मुरादाबाद: पॉश जिगर कॉलोनी में शाम 5 बजे से बिजली गुल, रात 11 बजे तक नहीं हुई बहाल
मुरादाबाद की पॉश जिगर कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 5 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। रात 11 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी दोनों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ों की टहनियां आने के कारण बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि किसी मंत्री या वीआईपी का दौरा होता, तो क्या विभाग यही कारण बताकर घंटों तक बिजली बंद रखता?
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि कई घंटे बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
मुरादाबाद: पॉश जिगर कॉलोनी में शाम 5 बजे से बिजली गुल, रात 11 बजे तक नहीं हुई बहाल
मुरादाबाद की पॉश जिगर कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 5 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। रात 11 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी ।
@deepkamalmbd@CMOfficeUP@brajeshpathakup स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से ही ये लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है, इस मामले में शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।
@deepkamalmbd शहर जगह जगह सीमैंट बजरी से भरे ट्रक(जे एम आर) दिन भर घूमते नज़र आ रहे है उन पर कोई रोक टोक क्यों नही करती ट्राफिक पुलिस और परिवहन विभाग क्या कोई मोटा फीलगुड करा रहे है या कोई राजनीतिक दबाव है।
अवैध निर्माण पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सख्ती, जेसीबी से ध्वस्तीकरण
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से निर्माण को ध्वस्त कराया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति किए गए निर्माण पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
**मुरादाबाद जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत **
मुरादाबाद: जिला कारागार में एक कैदी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत ।
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे 25 वर्षीय कैदी छेदी आसाराम पुत्र हरिराम को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुरादाबाद ब्रेकिंग....
थाना डिलारी क्षेत्र में गश्त के दौरान सिपाही के बहने का मामला!
मोनू कुमार बाढ़ के तेज बहाव में बह गया था!
जवान का शव मिला, रामगंगा नदी में बहा मोनू सिपाही!
थाना डिलारी में तैनात था सिपाही मोनू!
पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया सिपाही!