@shakeelNBT हैरानी की बात तो यह भी है भोपाल में नेशनल हेराल्ड की जमीन हड़पने वालों का भाजपा की सरकार में भी कुछ नहीं बिगड़ा। ईडी जांच तक में भोपाल की जमीन का जिक्र नहीं हुआ। सब मिल जुल कर बचाने में लगे हैं। कमलनाथ ने कुछ किया नहीं, जीतू पटवारी ने सुना नहीं। @RahulGandhi को कोई बताता नहीं है
भोपाल में नेशनल हेराल्ड की जमीन अवैध रूप से बेच दी गई। कंपनी को कोई फायदा नहीं हुआ उल्टे बेदखली की बदनामी मिल रही है। जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाकर दूसरे बेच गए, मुकदमा जाने क्यों एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड लड़ रही है। @RahulGandhi@priyankagandhi@ajaymaken@INCIndia@INCMP
बारिश ने किया हाउस अरेस्ट.. बड़वाई, वार्ड क्रमांक 75 भोपाल। पहले इतने पानी को पार करना आसान था क्योंकि सड़क पर भरोसा था। इस साल पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई हो गई, पीने के पानी का तो पता नहीं लेकिन बारिश के पानी ने मुसीबत बढ़ा दी है। सड़क पर पानी के साथ कीचड़ पसरी हुई है
नेशनल हेराल्ड को प्रेस कॉम्प्लेक्स भोपाल में आवंटित भूखंड को अवैध रूप से बेच दिया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2014 में आवंटन निरस्त कर भूखंड वापस लेने के लिए कोर्ट में सिविल सूट दायर किया है। @RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia@INCMP
https://t.co/wEcyOU62IY
नेशनल हेराल्ड की बेदखली पर लगा हाईकोर्ट का स्टे खारिज..<br>भोपाल कोर्ट में सुनवाई आज, जमीन के दुरुपयोग पर बीडीए कर चुका है आवंटन निरस्त https://t.co/ZWHQh7oGdt
@INCIndia@RahulGandhi इसी तरह हफ्ते या पंद्रह दिन में कोई दिन आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित कर दें तो देश भर के सेल्फ प्रमोशनल नेताओं की कलई खुलने लगेगी। राजीव गांधी के समय तक दिल्ली दरबार सबके लिए खुलता था, इसके बंद होते ही नेशनल हेराल्ड केस जैसी साजिश सफल हो गई
भोपाल का नरेला विधानसभा क्षेत्र, यहां के जनप्रतिनिधि मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री के रूप में ऐसी ही सड़कों के लिए दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार का खिताब मिला था। चलते चलते नौकायन का आनंद दे रही सड़कों पर सरकार की गाड़ी चल रही है।
#चलना_जरा_संभल_कर
@MediaHarshVT कांग्रेस ने राज्यसभा सीट देकर विधानसभा की सीट बचा ली। नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने की इसके अलावा कोई वजह नहीं दिखती, अगर नरोत्तम को टिकट मिलता तो कांग्रेस को चुनौती बढ़ जाती
@shakeelNBT मुझे ऐसा लगता है डील सफल हो गई। राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस जिस नाटकीयता के साथ आउट हुई इससे मीनाक्षी नटराजन से पीछा भी छूटा और बदले में दतिया की जीत का वरदान मिल गया। जीतू पटवारी के नंबर बढ़ गये, संभवतः इसी डील के लिए नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा गया।
@drbrajeshrajput@jitupatwari मुझे ऐसा लगता है डील सफल हो गई। राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस जिस नाटकीयता के साथ आउट हुई इससे मीनाक्षी नटराजन से पीछा भी छूटा और बदले में दतिया की जीत का वरदान ले लिया। जीतू पटवारी के नंबर बढ़ गये, संभवतः इसी डील के लिए नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा गया। @RahulGandhi@priyankagandhi
पत्रकारिता शुरू करने से पहले @BJP4India@BJP4MP के साथ राजनीतिक सक्रियता रही लेकिन वर्ष 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल तमस को लेकर भाजपा ने जो तमाशे शुरू किए तभी समझ आ गया कि ये अपने मिजाज की पार्टी नहीं है। प्रसन्नता है कि समय से #इस्तीफा देकर अलग हो गये
@narendramodi मोबाइल रिचार्ज के साथ फ्री में उपलब्ध जियो हॉट स्टार के साथ दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध वेब सीरीज को ध्यान से देखिए। बेवजह की गालियों से भरपूर यह सीरीज बच्चों की आसान पहुंच में है। स्टेंड अप कॉमेडी के नाम पर भी गालियां ही हैं। इन्हीं का असर, प्रदर्शन में दिखा था
@DCPSEastDelhi घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस वाले ही नहीं छात्रों का चोटिल होना भी शर्मनाक है। जैसा परिजन बता रहे हैं आंदोलन में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की भनक फ्रंट ड्यूटी अधिकारियों को लग चुकी थी तो उनको चिन्हित कर पहले ही अलग क्यों नहीं किया? यह खुफिया तंत्र की नाकामी नहीं है क्या?