अपनों के बीच, अपनों के साथ… ❤️
आज अपने बागपत विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर माताओं-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और भाइयों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका स्नेह, विश्वास और साथ प्राप्त किया।
@yadavakhilesh@samajwadiparty@dimpleyadav@shivpalsinghyad
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री विष्णु की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
अनंत भगवान से सभी के मंगल एवं कल्याण की कामना।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद राज्यसभा श्री रामजीलाल सुमन जी का आगमन मेरठ से लौटते वक्त बागपत में हुआ ।
अपने पार्टी के साथियों के साथ उनका बागपत की सीमा पर स्वागत किया तथा ���ागपत स्थित जिला कार्यालय में उन्होंने PDA के कार्यक्रम को संबोधित किया।
आज क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कुछ बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनके साथ वॉलीबॉल के कुछ शॉट्स भी लगाए।
@samajwadiparty@yadavakhilesh@dimpleyadav
इस दौरान क्षेत्रवासियों से आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग और समर्थन का आग्रह किया, ताकि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता मिले और आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।
आज अपने बागपत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों एवं क्षेत्रों में पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया। समाजवादी सरकार बनते ही समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास
करने का भरोसा दिलाया।
जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना मेरे लिए केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि अपने लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। पिछले कई वर्षों से इसी भावना के साथ निरंतर गाँव-गली और घर-घर तक पहुँचने का प्रयास कर रहा हूँ।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
ग्रेटर नोएडा निवासी नम्बरदार सतीश नागर जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थ��न प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
त्याग, तपस्या, धर्म और ��रोपकार के अमर प्रतीक, महान दानवीर महर्षि दधीचि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! लोक कल्याण के लिए अपनी अस्थियों का दान करने वाले त्याग एवं महामानव हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। आप सभी को दधीचि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उन्नति का वास हो।
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@samajwadiparty@yadavakhilesh@dimpleyadav
बागपत निवासी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (मजदूर सभा) श्री महबूब मलिक जी की पूज्यनीय माता जी के इंतकाल पर उनके अंतिम सफर में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की ।
सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी आत्मा की अभिव्यक्ति है
#HindiDiwas