ये उत्साह, ये उमंग बहुजन समाज पार्टी की रीति—नीतियों एवं हमारे विकास का प्रतीक है।
आज की सभा में उपस्थित असंख्य कार्यकर्ता बंधुओं एवं जनता जनार्दन ने स्पष्ट कर दिया कि बसपा भिण्ड में जीत का इतिहास रचने जा रही है।
अपना समर्थन हमारे लिए अनमोल है।
हृदयतल से धन्यवाद...
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करता हूं।
.
#SukhdevSinghGogaMedi
परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
1962 के युद्ध में उनके नेतृत्व में भारतीय योद्धाओं ने दुश्मन को धूल चटाई थी। उनकी शौर्य गाथा चिरकाल तक प्रेरित करती रहेगी।
.
#ShaitanSingh
आइए, विश्व एड्स दिवस के अवसर पर इस बीमारी के प्रति जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने तथा उन रोगियों को समुचित उपचार प्रदान करने हेतु आप और हम संकल्पित हों।
.
#WorldAIDSDay
आज भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना है।
शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सेना के साथ कांगो में बेल्जियम के विरुद्ध वीरता और अदम्य साहस हेतु परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
.
#captaingurbachansingh
भारत की औद्योगिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति भारत रत्न जेआरडी टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
.
#JRDTata
आज भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में श्री गीतेंद्र सिंह कुशवाह जी के यहां अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में शादी समारोहों में सम्मिलित होकर स्वजनों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
.
#bhind#ramayana#religion#function
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पवित्र पर्व आप सबके जीवन को सुख, समृद्धि एवं शांति से भर दे, यही कामना है।
.
#KartikPurnima2023
सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके संदेश सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
.
#Gurunanakdevji
मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर उन सभी सुरक्षाकर्मियों को नमन, जिन्होंने मानवता की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं हम सभी इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
.
#MumbaiAttacks#Mumbai2611
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, भारतीय संविधान हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की सीख भी देता है।
.
#ConstitutionDay#Indianconstitution