ज़ुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है,
वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है।
आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।
लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।
इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आज से मैं संसद भवन परिसर में परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहा हूँ। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, मेरा यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुआ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का हक है। माननीय सांसद @BhimArmyChief द्वारा छात्रों के न्याय और जवाबदेही के लिए छेड़े गए इस संघर्ष शांतिपूर्ण धारणा प्रदर्शन का हम पूर्ण समर्थन करते हैं।
#ChandrashekharAzad
जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुआ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का हक है। @BhimArmyChief द्वारा छात्रों के न्याय और जवाबदेही के लिए छेड़े गए शांतिपूर्ण धारणा प्रदर्शन का हम पूर्ण समर्थन करते हैं।
#ChandrashekharAzad#StudentsRights
जंतर-मंतर पर छात्रों के हक़ और अधिकार के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चा संभालते हमारे प्रेरणास्रोत भाई चंद्रशेखर आजाद जी।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी।
भाई चंद्रशेखर आज़ाद हैं, तो युवाओं को भरोसा है!
#ChandrashekharAzad#bhimarmy#AzadSamajParty
543 सांसदों की खामोशी के बीच, जंतर-मंतर पर युवाओं का हौसला बनकर डटे हैं एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी। जो शुरुआत से अंत तक हक़ और इंसाफ़ की लड़ाई लड़े, उसी का नाम चंद्रशेखर आज़ाद है!"
@BhimArmyChief#ChaloSanasd#JantarMantar
जंतर मंतर दिल्ली, लोकतंत्र के एक मंच पर देश के भाई चंद्रशेखर आजाद और एक्टर प्रकाश राज, जो फिल्मों में विलेन का रोल करते हैं लेकिन जब देश की बात आई तो हीरो से आगे खड़े हैं।
#ChaloSansad
युवाओं और आंदोलनकारियों पर हर बार बरसाई गई लाठी इस बात का सबूत है कि सत्ता संवाद से डरती है। 12 सालों के कार्यकाल में अगर अधिकारों की जगह सिर्फ़ दमन मिला है, तो यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही का संकेत है।
हर चोट सत्ता से जवाब माँगेगी, और इतिहास इस दमन को याद रखेगा।
#ChaloSansad
पेपर लीक और बदहाल शिक्षा तंत्र के खिलाफ जंतर-मंतर पर डटे छात्रों को दबाने की हर सियासी कोशिश नाकाम हो गई, जब रात के 2:30 बजे माननीय सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी आंदोलनकारियों के बीच जा पहुँचे। यह तस्वीर सदियों तक याद रखी जाएगी कि असली नेतृत्व किसे कहते हैं।
#ChandrashekharAzad
जंतर-मंतर पर #AbhijeetDipake पर स्याही फेंकना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। जब तर्क खत्म हो जाते हैं, तब लोग ऐसे घटिया हथकंडों पर उतर आते हैं। कानून का खौफ खत्म होना इस बात का सबूत है कि उपद्रवियों को किसी न किसी का संरक्षण प्राप्त है। अराजकता के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए!
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाए जाने और उनके साथियों के साथ हुई कार्रवाई चिंताजनक है। असहमति का जवाब संवाद से होना चाहिए, दमन से नहीं।
#SonamWangchuk
कुछ लोग महलों के AC कमरों का एसो आराम नहीं छोड़ सकते, और कुछ लोग अपने खून पसीने की कमाई देकर भी इस कारवां को ज़िंदा रखे हुए हैं। जो प्यार और भरोसा कभी साहब कांशीराम जी को मिला। आज वही जनसैलाब, मोहब्बत भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के साथ है।
कारवां रुका नहीं है, कारवां आगे बढ़ रहा है!
आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा सांवेर क्षेत्र क्रमांक 211 में नवनियुक्त समस्त ऊर्जावान साथियों उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं! 💐💐
संदीप चौहान
जिला अध्यक्ष - आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम इंदौर
#आज़ाद_समाज_पार्टी_सांवेर#भीम_आर्मी_सांवेर#इंदौर#सांवेर
धार के सरदारपुर के ग्राम जोलाना में जननायक टंट्या भील की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना निंदनीय है। यह प्रतिमा सन 2022 में समाज के जनसहयोग से स्थापित हुई थी। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों के सम्मान से खिलवाड़ न कर सके।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला इन्दौर (विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 03) के नवनियुक्त पदाधिकारी :-
• शाहनवाज अंसारी जी को (विधानसभा उपाध्यक्ष) एवं
• इस्लामुद्दीन अंसारी जी को (विधानसभा महासचिव)
की नवीन जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!