नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में "कार्यस्थल पर योगा " विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ पुनीत चतुर्वेदी , सहायक आचार्य , राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा व्याख्यान दिया गया।
समस्त मध्य प्रदेश आयुर्वेद के छात्रों द्वारा प्रदेश में चल रहे अनिश्चित कालीन प्रदर्शन के दौरान आज धरने के 7वें दिन भोपाल आयुर्वेद महाविद्यालय ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया और रीवा, ग्वालियर, उज्जैन महाविद्यालयों ने अपने अनिश्चित कालीन हड़ताल को जारी रखा ।