"जोश और जज़्बे से भरी छात्राएँ समाज की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं।"
देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, मच्छीपुरा, गंगापुर सिटी की बालिकाएं ऊर्जा और विश्वास का एक अनूठा मेल - इन्हें कौन रोक सकता है - यह अपनी मंज़िल पा कर रहेंगी।
अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य , पढ़ी लिखी माँ और कर्ज मुक्त समाज।
आज अजमेर ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुआ। संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा और जनसेवा के संकल्प के साथ सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को धरातल पर उतारने हेतु हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। @INCRajasthan
📍 होटल मेरवाड़ा एस्टेट, अजमेर।
आज कोटा में Gen Z के साथ संवाद के दौरान @RahulGandhi जी ने शिक्षा व्यवस्था की जो तस्वीर आंकड़ों के जरिए पेश की, वो देश में युवाओं के लिए अवसरों और चुनौतियों को बयाँ करती है। चाहे बात अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए लाखों रुपए कोचिंग और हॉस्टल पर खर्च करने की मजबूरी हो या उम्मीदवारों के मुक़ाबले अवसरों की अत्यंत कमी- अंत में भुगतना मध्यम वर्ग को ही पड़ता है।
ऐसे में आज राहुल गांधी जी ने युवाओं की पीड़ा को जो गूंज दी है, वो आने वाले समय में न केवल सरकार के कानों तक पहुंचेगी बल्कि मध्यम वर्ग के लिए शिक्षा व्यवस्था को आसान और सहज बनाने में भी एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी।
#ChhatronKiGoonj
सच्चाई, साहस और सेवा की जो मिसाल दे गए
वो नाम नहीं, युग बनकर इतिहास में रह गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान नेता श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे#RajeshPilot@SachinPilot
स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया। @LakhrajAwana@SachinPilot
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
आज दिनांक 11 जून को किसानों के दुःख-दर्द में हर समय तत्पर रहने वाले और सदैव उनके हितों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व.श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि है। वे इंडियन एयरफोर्स के एक जांबाज पायलट थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देकर पाकिस्तानी सेना के दाँत खट्टे कर दिए। 1980 में जनसेवा को लक्ष्य बनाकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा तथा अपना पूरा जीवन जनकल्याण में समर्पित कर दिया। गाँव, गरीब, मजदूर, किसान, ग्रामीण उनके विचारों के केंद्र में थे। 1980 में पहली बार भरतपुर से सांसद बने तथा 1984, 1991, 1996, 1998 और 1999 में दौसा से संसद पहुंचे।
श्री राजेश पायलट ने विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्री के पद पर रहकर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। भूतपूर्व सैनिक एवं किसान होने के नाते देश एवं प्रदेश के लिए उनका समर्पण भाव हमारे लिए प्रेरणादायी है।
आइए हम सोशल मीडिया पर #राजेश_पायलट_अमर_रहे का उपयोग करके स्व. श्री राजेश पायलट जी का पुण्य स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
@SachinPilot
दिनांक - 11 जून
राजस्थान में समाज हित के लिए संघर्ष करते हुए अपने जीवन का बलिदान करने वाले 73 साथियों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
समाज के प्रति आपका बलिदान सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।
#गुर्जर_आंदोलन_बलिदान_दिवस