जिस सांसद को IB के सुरक्षा इनपुट के आधार पर सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी, उसकी सुरक्षा पहले हटा दी गई। इसके बाद सुरक्षा ड्यूटी में बार-बार बीमार और विवादित पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अब मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार नशे से जुड़े मामले में कार्रवाई झेल चुके पुलिसकर्मी की भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनाती का मामला सामने आया है।
माननीय गृहमंत्री @AmitShah जी यह घटनाक्रम गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या राजस्थान सरकार राजनीतिक विरोध के कारण एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है ? अगर नहीं, तो फिर बार-बार ऐसी नियुक्तियाँ क्यों हो रही हैं ?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राजनीतिक मतभेद इतने बड़े हो गए हैं कि उनका असर सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर भी दिखाई दे रहा है ?
आपसे आग्रह है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोकतंत्र में राजनीतिक लड़ाई हो सकती है, लेकिन किसी सांसद की सुरक्षा पर सवाल उठना पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।
@AmitShah@HMOIndia
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार यदि युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें डंडे के बल पर दबाने का प्रयास करेगी, तो यह लोकतंत्र की भावना के साथ अन्याय होगा।
हनुमान बेनीवाल जंतर मंतर पर.... बोले.. डरोगे तो नहीं ना
जनता ... नहीं
हनुमान बेनीवाल जी ने कहा आप नहीं डरोगे तो मोदी और अमित शाह डरेंगे
आप डर गए तो मोदी के पास कोई नहीं पहुंचने देगा....
आगामी 21 तारीख मंगलवार को कमिश्नर के मार्फत डीजीपी और गृहमंत्री को ज्ञापन सोपा जाएगा। समय रहते राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो बड़े भाई हनुमान बेनीवाल जी के
8 कमांडो AK-47 उपलब्ध नहीं कराए गए तो राजधानी में बड़ा आंदोलन करेंगे।
📍स्थान -शहीद स्मारक,
समय सुबह -11:00 बजे
संसद का मानसून सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व आज सुबह सर्वदलीय बैठक में भाग लिया वहीं शाम को लोक सभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में सम्मिलित होकर विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सर्वदलीय बैठक में मैंने कहा कि संसद का मानसून सत्र केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता से जुड़े ज्वलंत विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हो तथा विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाए । बैठक में नीट पेपर लीक एवं सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर आम जन की चिंताओं को बैठक में रखा |
इसके अतिरिक्त MSP पर खरीद के लिए गारंटी कानून बनाने, पीएम फसल बीमा योजना, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर भी सदन में चर्चा करवाने की मांग की । मैने बैठक में यह भी कहा राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध, संगठित अपराध तथा साइबर अपराध पर सदन में प्रभावी चर्चा करवाना आवश्यक है साथ ही राजस्थान की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई |
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मैंने सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए |
#ParliamentMonsoonSession #MPNagaur
RLP के एक समर्पित समर्थक भाई ने वीडियो भेजा है जिसमें अपनी गाड़ी के पीछे RLP सुप्रीमो व नागौर सांसद आदरणीय श्री हनुमान बेनीवाल जी और मेरा पोस्टर फ़ोटो बनवाकर लगवाया है , यह देखकर प्रसन्नता हुई ।
भाई का इतना स्नेह, विश्वास और लगाव हमारे लिए सम्मान की बात है। आप सभी का यह अटूट विश्वास हमें नई ऊर्जा देता है और प्रेरित करता है कि हम पहले से भी अधिक मेहनत और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहें।
आपके इस प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।
दिल से धन्यवाद, शुक्रिया भाई! 🙏💙
ऐसे #नशेड़ी पुलिस कांस्टेबल को नागौर सांसद #हनुमान_बेनीवाल जी की सुरक्षा में तैनात किया गया था , जिसकी नशा किए बिना आंखे नहीं खुलती।
पुलिस कांस्टेबल #सुनिल_बिश्नोई को अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त में गिरफ्तार कर निलंबित किया गया था, निलंबन अवधि के दौरान नागौर पुलिस लाईन में तैनात कांस्टेबल को उठाकर हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा में लगा दिया , ऐसे नशेड़ियों को किसान नेता न्याय योद्धा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा में लगा कर सरकार और नागौर पुलिस अधिकारी क्या साबित करना चाहती है?
क्या @hanumanbeniwal जी की सुरक्षा हटा कर प्रदेश की @BhajanlalBjp सरकार कोई बड़ी साज़िश रच रही है ?
@PoliceRajasthan सत्ता पक्ष की गुलामी छोड़ कर निष्पक्ष और स्वतंत्र विभाग के तहत हनुमान बेनीवाल जी को उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध करावे और प्रॉटोकॉल के तहत हनुमान बेनीवाल जी को पुलिस एस्कोर्ट उपलब्ध करावे ।
@RLPINDIAorg
अगर सुरक्षा देनी ही है तो ठीक से दीजिए
वैसे हनुमान जी किसी सरकारी सुरक्षा के मोहताज नहीं हैं। खुद भी बड़े लठैत हैं और उनके पास मोट्यारों की फौज भी है। लेकिन फिर भी फॉर्मल सुरक्षा जरूरी है। न्यूरो और हार्ट के मरीज सिपाही क्या ही सुरक्षा कर पाएंगे। उन बेचारों के साथ भी क्यों अन्याय होना चाहिए।
ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है
नागौर सांसद बेनीवाल सामने से भाई भैरा से बार बार
बात करने की कोशिश कर रहे हैं
मतलब बेनीवाल को अंदर से कहीं न कहीं लग रहा है कि पेपर लीक रद्द को लेकर अच्छे और ईमानदार मेहनती बच्चों के साथ कुठाराघात हुआ है
@JATbera1@hanumanbeniwal
मुख्यमंत्री जी कह रहे है कि जिनके घर में पशु ही नहीं है वो काहे के किसान....?
ऐसा बोलकर मुख्यमंत्री भजनलाल जी ने उन किसानों का घोर अपमान किया है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिनके पास पशु नहीं है....
तो मैं भजनलाल जी से पूछना चाहता हूँ कि जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर है और पशु रखने में सक्षम नहीं होते है तो क्या वो किसान नहीं है?
पहले किसानों को ये कहकर कि वो सिर्फ 20-25 दिन काम करते है और अब ये किसान होने या ना होने का सर्टिफिकेट बांटकर आपने किसानों का अपमान किया है.... मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी को पुरे प्रदेश के किसानों से माफ़ी मांगनी चाहिए.... @hanumanbeniwal
इंडिया गठबंधन अपने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा।
इंडिया गठबंधन के साथी RLP कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुर्भावना से की जा रही FIR और दमनकारी कार्रवाइयों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष @GovindDotasra जी ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया।