कर्मशील एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से मा. सांसद श्री अनुराग शर्मा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
@AnuraagJhansi
प्रेस वक्तव्य:
हिंदू ओ बी सी के अधिकारों पर डाका डालकर मुसलमानों को देना स्वीकार नहीं - विहिप
बेंगलुरु। मार्च 23, 2025। विश्व हिंदू परिषद ने कर्नाटक सरकार द्वारा सरकारी ठेकों में मुसलमानों को 4% आरक्षण देने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे असंवैधानिक, तुष्टिकरण की पराकाष्ठा और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है।
बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाग ले रहे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा कि कर्नाटक की वर्तमान सरकार अनेक प्रकार से मुस्लिम तुष्टिकरण के अभियान में लिप्त है जो हिंदू समाज के प्रति उसकी घृणा और निम्न सोच का परिणाम है।
श्री बागड़ा ने कहा कि 4% का मुस्लिम आरक्षण हिंदू ओ बी सी के कोटे से छीन कर दिया गया है जो हिंदू ओ बी सी के संवैधानिक अधिकारों पर डाका डालने जैसा है और परिषद इसे स्वीकार नहीं करती। परिषद् इस निर्णय को प्रभावी बनने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
श्री राम नवमी का उत्सव चैत्र शुक्ल नवमी, विक्रमी संवत् 2081, तदानुसार 6 अप्रैल 2025 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मनाया जाएगा।
भुवन भास्कर सूर्य की किरणें श्री रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी। इस कार्यक्रम का आनंद आप सब अपने घरों में टीवी के माध्यम से ले सकेंगे।
महाकुंभ में आये श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनकी संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए पास-पड़ोस के भक्तजनों से मेरा विनम्र निवेदन है कि यदि आप 15-20 दिन के बाद दर्शन हेतु पधारेंगे तो बहुत दूर से आने वाले भक्त आसानी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ।
अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया। अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार 11 जनवरी 2025 को पौष शुक्ल द्वादशी के दिन मनाई जाएगी। इसे “प्रतिष्ठा द्वादशी” का नाम दिया गया है। इस अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन होगा।