मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूँ।
अंडमान और निकोबार भारत की सबसे अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।
मेरे साथ जुड़िए - याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और इस अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed
NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
: नेता विपक्ष @RahulGandhi जी
NEET की परीक्षा के लिए 22 लाख बच्चों ने कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पेपर लीक से सब तबाह हो गया।
नरेंद्र मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाइए और जवाबदेही तय कीजिए।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ !
2020 मे जब वे पटना साहिब से विधानसभा चुनाव लड़े तब उनके लिए चुनाव प्रचार करने का मुझे अवसर मिला था !
प्रवीण जी कांग्रेस के प्रति अटूट समर्पण के भाव से और जनसेवा के भाव से ओत-प्रोत थे !
प्रभु से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और परिजनों व समर्थकों को यह दारुण दुख सहने की शक्ति दें !
ॐ शांतिः 🙏
नई दिल्ली से बिहार लौटने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रधान महासचिव सह भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण कुशवाहा जी के निधन की खबर अति दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल की कामना करते हैं।
कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी की सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल दें।
ॐ शांति 🙏
भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष साथी प्रवीण कुशवाहा जी की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ
जीवन की क्षणभंगुरता से मन शून्य हो जाता है. अभी तो कितना कुछ करना था प्रवीण भाई - आप चले गए
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें
कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी, कांग्रेस परिवार के हमारे वरिष्ठ सहयोगी एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाई प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला समाचार प्राप्त हुआ।
उनका यूँ अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना मेरा व्यक्तिगत क्षति के साथ - साथ कांग्रेस परिवार एवं उनके समर्थकों लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे जमीन से जुड़े, संघर्षशील और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनता के बीच उनकी सादगीपूर्ण छवि हमेशा हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण कुशवाहा जी की सड़क हादसे में मौत की ख़बर बेहद अफसोसनाक है।
उनका जाना बिहार कांग्रेस परिवार के लिए बड़ा नुक़सान है।
इस दुख की घड़ी में कॉंग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।
हम सब प्रवीण जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है।
प्रवीण जी अपनी जनसेवा की भावना और पार्टी के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि 🙏
भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
वे एक प्रतिबद्ध, समर्पित और सच्चे कांग्रेसी थे, जिन्होंने संगठन और जनसेवा के प्रति अपना जीवन समर्पित किया।
मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। प्रार्थना है कि उनके परिवारजनों को ये दुःख झेलने की हिम्मत मिले।