ऊर्जावान युवा नेता श्री निखिल मणि त्रिपाठी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
आपकी निष्ठा, परिश्रम और युवाओं के प्रति समर्पण निश्चित ही संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं!
@NikhilManiBJP
@MauryaAlka76391 Is baar ka aapke pas koi saboot hai jo aap arop lga rhi hai
Agr hai to le kr aaiye court chalte hai
Agr nhi to aap court chalne ko taiyar rahiye
मा. राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के महामहिम उप राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!
मुझे पूरा विश्वास है कि अपने दीर्घ अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं समर्पण के साथ आप इस महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए द्वीपसमूह के विकास को नई गति और नई दिशा देंगे।
@drdineshbjp
अगर सनातन में स्त्रियों को पर्दे में रहने का आदेश होता, तो गार्गी, मैत्रेयी, दुर्गा, काली, रानी दुर्गावती, अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई और रानी अवंतीबाई जैसी ज्ञान, शक्ति और शौर्य की मिसालें हमारी परंपरा का गौरव कैसे बनतीं?
सनातन ने नारी को शक्ति रूप में देखा है ना की पर्दे में!
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना।
70 सालों में रिजर्वेशन से यदि दस परसेंट लोग भी गरीबी रेखा से नहीं निकले हैं, तो क्या ये पॉलिसी फेल नहीं है? अगर निकले हैं, तो उनको उस साइकल से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए?
#reservation#harshdubey#student#education
#educationreform#reservationreform राष्ट्र के लिए.
एजुकेशन रिफॉर्म और रिजर्वेशन रिफॉर्म राष्ट्र के भविष्य से जुड़े विषय हैं। मैं सभी राष्ट्रहित में सोचने वाले नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि वे इस विषय पर खुली और रचनात्मक चर्चा का समर्थन करें। यह आंदोलन किसी जाति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के लिए है।
मेरा मानना है कि यदि गरीब, वंचित और शोषित वर्गों को कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर विद्यालय, आवश्यक संसाधन और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, तो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए अधिक अवसर प्राप्त होंगे। हमें ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जहाँ प्रत्येक बच्चे को समान प्रारंभिक अवसर मिलें और वह अपनी क्षमता के आधार पर आगे बढ़ सके।
आज भारत को स्वास्थ्य, विज्ञान और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में लाने के लिए शिक्षा में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है। एक मजबूत और समावेशी शिक्षा प्रणाली ही देश की वास्तविक शक्ति बन सकती है। हमें इस बात पर गंभीरता से विचार करना होगा कि आने वाली पीढ़ियों को कैसे बेहतर अवसर और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाए।
यदि हम भारत को इन क्षेत्रों में नंबर वन बनाना चाहते हैं, तो शिक्षा सुधारों पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और ठोस कदम उठाना आवश्यक है। आप सभी से अनुरोध है कि इस विषय पर अपनी आवाज़ उठाएँ, सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाएँ और इसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें।