🌺🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌺
नटखट नंदलाल, मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का संचार करें।
जय श्री राधे-कृष्ण! 🦚💐🙏
🐍 नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🐍
नाग देवता की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
भगवान शिव एवं नाग देवता का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे।
🔱 भगवान शिव से आस्था के पावन श्रावण माह के तृतीय सोमवार की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 🙏🌿
महादेव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली बनी रहे।
भोलेनाथ श्री कुंडेश्वर महादेव का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे।
हर हर महादेव! 🚩🔱
दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।
आशुतोष तिवारी जी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
आशुतोष जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। मेरे चुनाव 2003 डबरा से मैने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराज़गी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है !
मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।
श्री आशुतोष तिवारी जी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक.. हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा।
राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं !
यह पुल नहीं... नए भारत के संकल्प की सबसे ऊंची उड़ान है! 🇮🇳
359 मीटर की ऊंचाई पर बना चिनाब रेल ब्रिज... जिसे कभी असंभव माना जाता था, उसे मोदी सरकार के विजन, भारत के हजारों इंजीनियर्स और श्रमिकों ने अपनी मेहनत, तकनीक और संकल्प से हकीकत में बदल दिया। यह सिर्फ एक रेलवे ब्रिज नहीं, बल्कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से और मजबूती से जोड़ने वाला नया विश्वास है।
यही है नए भारत की पहचान विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत संकल्प और विकास की नई ऊंचाई। 🌉
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ और बिहार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर हो उठे।
दोनों राज्यों में आयोजित भव्य कलश यात्राओं में हजारों श्रद्धालुओं एवं माताओं-बहनों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत इन दिव्य यात्राओं ने गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।
अखंड भारत की प्रबल समर्थक,भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन 🙏
“अबुआ दिसुम, अबुआ राज” (हमारा देश, हमारा राज) का बिगुल बजाने वाले लोकनायक, धरती आबा, महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय समाज के शाश्वत महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।