आज पौड़ी में आयोजित “तिरंगा यात्रा” में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा ने राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और सशक्त किया।
2 मिनट का समय निकालकर अटल जी का ये भाषण जरूर सुने....
गाँधी जी ने हरिजन उद्धार की बात बाद में की थी, सावरकर जी ने पहले की थी।
वीर सावरकर की परिकल्पना का 'हिन्दू राष्ट्र' किसी धार्मिक शासन (थियोक्रेसी) का विचार नहीं, बल्कि न्याय, समरसता, समान नागरिकता और राष्ट्रीय एकात्मता पर आधारित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा थी।
उनके विचारों में हिंदुत्व किसी व्यक्ति की पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।
#veersavarkar
#atalbiharivajpayee
#hindutva
आज अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल के काठगोदाम स्थित पावन चित्राशिला घाट,रानीबाग में द्वाराहाट से श्री कत्यूरी देवता बैसी आयोजन समिति द्वारा आयोजित महा स्नान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ आस्था के इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज हल्द्वानी स्थित आवास पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भेंट की तथा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराया।सभी कार्यकर्ताओं की बातों को सुना तथा समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित निर्देश दिए।
जनपद अल्मोड़ा में स्थित प्राचीन वृद्ध जागेश्वर मंदिर भगवान शिव की तपोस्थली के रूप में विशेष श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। घने देवदार के वनों से घिरा यह पवित्र धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए सुप्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करने पर भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अपने अल्मोड़ा आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
आज हल्द्वानी स्थित आवास पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की तथा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराया।
माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके कुशल नेतृत्व और राष्ट्रसेवा से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
चौखुटिया, अल्मोड़ा में रामगंगा नदी के पावन तट पर स्थित अगनेरी माता मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का अद्वितीय केंद्र है। कत्यूरी काल की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर माँ अगनेरी को समर्पित है और अपनी दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण तथा सांस्कृतिक महत्ता के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
अल्मोड़ा आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
Heartiest congratulations to former CM of Uttarakhand & former Governor of Maharastra & Goa, Shri @BSKoshyari ji on being conferred the prestigious #Padmabhushan by Hon’ble @rashtrapatibhvn ji in recognition of his distinguished contribution to public life & national service.