respective capacities of the organs. Each operates within a specific domain; no single faculty can replace all the others.
Within the broader Advaitic inquiry, this helps separate an instrument from the consciousness revealing its activity. The presence of fragrance, its disappearance, and an inability to smell are all knowable conditions.
As a reflective application, one may observe how sensory attraction arises without making it the whole meaning of oneself. The attraction is experienced; it is not the definition of the experiencer’s ultimate reality.
The sensory function is conditioned and specific; the Self is its conscious foundation.
#ऐतरेयोपनिषद् #अद्वैतवेदान्त #आदिशंकराचार्य #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Qoutes
शिवसेना के संस्थापक, प्रखर हिंदुत्ववादी विचारक एवं ओजस्वी वक्ता श्रद्धेय हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
अपने निर्भीक व्यक्तित्व, स्पष्ट विचारों और अदम्य नेतृत्व क्षमता से उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति एवं सामाजिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
बालासाहेब ठाकरे जी की स्मृतियाँ सदैव जनमानस में जीवंत रहेंगी।
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण एवं अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी ने अपने ओजस्वी विचारों, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से जन-जन में स्वतंत्रता की अलख जगाई। एक ओर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर अन्याय और दमन के विरुद्ध संघर्ष किया, तो दूसरी ओर शिक्षा, स्वदेशी और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की ठोस नींव रखी। उनका संघर्ष भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
लाला लाजपत राय जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, सनातन संस्कृति के प्रखर संवाहक एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
'राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम' के भाव को जीवन का संकल्प बनाकर उन्होंने अपना सर्वस्व धर्म, संस्कृति और समाज के जागरण के लिए अर्पित कर दिया।
श्री अयोध्या धाम में विराजमान श्री रामलला का भव्य मंदिर उनके संकल्प, संघर्ष और समर्पण की अमर स्मृति है।
परम पूज्य आचार्यश्री लोकेश मुनि जी द्वारा आप सभी को Bhajan Clubbing में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण।
आइए, गुरुग्राम स्थित भारत के प्रथम World Peace Centre में भजन, संकीर्तन और भारतीय सनातन परंपरा की आध्यात्मिक अनुभूति के इस विशेष आयोजन के सहभागी बनें।
आयोजन: Bhajan Clubbing
📅 21 नवम्बर 2026 | शनिवार
📍 World Peace Centre, सेक्टर 39, गुरुग्राम
Registrations & Bookings:
BookMyShow and District App.
#BhajanClubbing #AcharyaLokeshMuniJi #WorldPeaceCentre #AhimsaVishwaBharti #SanatanSamvad
विश्व शांतिदूत पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी द्वारा नवकार महामंत्र एवं मंगलपाठ के साथ ‘मेरे महावीर 3.1 – महावीर निर्वाण कथा’ का भारत मण्डपम में शुभारंभ साथ में सहयोगी संत आदर्श मुनि जी महाराज।
कथावाचक राजीव जैन जी CA ने भावपूर्ण और ओजस्वी कथावाचन के माध्यम से भगवान महावीर के त्याग एवं निर्वाण की गाथा प्रस्तुत की।मनोनीत निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन राजा हस्तिपाल की महत्वपूर्ण भूमिक से भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया।
भगवान महावीर देशना फाउंडेशन का यह प्रेरणादायी आयोजन भगवान महावीर के शाश्वत संदेश “जियो और जीने दो” की प्रासंगिकता को जनमानस तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास रहा।
#MahavirKatha
#jain
#AcharyaLokesh
#jainism