@LGIndia
I hv spent more money to buy this washing machine on believing on your this sticker bt never thought that it was just sales increasing tactics..
@jagograhakjago can you do anything on these fake promises of these companies??
@ravish_journo
दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार की विशेष सेवा- डोर टू डोर शराब उपलब्ध… घर बैठे शराब मंगाने के लिए ‘लिकर ऐप’ लॉन्च हो रहा है।
कांग्रेस सरकार की शराब नीति में एक-एक वार्ड में 10-15 शराब की दुकानें थीं… यहाँ तक कि कुछ DDA Markets और Malls में तो 25-25 दुकानें भी थीं…
हमारी सरकार ने इसको बदलकर एक वार्ड में अधिकतम 3 दुकानों की सीमा बनाई तो बीजेपी ने अफ़वाह फैलाई कि गली-गली में शराब की दुकान खोली गई… बाद में कोर्ट में बीजेपी के सारे झूठ बेनकाब हुए।
और अब, ये लोग गली-गली भी नहीं, डोर टू डोर शराब परोसने की नीति लेकर आए हैं…
बच्चों को स्कूल चाहिए, वो नहीं है, अस्पतालों में दवाई चाहिए, वो नहीं मिलेगी, लेकिन घर-घर दारू मिल जाएगी।
मोदी और योगी सरकार की शिक्षा नीति ने गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के बच्चों के सामने कैसी मजबूरी खड़ी कर दी है! 💔
शिक्षा इतनी महंगी हो गई कि NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अपना खून तक बेचना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न खुद पढ़े-लिखे हैं, न ही चाहते हैं कि देश का गरीब और मिडिल क्लास बच्चा पढ़-लिखकर आगे बढ़े!
अब लग रहा है कि जेन ज़ी लाखों की संख्या में दिल्ली आने वाले थे। इसलिए उन्हें रोकने के लिए ट्रेनें बंद हो रही हैं। मेट्रो स्टेशन बंद हो रहे हैं।
RWA के ज़रिए रोका जा रहा है। हमने तो लाखों ही लिखा है, हो सकता है सरकार करोड़ों में समझ रही हो। यह आंदोलन शुरू होने से पहले ही सफ़ल हो चुका है। जेन ज़ी को दिल्ली का आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए। उनका मकसद पूरा हो गया। किसी और नए जगह की घोषणा करी चाहिए। इससे यह होगा कि देश भर से सुरक्षा बलों का जो काफिला दिल्ली लाया गया है, उन्हें तुरंत उस शहर की तरफ रवाना करना होगा, जब उस शहर पहुंच जाएं तो जेन ज़ी को तीसरे शहर की घोषणा कर देनी चाहिए। टॉम एंड जेरी की तरह भागा-भागी वाला फन आएगा। जेन ज़ी अगर ये कह दें कि आंदोलन दिल्ली में नहीं नागपुर में होगा तो दिल्ली आईं सारी सुरक्षा एजेंसियाँ नागपुर पहुंच जाएंगी। जेन ज़ी को आज मोदी सरकार से बहुत बड़ा सर्टिफिकेट मिल गया है। वो इंस्टा प्राणी नहीं हैं। वही असली इंडिया हैं। जिस जेन ज़ी को इंस्टाग्राम का वासी बता कर खारिज किया जा रहा था, सरकार को वही जेन ज़ी अक्खा इंडिया में नज़र आ रहे हैं। सरकार के पास वोट चोरी और SIR पर जवाब होता तो वह जवाब देती। उसने मान लिया कि वह अपने जवाबों से संतुष्ट नहीं कर पा रही है। इसलिए मेट्रो स्टेशन बंद करना पड़ेगा। ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ेगा। स्टेशन पर अनाउंसमेंट बदल देना चाहिए। टिंग टॉंग- यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपका वोट चोरी हो गया है। शिकायत के लिए कोई थाना उपलब्ध नहीं है। आपका लोकतंत्र लुट गया है। टिंग टॉंग।
जब विपक्ष को दिल्ली में प्रदर्शन करने नहीं दिया गया तो जेन ज़ी को कैसे मिलता। यह बात जेन ज़ी को समझना है। दोनों का मुद्दा एक ही है। अलग अलग मोर्चा होने के बाद भी सरकार दोनों को एक ही चश्मे से देख रही है। सरकार का यह कदम सभी को सोचने के लिए मजबूर करेगा कि अलग-अलग लड़ाई लड़ें या मिल कर लड़ें। गोदी ऐंकरों को आज कल स्पेक्टेकल बड़ा पसंद आ रहा है, वो अब बता सकते हैं कि यह जो हुआ है, वह किस स्केल का स्पेक्टेकल है, उसमें आने वाला कल है भी या जो बचा हुआ था वो कल हो चुका है।