ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता स्थित एम. जी. गोपीचंद स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि स्कूल के बाहर से आए कुछ लड़कों ने कक्षा 12वीं के एक छात्र के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
🚨 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC स्टोर पर चिकन मील में मरा हुआ कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राहक के मुताबिक, वह स्टोर पर फ्राइड चिकन मील खा रहा था, तभी खाने में मरा हुआ कीड़ा दिखाई दिया।
नेपाल के नुवाकोट जिले के बेत्रावती इलाके में बाढ़ और मलबे के बीच करीब 10 दिनों से फंसी एक बुजुर्ग महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव टीम ने मलबे में दबे चार मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से से महिला को सुरक्षित निकाला।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी ट्रैक से जुड़े मामले को लेकर खिलाड़ियों ने विरोध जताया। विरोध के दौरान खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई।
हरियाणा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती कथित तौर पर कार पर बैठकर खुलेआम शराब पीती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने जब युवती को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे ही उलझ गई।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में एक फ्लैट के कमरे की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया। हादसे के वक्त कमरे में बच्चा बेड पर सो रहा था, जिसकी चपेट में आने से उसे चोट लग गई।
अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में भानपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवकों द्वारा कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती कार की छत पर बैठकर जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली में 4PM News Network की पत्रकार शाहीन खान और उनकी सहयोगी नफीसा ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का दावा है कि 3 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े सवालों की कवरेज के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने नकली दवाओं के कथित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ में पकड़े गए सहारनपुर निवासी एजाज से पूछताछ के बाद टीम ने नागल क्षेत्र के ग्राम कोटा में एक मकान पर छापा मारा।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद की है। आशिफ नाम के व्यक्ति के यहां छापेमारी के दौरान करीब 150 किलो नकली पनीर और मिलावटी खोया समेत अन्य सामग्री मिली।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद की है। आशिफ नाम के व्यक्ति के यहां छापेमारी के दौरान करीब 150 किलो नकली पनीर और मिलावटी खोया समेत अन्य सामग्री मिली।
📍उत्तर प्रदेश
के शामली में हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और UP STF के संयुक्त ऑपरेशन में हत्या के दो मुख्य शूटर सुमित और मोहित मुठभेड़ में मारे गए।
📍ग्रेटर नोएडा
के हल्दौनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता और बाद में उसके शव को बोरे में ले जाता दिखाई दे रहा है। मामले में पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गांगन नदी पर पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर घर लौट रहा एक परिवार पुल टूटने के बाद नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद एक महिला का शव नदी से बरामद कर लिया गया,