आदरणीय @Rajeevkrishna69 Sir, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिएग्जाम को अपने कुशल निर्देशन में सकुशल संपन्न कराने हेतु तैयारी करने वाले समस्त अभ्यर्थियों की ओर से आप���ा बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
��र इसी के साथ मैं आपका ध्यान निम्नलिखित बिंदुओं पर आकर्षित करना चाहूंगा
1 - ये रिएग्जाम सकुशल संपन्न हुआ है परंतु कुछ सेंटर पर बोर्ड के दिशा-निर्देश का सही से पालन नहीं हुआ है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अगर भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों का फीडबैक ले लेगा तो अति सराहनीय होगा 🙏
2- मान्यवर जिस कंपनी ने ये पेपर बनाया है प्रत्येक शिफ्ट में काम से कम 5-7 प्रश्न गलत बनाए हैं या फिर आप्शन एक से ज्यादा सही रखें हैं, प्रत्येक शिफ्ट में GK में कम से कम 5-7 प्रश्न सिलेबस से एकदम अलग रखें हैं,2016 के करेंट अफेयर्स पूछे हैं,2011 की जनगणना में वन प्रतिशत पूछा है, अनुसंधान से संबंधित प्रश्न जो कि सिलेबस में ही नहीं हैं वहां से भी प्रश्न पूछे हैं।
कृपया कंपनी से स्पष्टीकरण जरूर लें 🙏
3- हो सके तो भविष्य के एग्जाम TCS जैसी किसी विश्वसनीय कंपनी से कराएं, जिससे प्रश्न कम से कम गलत सेट न हो 🙏
4- कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थी अति निम्न वर्ग से आते हैं और इस भर्ती में विलंब भी काफी हुआ है तो कृपया एक संभावित कैलेंडर जिसमें रिजल्ट की संभावित तिथि, फिजिकल की संभावित तिथि इत्यादि की एक संभावित टाइमलाइन जारी की जाए जिससे अभ्यर्थियों को स्पष्टता रहे
5- आगामी नयी भर्तियां जिनका अधियाचन बोर्ड को प्राप्त हो चुका है जैसे UPSI,PAC,JAIL WARDEN आदि इनके फार्म कब तक आएंगे इसपर भी कैलेंडर में टाइमलाइन जारी करनी चाहिए 🙏
6- UPSI में नये नियमों के हिसाब से क्या प्री मेन्स दो स्तरीय परीक्षा होगी इसपर भी बोर्ड का स्पष्ट मत जारी होना चाहिए 🙏
7- रेडियो आपरेटर रिजल्ट की जांच कब तक पूरी होगी इसपर भी बोर्ड का कोई स्पष्ट रुख हो
8- ASI, कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती की परीक्षा कब होगी 🙏
अभ्यर्थियों की आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं, मैंने विनम्रतापूर्वक आपको बताने का प्रयास किया है.... किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा प्रार्थी हूं 🙏
कृपया उपरिलिखित बिंदुओं पर संज्ञान लेने का कष्ट करें 🙏
@upprpb @CMOfficeUP @myogiadityanath @myogioffice 🙏
आज आपको भारत के सबसे बड़े सरकारी नौकरी घोटाले के बारे में बताता हूं- #UP_SI_2021_Scam
उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के 9534 पदों पर भर्ती प्रदेश में पूरे 5 वर्ष बाद आई थी
जिसकी आनलाइन लिखित परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की गई थी
आनलाइन परीक्षा के दरम्यान ही UP STF द्वारा कई व्यक्तियों को स्क्रीन शेयर करके नकल कराते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
सोचिए बाकायदा स्पेशल साफ्टवेयर का स्क्रीन शेयर करने के लिए उपयोग किया गया
अलग से इंटरनेट वायर बिछाई गई
जैसे ही आंसर key जारी हुई तो हमारे संज्ञान में कुछ ऐसे अभ्यर्थी आए जो पढ़ने में बिल्कुल कमजोर थे पर आंसर key में उन लोगों के 160 प्रश्न में से 159 प्रश्न सही थे
हमने ट्वि��र कैंपेन के जरिए ये बात सरकार तक पहुंचाई और हर बार की तरह पुलिस और भर्ती बोर्ड @upprpb ने हमें भ्रामक बता दिया
हमारे पास तब तक एक दो लोग की ही जानकारी थी पर हां पुख्ता जानकारी थी कि उन लोग ने स्क्रीन शेयर करके पेपर कराया है
इसके सबूत एकत्र करने के लिए मैंने एक गुप्त अभियान द्वारा उसी कैंडिडेट के फैमिली मेंबर से जानकारी हासिल की ��
धीरे धीरे रिजल्ट आने तक ऐसे सैंकड़ों कैंडिडेट के बारे में पता चलने लगा जो पढ़ने में कमजोर होने के बावजूद 150+ करके आए
और इस बार अन्य अभ्यर्थियों की मदद से हमने ये बात ट्विटर पर जोर शोर से रखी और भर्ती बोर्ड ने बहुत ही निम्न स्तर पर कुछ कैंडिडेट की CRL चेक की जिसमें कई प्रश्नों का सैकेंडों में होना पाया गया।
जब ऐसे कैंडिडेट से फिजिकल के दौरान बेसिक बेसिक से सवाल पूछे गए तो पता चला ये नकल से इतने नं��र लाए हैं
Topper बनने के लालच में पूरे प्रश्न स्क्रीन शेयर करके सही किए
पूछताछ हुई तो पता चला ये स्कैम तो लगभग हर शहर के सेंटर पर बहुत बड़े स्तर पर हुआ है
जिसमें पेपर कराने वाली कंपनी के लोग ही शामिल हैं
पुलिस की सैकड़ों FIR में अलग अलग शहरों के सेंटर हेड इत्यादि का नाम भी शामिल है
लगभग 150 के करीब अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए और बोर्ड ने अपनी खाना पूर्ति कर ली
जब स्क्रीन शेयर करके पूरे प्रदेश में नकल हुई तो कोई विशेष टीम द्वारा जांच क्यों नहीं कराई गई
किसे बचाया गया
किसी एक या दो बच्चों को नकल कराने के लिए तो अलग से इंटरनेट वायर नहीं बिछाए जाते
पूरे उत्तर प्रदेश में जहां जहां पेपर हुआ लगभग हर सेंटर के अभ्यर्थी पकड़े गए तो उन सभी सेन्टर के सभी कम्प्यूटर की फोरेंसिक जांच क्यों नहीं कराई गई जिससे पता चलता कि नकल कितने बड़े पैमाने पर हुई है
कम से कम 40% अभी भी फर्जी नकल करके आए दारोगा ट्रेनिंग कर रहे हैं और मेहनत से 120+ प्रश्न तक सही करके आए अभ्यर्थी अपनी किस्मत कोस रहे हैं
ज���कि पेपर का स्तर अच्छा था
सवाल है किसको बचाया गया
सोचिए न तो Toppers का नाम बताया गया और न ही किसी भी सेलेक्टेड अभ्यर्थी के नंबर सार्वजनिक किए गए
आखिर क्यों इतने बड़े स्तर पर स्कैम को अंजाम दिया गया
किसने अरबों रुपए खाएं
ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका किसने दिया
ये बात महाराज जी तक कैसे नहीं पहुंची कि उनके विभाग में इतना बड़ा स्कैम हुआ है
हमने धरना प्रदर्शन के माध्यम से,बाद में कोर्ट के स के माध्यम से पुरजोर कोशिश की ,कि न्याय मिले
पर अफसोस अकेले पड़ गए। अभी भी ��हुत लोग abuse करेंगे पर सभी को इस स्कैम के बारे में बताना जरूरी है
ट्रेनिंग कै दौरान भी कई फर्जी दारोगा पकड़े गए हैं
अगर तभी SIT बनाकर पूरे गिरोह को पकड लिया जाता तो शायद UP पुलिस कांस्टेबल और RO ARO पेपर लीक नहीं होते
कल ही राजस्थान सरकार ने दारोगा भर्ती की जांच करते हुए ट्रेनिंग करते हुए कई संदिग्ध को हिरासत में लिया है
अभी भी देर नहीं हुई है
अगर राजस्थान सरकार जांच कर सकती है तो उत्तर प्रदेश सरकार क��यों नहीं
ऐसे बेईमान दारोगा कल को समाज को राक्षसों की तरह निगल जाएंगे
ये गरीब को क्या न्याय देंगे
पूज्य @myogiadityanath महाराज जी से निवेदन है कि अपने स्तर पर एक बार इसका संज्ञान जरूर लें
मेहनती बच्चों की आत्मा कचोटती है, न्याय करें महाराज जी 🙏🥺
#UPSINEWVACANCY2024
#UPSINEWVACANCY
#UPSI_CBI_INVESTIGATION
@myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP @PMOIndia @narendramodi @aajtak @ABPNews @UPTakOfficial
सरकार को पता है कि जब कई वर्षों तक कोई वैकेंसी नहीं देंगे और फिर 5-6 साल बाद एक साथ बड़ी वैकेंसी देंगे तो जनता तो अच्छा अच्छा कहेगी ही.....
जैसे कई वर्ष के सूखे के बाद बारिश होने से खुशी होती है, सरकार को पता है जनता की मानसिकता भी यही है 🙂
आप सभी नियमित भर्तियों के हकदार हैं जो हर साल आएं
केवल उम्र बीतते देखना सही नहीं है
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी , पुलिस भर्ती बोर्ड @upprpb@Rajeevkrishna69 सर जी, आपसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर हमारी शंकाओं का समाधान करने की कृपा करें 🙏
1- UP पुलिस दारोगा नयी भर्ती कब आ���गी?
2- क्या UP SI नयी भर्ती में नये नियम के अनुसार प्री व मेन्स लागू होगा?
3- PAC, जेल वार्डन, फायरमैन की नयी भर्ती कब आएगी?
4- रेडियो आपरेटर रिजल्ट में धांधली की जांच कब तक संपन्न होगी?
5- 60244 वर्तमान कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट, फिजिकल इत्यादि का ��ंभावित कैलेंडर अब जारी होगा?
6- ASI, कंम्पयूटर आपरेटर भर्ती का एग्जाम कब होगा?
उत्तर प्रदेश के युवा पिछले कई वर्षों से केवल इंतजार कर रहे हैं और अवसाद में जी रहे हैं 🙏
आपसे निवेदन है कि आप लाखों गरीब बेरोजगार अभ्यर्थियों की दयनीय स्थिति में जरूर विचार कर यथाशीघ्र उचित निर्णय लेंगे 🙏
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिएग्जाम सकुशल संपन्न कराने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
#UPSI_NEW_VACANCY #UPSI_NEW_VACANCY 🙏